आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’, क्या बना पाएगी अनेको रिकॉर्ड

Wed, May 25, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Wed, May 25, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’, क्या बना पाएगी अनेको रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना (ayushmann khurrana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म “अनेक” (anek) 27 मई को सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिल्म “अनेक” (anek trailer) को अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है। अनुभव सिन्हा थप्पड़, आर्टिकल-15, मुल्क जैसी फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं।

मिलिए अनेक मूवी की मुख्य अभिनेत्री व निर्देशक से

अनेक (anek release date) भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा निर्मित है। इसमें आयुष्मान खुराना मुख्य अभिनेता के रूप में हैं जो एक अंडरकवर पुलिस वाले के रूप में उत्तर पूर्व इलाके में एक मिशन पर हैं। इस मूवी (anek movie) में आयुष्मान खुराना के पास एक खूबी है खुराना झूठ को लाई डिटेक्टर की तरह पकड़ सकते हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की बात करें तो कोहिमा, नागालैंड की कैरल एंड्रिया केविचुसा मूवी में मुख्य अभिनेत्री हैं जो एक बॉक्सर की भूमिका में हैं।

सामाजिक संदेश पर आधारित है फिल्म “अनेक” 

यह फिल्म नॉर्थ-ईस्ट को मेनलैंड से जोड़ने के सामाजिक संदेश पर आधारित है। हर कोई नहीं जानता कि एनईआर (नॉर्थ ईस्ट रीजन)- उत्तर पूर्वी राज्यों में कुल 8 राज्य हैं। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें- जूनियर एनटीआर जन्मदिन विशेषविक्की कौशल बर्थडे स्पेशल । 

नॉर्थ ईस्ट की हमेशा से ही अपनी समस्याएं रही हैं। जिसके कारण नॉर्थ-ईस्ट हमेशा से मुख्यधारा से कटा रहा है। यह पूरा क्षेत्र हमेशा से नस्लवाद से प्रभावित रहा है। यहां विकास आज भी बहुत कम हुआ है। यहां के लोग रोजगार के लिए उत्तर व पश्चिमी राज्यों की ओर रुख करते हैं। परंतु इन्हें यहां भी अपमान का घूँट पीना पड़ता है।

आज भी नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को चीनी व चिंकी शब्दों से संबोधित किया जाता है, जो कि अपमानजनक है। यहां तक ​​​​कि कुछ वर्षों तक इस इलाके में चुनाव न होने के लिए नक्सलियों द्वारा आतंक का माहौल बनाया गया। इस स्थिति को फिल्म में बहुत ही स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि देश के इस हिस्से से कोई भी मुख्य समाचार नहीं आ रहा है, बड़ी-बड़ी हस्तियां बातचीत के लिए आगे नहीं आ रही हैं। इस फिल्म के माध्यम से निर्देशक की मंशा पानी की तरह साफ है कि वह मुद्दों को सतह पर लाना चाहते हैं जैसे कि कश्मीर और अन्य इसी तरह के मुद्दों पर अतीत में कई फिल्में बनी हैं।

“अनेक” फिल्म की सफलता को लेकर क्या कहता है ज्योतिष

ज्योतिषीय रूप से अगर हमें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता की भविष्यवाणी करनी है तो यहां आयुष्मान खुराना का नेटल चार्ट विवरण है।

जन्म तिथि- 14 सितंबर 1984

जन्म स्थान- चंडीगढ़

चंद्र राशि- मेष राशि

भारतीय राशि- सिंह राशि

पश्चिमी राशि- कन्या राशि

जन्म नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी भारतीय राशि सिंह है और पश्चिमी राशि कन्या है। उनकी चंद्र राशि मेष है और जन्म नक्षत्र अश्विनी है। एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि आयुष्मान ने अतीत में विक्की डोनर जैसी कई सुपर हिट फिल्में दी हैं और इस समय ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी औसत प्रदर्शन करेगी। हालांकि यह एक सामाजिक विषय पर बनी फिल्म है जिसमें बहुत गंभीरता है और जनता के लिए एक सार्थक सामाजिक संदेश है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में यह मूवी रिकॉर्ड नहीं बना पाएगी। ऐसा ज्योतिष का कहना है। बाकी हम इसे परमात्मा पर छोड़ देते हैं और इंतजार करते हैं और शो देखते हैं।

प्रेम व करियर में परेशानी है तो एक अचूक समाधान पाने के लिए अभी टैरो पूजा से बात करें। अभी लिंक पर क्लिक करें।
 

लेखक ✍️ - टैरो पूजा

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Career
Hindu Astrology
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Leo
Zodiac sign
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Career
Hindu Astrology
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Leo
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!