ज्येष्ठ अमावस्या 2022 – जानें अधिक अमावस्या का महत्व व व्रत पूजा विधि

Tue, Dec 28, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Dec 28, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
ज्येष्ठ अमावस्या 2022 – जानें अधिक अमावस्या का महत्व व व्रत पूजा विधि

अमावस्या तिथि को दान पुण्य के लिये, पितरों की शांति के लिये किये जाने वाले पिंड दान, तर्पण आदि के लिये बहुत ही सौभाग्यशाली दिन माना जाता है। साथ अमावस्या एक मास के एक पक्ष के अंत का भी सूचक है। हिंदू पंचांग जो पूर्णिमांत होते हैं उनके लिये यह मास का पंद्रहवां दिन तो जो अमांत होते हैं यानि अमावस्या को जिनका अंत होता है उनके लिये यह मास का आखिरी दिन होता है। इस तरह हिंदू कैलेंडर में मास का निर्धारण करने के लिये भी यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। अमावस्या के पश्चात चंद्र दर्शन से शुक्ल पक्ष का आरंभ होता है तो पूर्णिमा के पश्चात कृष्ण पक्ष की शुरूआत होती है। कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन जब चंद्रमा बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता तो वह दिन अमावस्या का होता है। वैसे तो सभी अमावस्या धर्म कर्म के कार्यों के लिये शुभ होती हैं लेकिन ज्येष्ठ अमावस्या का विशेष महत्व है।

 

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिदोष निवारण के लिये सरल ज्योतिषीय उपाय जानने के लिये परामर्श करें देश भर के श्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों। एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

कब है ज्येष्ठ अमावस्या

ज्येष्ठ मास में अमावस्या को धर्म कर्म, स्नान-दान आदि के लिहाज से यह बहुत ही शुभ व सौभाग्यशाली माना जाता है। 2022 में ज्येष्ठ मास की अमावस्या 30 मई को सोमवार के दिन है। इस दिन को शनि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि आरंभ –  दोपहर 14 बजकर 54 मिनट ( 29 मई 2022) से

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त – दोपहर 16 बजकर 59 मिनट (30 मई 2022) तक

 

क्यों खास है ज्येष्ठ अमावस्या

दरअसल ज्येष्ठ अमावस्या को न्याय प्रिय ग्रह शनि देव की जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनि दोष से बचने के लिये इस दिन शनिदोष निवारण के उपाय विद्वान ज्योतिषाचार्यों के करवा सकते हैं। इस कारण ज्येष्ठ अमावस्या का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं शनि जयंती के साथ-साथ महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिये इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। इसलिये उत्तर भारत में तो ज्येष्ठ अमावस्या विशेष रूप से सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी मानी जाती है।

 

ज्येष्ठ अमावस्या व्रत व पूजा विधि

  • ज्येष्ठ अमावस्या को वैसे तो स्त्रियां वट सावित्री का व्रत रखती हैं लेकिन इस दिन स्त्री पुरुष दोनों ही उपवास रख सकते हैं।
  • इसके लिये प्रात:काल उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर धार्मिक तीर्थ स्थलों, पवित्र नदियों, सरोवर में स्नान करने की मान्यता है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर पर ही स्वच्छ जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
  • स्नान के पश्चात सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बहते जल में तिल प्रवाहित करने चाहिये। इसके पश्चात पीपल वृक्ष में जल का अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही शनि देव की पूजा भी की जाती है। जिसमें शनि चालीसा सहित शनि मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं।
  • वट सावित्री व्रत रखने वाली स्त्रियां इस दिन यम देवता की पूजा करती हैं। पूजा के पश्चात सामर्थ्यनुसार दान-दक्षिणा अवश्य देनी चाहिये।

 

यह भी पढ़ें

अमावस्या 2022 – कब-कब हैं अमावस्या तिथि   |   वैशाख अमावस्या   |   आषाढ़ अमावस्या

सावन अमावस्या   |   अश्विन सर्वपितृ अमावस्या   |   माघ मौनी अमावस्या   |   ज्येष्ठ मास – जानें कौन-कौन से व्रत व त्यौहार हैं ज्येष्ठ माह में   |  

 शनि जयंती 2022 – क्या है महत्व कैसे करें शनिदेव की पूजा  

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!