जुलाई 2022 मासिक शुभ मुहूर्त से पाना चाहते हैं अपने हर कार्य में सफलता?

Wed, Jun 29, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jun 29, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जुलाई 2022 मासिक शुभ मुहूर्त से पाना चाहते हैं अपने हर कार्य में सफलता?

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, जुलाई साल का सातवां महीना है! आने वाला महीना आपके लिए कई संभावनाओं से भरा रहेगा। किसी भी नए लक्ष्यों या मांगलिक कार्यों को करने के लिए ढूंढ रहे हैं शुभ मुहूर्त, तो अभी पढ़ें मासिक शुभ मुहूर्त जुलाई 2022।

नया महीना हर इंसान के लिए नए अवसर और नई संभावनाएं लेकर आता है। किसी भी काम की शुरुआत करने और उस कार्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए हर इंसान को नए महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। जुलाई 2022 में अच्छा समय आपका इंतजार कर रहा है क्योंकि आप वो सब हासिल करने में सक्षम होंगे जो आपका दिल चाहता है। जुलाई, सभी महीनों की तरह, ग्रहों के गोचर और उनके प्रभावों से भरा होगा। 

जुलाई में आप मिलने वाले हर अवसर या संभावना का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं? तो आप जुलाई 2022 के मासिक शुभ मुहूर्त की सहायता से ऐसा कर सकते हैं। यहाँ पर एस्ट्रोयोगी का जुलाई 2022 का शुभ मुहूर्त महत्वपूर्ण हो जाता है। शुभ मुहूर्त वह शुभ समय होता है जिसके दौरान व्यक्ति को कुछ शुभ कार्य करने होते हैं। शुभ मुहूर्त में कार्यों को पूरा करने से वांछित परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आपको नीचे दी गई तिथियां और मुहूर्त की शुभता सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, जिस पर आपको कुछ नया शुरू करते समय, कोई शुभ कार्य शुरू करते समय, या जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते समय ध्यान देना चाहिए। शुभ मुहूर्त पर धार्मिक अनुष्ठानों, मांगलिक कार्यों आदि को करने से समृद्धि और सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

शुभ मुहूर्त एवं तिथियों का उपयोग किसी भी शुभ कार्य या मांगलिक कार्य को करने के लिए किया जाता है। चाहे वह शादी हो, नया व्यवसाय का आरंभ हो, बच्चे का नामकरण हो, नौकरी बदलने का सही समय हो या करियर की नई राह पर चलना हो, आपको सफलता पाने के लिए हमेशा शुभ तिथियों और मुहूर्त पर कार्य करना चाहिए। ग्रहों की शुभ स्थिति आपको सौभाग्य और सफलता प्रदान कर सकती है। ये हमें किसी कार्य को पूरा करने के लिए सकारात्मकता प्रदान करता है लेकिन, यदि आप शुभ तिथियों और मुहूर्त पर मांगलिक कार्य या अनुष्ठान नहीं करते हैं, तो आपको वांछित परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी।

इसलिए ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको मासिक शुभ मुहूर्त जुलाई 2022 के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यहाँ एस्ट्रोयोगी आपको सही मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

जीवन में जरूरत है ज्योतिषीय मार्गदर्शन की? अभी बात करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से!

मासिक शुभ मुहूर्त जुलाई 2022 से जानें जुलाई की शुभ तिथियों एवं मुहूर्त के बारे में:

जुलाई 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

विवाह किसी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम होता है जो इंसान के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। विवाह का पवित्र बंधन दो व्यक्तियों को एक साथ लेकर आता है जिसमें वे एक-दूसरे का साथ देते हुए जीवन की हर समस्या का सामना करने की कसमें खाते हैं। विवाह हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों में से एक है, जैसा कि हम सब जानते हैं कि विवाह इंसान के जीवन का एक बड़ा कदम है, कोई भी इंसान जो विवाह बंधन में बंधने की योजना बना रहा है, उसे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से हर पहलू की जांच अवश्य करवानी चाहिए जिससे आपका विवाह सफल हो।

जब शादी की बात आती है, तो 'शुभ मुहूर्त' की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि नवविवाहित दंपति का वैवाहिक जीवन स्थिर, सामंजस्यपूर्ण और समृद्ध हो। यदि विवाह अशुभ समय पर हुआ हो तो आपके जीवन में उथल-पुथल होने की संभावना अधिक होती है इसलिए, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विवाह शुभ तिथि और मुहूर्त पर हो।

जुलाई 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त एवं तिथियों की सूची इस प्रकार है:

  • 3 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- शाम 05:06 से सुबह 05:28 बजे तक, 4 जुलाई 2022
  • 5 जुलाई 2022 (मंगलवार), मुहूर्त- दोपहर 12:16 से सुबह 05:29 बजे तक, 6 जुलाई 2022
  • 6 जुलाई 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:29 से सुबह 11:43 बजे तक
  • 8 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- दोपहर 12:14 से सुबह 05:30 बजे तक, 9 जुलाई 2022 

जुलाई 2022 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

आजकल बढ़ती महंगाई के कारण हर चीज की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, इसलिए किसी भी इंसान के लिए वाहन खरीदना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रत्येक इंसान के लिए वाहन एक महंगी खरीदारी है, जब कोई इसे खरीदता है, तो वे एक गुणवत्तापूर्ण खरीदारी की उम्मीद करता हैं। कई बार अशुभ तिथि और मुहूर्त पर खरीदा गया वाहन आपके जीवन को सुविधाजनक बनाने के बजाय परेशानियों से भर देता है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि उन्होंने अपना वाहन अशुभ समय पर खरीदा हो। इसलिए, एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी हमेशा आपको शुभ तिथि और मुहूर्त पर वाहन खरीदने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे वाहन मालिक के जीवन में सौभाग्य का आगमन होता है।

यहाँ हम आपको वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं:

  • 01 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- दोपहर 01:09 से सुबह 03:56 बजे तक, 2 जुलाई 2022
  • 06 जुलाई 2022 (बुधवार), मुहूर्त- शाम 07:48 से सुबह 05:29 बजे तक, 7 जुलाई 2022
  • 07 जुलाई 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 05:29 से शाम 07:28 बजे तक,
  • 08 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- शाम 06:25 से सुबह 05:30 बजे तक, 9 जुलाई 2022
  • 10 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 09:55 से दोपहर 02:13 बजे तक,
  • 15 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- दोपहर 04:39 से सुबह 05:34 बजे तक, 16 जुलाई 2022
  • 20 जुलाई 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 07:35 से दोपहर 12:50 बजे तक,
  • 24 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 05:38 से शाम 01:45 बजे तक,
  • 25 जुलाई 2022 (सोमवार), मुहूर्त- शाम 04:15 से सुबह 01:06 बजे तक, 26 जुलाई 2022

जुलाई 2022 में भूमि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 

जो कोई भी संपत्ति या जमीन ख़रीदता है, तो वे इंसान धन की बचत और संपत्ति की जांच करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता है, और उसके बाद ही वे ज़मीन की खरीदारी करता है। किसी भी इंसान के लिए संपत्ति या जमीन का टुकड़ा खरीदना एक बड़ी उपलब्धि होती है क्योंकि यह एक महंगी खरीद है, इसलिए इसमें कोई व्यक्ति किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाना चाहता है।

चाहे आप एक घर, अपार्टमेंट, व्यावसायिक फर्म, कार्यालय, कारखाना, या भूमि खरीदने की योजना बना रहे हों, विशेषज्ञ ज्योतिषियों का सुझाव है कि आपको हमेशा जमीन या संपत्ति शुभ तिथि और मुहूर्त पर खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि आपको धन और सौभाग्य की प्राप्ति हो।

जुलाई 2022 में संपत्ति या जमीन खरीदने की शुभ तिथियां और मुहूर्त इस प्रकार है:

  • 29 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 09:47 से सुबह 05:41 बजे तक, 30 जुलाई 2022 

यह भी पढ़ें:👉 मासिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी जुलाई 2022: आइये जानें आपके लिए यह माह अपने भीरत क्या रखा है? 

जुलाई 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हम सभी अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं, जहां हम अपने परिवार के साथ एक सामंजस्यपूर्ण और आनंदमय जीवन बिता सकें। यह एक ऐसी जगह होती है जहाँ हमें सुकून और शांति मिलती हैं। जो व्यक्ति अपने सपनों का घर ख़रीदता हैं, वे घर के आसपास के स्थान और सुविधाओं की जांच अच्छे से करता हैं और अपने नए घर के हर पहलू का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करता हैं जिससे यह परिवार के सदस्यों के जीवन में समृद्धि, सकारात्मकता और संतुष्टि लेकर आएं। आप अपने नए घर में प्रवेश करने के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त पर गृह प्रवेश समारोह आयोजित करवाकर सुख, शांति एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

गृह प्रवेश एक पवित्र हिंदू अनुष्ठान है जिसे लोगों द्वारा अपने नए घर में प्रवेश करने से पहले किया जाता हैं। यह समारोह घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हुए सकारात्मक ऊर्जा को घर में लाने के लिए जाना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा आपके घर के वातावरण को प्रभावित कर सकती हैं, परिवार के सदस्यों के जीवन को भी प्रभावित करती हैं। गृह प्रवेश को शुभ मुहूर्त पर संपन्न करने से आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही वजह है कि गृह प्रवेश समारोह किए बिना अपने नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। हमेशा याद रखें कि समारोह केवल शुभ मुहूर्त पर ही आयोजित करना चाहिए।

  • जुलाई 2022 में गृह प्रवेश समारोह के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

जुलाई 2022 में नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त

किसी व्यक्ति का नाम समाज में उसकी पहचान होता है। आपका नाम ही आपके अस्तित्व को वैधता प्रदान करता है, आपके व्यक्तित्व को परिभाषित करता है, और आपको समाज का हिस्सा बनाता है। इस प्रकार, एक बच्चे का नाम पूरे सोच-विचार कर अत्यंत सावधानी के साथ रखा जाना चाहिए। नामकरण संस्कार हमेशा शुभ तिथि और मुहूर्त पर करना चाहिए। यही कारण है कि एक बच्चे के जीवन में नामकरण समारोह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे शुभ मुहूर्त में आयोजित करना चाहिए।

नामकरण संस्कार हिंदू शास्त्रों में वर्णित सोलह संस्कारों में से एक है। सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि यह बच्चे को आजीवन परिणाम प्रदान करता है। अत: आपको इस बात पर पूरा ध्यान देना चाहिए कि आपके बच्चे का नामकरण संस्कार शुभ तिथि और मुहूर्त पर किया जा रहा हो जिससे बच्चे को हर प्रकार से लाभ हो।

  • जुलाई 2022 में नामकरण समारोह के लिए कोई शुभ तिथि और मुहूर्त नहीं है।

जुलाई 2022 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त

क्या आप जानते हैं कि व्यवसाय शुरू करने का शुभ या अशुभ मुहूर्त आपके व्यवसाय को सफल या असफल बना सकता है? अगर नहीं, तो ये बात बिल्कुल सच है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी नया व्यवसाय शुरू करते समय आपको शुभ मुहूर्त पर आरंभ करने का सुझाव देते हैं। चाहे आप एक नई दुकान या कार्यालय खोल रहे हों या एक स्टार्ट-अप या एक नया व्यवसाय शुरू कर रहे हों, आपको अपने व्यवसाय के फलने-फूलने के लिए शुभ तिथियों और मुहूर्त पर विचार करना चाहिए। आपके व्यवसाय का शुभ मुहूर्त आपको प्रगति एवं समृद्धि प्रदान कर सकता है और सफलता के मार्ग पर ले जा सकता है। अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त देखें जिससे आपके लिए ग्रहों की शुभ स्थिति फलदायी हो और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल हों।

व्यवसाय शुरू करने के लिए जुलाई 2022 में शुभ तिथियों और मुहूर्त की सूची नीचे दी गई है।

  • 1 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 5:41 से सुबह 10:46 बजे तक,
  • 6 जुलाई 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
  • 7 जुलाई 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 10:50 बजे से दोपहर 3:59 बजे तक
  • 10 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 10:25 से दोपहर 12:31 बजे तक,
  • 11 जुलाई 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 9:08 से सुबह 10:49 बजे तक,
  • 14 जुलाई 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 10:51 से दोपहर 3:56 बजे तक,
  • 17 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 7:28 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
  • 20 जुलाई 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 10:52 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
  • 21 जुलाई 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 10:53 से दोपहर 3:55 तक
  • 23 जुलाई 2022 (शनिवार), मुहूर्त- दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • 24 जुलाई 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
  • 25 जुलाई 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 9:12 से सुबह 10:51 बजे तक,
  • 29 जुलाई 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 5:54 से 10:52 बजे तक

जुलाई 2022 के प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

  1. जगन्नाथ रथ यात्रा- 1 जुलाई 2022 (शुक्रवार)
  2. विनायक चतुर्थी- 3 जुलाई 2022 (रविवार)
  3. स्कंद षष्ठी- 4 जुलाई 2022 (सोमवार)
  4. देवशयनी एकादशी- 10 जुलाई 2022 (रविवार)
  5. वासुदेव द्वादशी- 10 जुलाई 2022 (रविवार)
  6. गुरु पूर्णिमा- 13 जुलाई 2022 (बुधवार)
  7. आषाढ़ पूर्णिमा- 13 जुलाई 2022 (बुधवार)
  8. गजानन संकष्टी चतुर्थी- 16 जुलाई 2022 (शनिवार)
  9. कर्क संक्रांति- 16 जुलाई 2022 (शनिवार)
  10. कामिका एकादशी- 24 जुलाई 2022 (रविवार)
  11. सावन शिवरात्रि- 26 जुलाई 2022 (मंगलवार)
  12. हरियाली अमावस्या- 28 जुलाई 2022 (गुरुवार)
  13. हरियाली तीज- 31 जुलाई 2022 (रविवार)

जुलाई 2022 के प्रमुख ग्रह गोचर

  1. मिथुन राशि में बुध का गोचर: 2 जुलाई 2022 (शनिवार), सुबह 09:45 बजे
  2. शनि का मकर राशि में गोचर: 12 जुलाई 2022 (मंगलवार), दोपहर 02:45 बजे
  3. शुक्र का मिथुन राशि में गोचर - 13 जुलाई 2022 (बुधवार), सुबह 10:50 बजे
  4. सूर्य का कर्क राशि में गोचर- 16 जुलाई 2022 (शनिवार), दोपहर 11:00 बजे
  5. बुध का कर्क राशि में गोचर- 17 जुलाई 2022 (रविवार), सुबह 12:10 

जब आप शुभ मुहूर्त के दौरान कोई भी शुभ, नया या मांगलिक कार्य करते हैं, तो यह सुनिश्चित करते है कि आपको दैवीय शक्तियों से आशीर्वाद की प्राप्ति हो। शुभ मुहूर्त के दौरान कोई भी कार्य करने से ये आपकी उस कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है, साथ ही आपको मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी इसलिए अपने प्रयासों में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए जुलाई 2022 में शुभ तिथियों और मुहूर्त का अधिकतम लाभ उठाएं।

यदि आप जुलाई 2022 शुभ मुहूर्त के बारे में अधिक गहन जानकारी चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से अभी बात करें।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!