दीपावली पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Sat, Nov 14, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Nov 14, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
दीपावली पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में दीपावली का त्यौहार है प्रकाश जो यह सीख देता हैं कि व्यक्ति के जीवन में सुख दुःख सदैव आता-जाता रहता है। यही कारण है कि मनुष्य को वक्त की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। दिवाली का महत्व ही यही हैं जो उसकी पौराणिक कथाओं में छिपा हुआ हैं कैसे भगवान का स्वरूप होते हुए भी राम, लक्ष्मण एवं सीता को जीवन में कष्ट सहना पड़ा। इस त्यौहार के पीछे जिस राम के चरित्र का वर्णन हैं वो मनुष्य जीवन का आधार हैं और रावण का चरित्र भी मनुष्य को यही सीख देता हैं कि कोई कितना भी ज्ञानवान क्यों न हो अगर घमंड के बिछौने पर सोयेगा तो उसका अंत निश्चित हैं। इस प्रकार यह प्रकाश पर्व मनुष्य को अन्धकार से प्रकाश की तरफ जाने का संकेत है।

 

04 नवंबर 2021 को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि है। भले ही इस दिन अमावस्या है किन्तु हिन्दू धर्म के रोशनी के पर्व यानि‘दिवाली’ से पूरा भारत जगमगाता रहता है। पुराणों के अनुसार उस दिन से यह त्यौहार मनाया जा रहा है जब श्रीराम लंकापति रावण को पराजित कर और अपना वनवास समाप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन अयोध्यावासियों ने कार्तिक अमावस्या की रात अपने-अपने घरों में घी के दीप प्रज्वलित कर खुशियाँ मनाई थी।

 

ज्योतिष के अनुसार इस दिन दिवाली पूजन करने की विशेष महत्त्व है। दिवाली पर विशेष रूप से लक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। माँ लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश पूजन, कुबेर पूजन एवं बही-खाता पूजन भी किया जाता है। दिवाली पर उपासक को अपने सामर्थ्य के अनुसार व्रत करना चाहिए। उपासक या तो निर्जल रहकर या फलाहार व्रत कर सकता है।

 

माता महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से लक्ष्मी पूजा की विधि व मुहूर्त जानें।

दीपावली लक्ष्मी पूजन सामग्री

 

माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है। देवी लक्ष्मी की पूजा में दीपक, कलश, कमल पुष्प, जावित्री, मोदक, श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार के फल, गुलाब, चन्दन इत्र, चावल, केसर की मिठाई, शिरा आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। दीप प्रज्वलित करने हेतु गाय घी, मूंगफली या तिल के तेल के प्रयोग से लक्ष्मी माँ को प्रसन्न किया जाता है।

 

दीपावली लक्ष्मी पूजन विधि

 

  • पंडितजी का कहना है कि सर्वप्रथम माँ लक्ष्मी व गणेशजी की प्रतिमाओं को चौकी पर रखें। ध्यान रहें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर रहें और लक्ष्मीजी की प्रतिमा गणेशजी के दाहिनी ओर रहें।
  • कलश को लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें। नारियल को लाल वस्त्र में लपेट कर उसे कलश पर रखें। यह कलश वरुण का प्रतीक होता है।
  • एक दीपक को घी और दूसरें को तेल से भर कर और एक दीपक को चौकी के दाईं ओर और दूसरें को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के चरणों में रखें।
  • लक्ष्मी-गणेश के प्रतिमाओं से सुसज्जित चौकी के समक्ष एक और चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। उस लाल वस्त्र पर चावल से नवग्रह बनाएं। साथ ही रोली से स्वास्तिक एवं ॐ का चिह्न भी बनाएं।
  • पूजा करने हेतु उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठे।
  • तत्पश्चात केवल प्रदोष काल में ही माता लक्ष्मी की पूजा करें। माता की स्तुति और पूजा के बाद दीप दान भी अवश्य करें।
  • लक्ष्मी पूजन के समय लक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करते रहें – ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

 

लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्याकाळ के पश्चात आरंभ होगा। हालाँकि इसमें भी स्थिर लग्न में माँ लक्ष्मी की पूजा करना सर्वोत्तम माना जाता है। स्थिर लग्न में पूजन कार्य करने से माँ लक्ष्मी घर में वास करती है। वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है।

 

दीपावली शुभ मुहूर्त

 

शुभ दीपावली तिथि - 04 नवंंबर 2021, गुरुवार

लक्ष्मी पूजा  मुहूर्त- 18 बजकर 10 मिनट से 20 बजकर 06 मिनट तक

प्रदोष काल- 17:34 से 20:10 तक

वृषभ काल- 18:10 से 20:06 तक

अमावस्या तिथि आरंभ- सुबह 06 बजकर 03 मिनट (04 नवंबर 2021) से

अमावस्या तिथि समाप्त- रात्रि 02 बजकर 44 मिनट (05 नवंबर 2021) तक

 

प्रेम, सद्भावना और प्रकाश के पर्व दीवाली के शुभ अवसर पर एस्ट्रोयोगी की टीम की तरफ से आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और हम कामना करते हैं कि आपका जीवन खुशनुमा और प्रकाशमय रहें।

 

संबंधित लेख

 

धनतेरस पर्व तिथि व मुहूर्त 2021  |   करवा चौथ 2021  |  गोवर्धन पूजन पर्व तिथि व मुहूर्त 2021  |  पर्व और त्यौहार 2021  |

 पूजा की विधि व महत्त्व   |  व्रत कथाएं   ।   दीवाली पूजा मंत्र   ।  लक्ष्मी-गणेश मंत्र   |   लक्ष्मी मंत्र    |  भैया दूज 2021   |   

 

article tag
Spirituality
Pooja Performance
Diwali
Festival
article tag
Spirituality
Pooja Performance
Diwali
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!