ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु वित्त राशिफल 2020


फाइनेंस के मामले में यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि धन के स्वामी शनिदेव इस वर्ष स्वराशि के रहेंगें तथा इसी वर्ष गुरु भी शनि के साथ युति संबंध बनाए हुए हैं। जिसका पूरा लाभ आपको पैतृक संपत्ति व धन संपत्ति के लिये मिल सकता है। शुरुआत में आप धीरे-धीरे करके आर्थिक स्थिति को मजबूत करते चले जाएंगें। परंतु कुछ समय के लिए आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के स्थान में शुक्र विराजमान हैं जिनके प्रभाव से इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी खासी रहेगी क्योंकि शुक्र लाभ स्थान के स्वामी होकर धन के स्थान में विराजमान हैं। जिससे आपको धन लाभ होने की संभावना है। 

 

भाग्य भी इस वर्ष 2020 में भरपूर सहयोग करने वाला है क्योंकि भाग्य के स्वामी सूर्य आपकी ही राशि में विराजमान हैं। जिसके चलते इस वर्ष 2020 में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जो आपके वित्तीय स्थिति में सुधार करने में भी आपका पूरा सहयोग करेगा। वर्ष की शुरुआत में शनिदेव जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगें। जो आपकी राशि से दूसरे स्थान पर विराजमान रहेंगे। कुंडली में दूसरा स्थान धन का कारक माना जाता है। इस लिये आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह अच्छा समय रहने वाला है। 

 

HoroscopeTTALinkHeading


धनु फाइनेंस राशिफल 2020 में गुरु 30 मार्च को शनि के साथ मकर राशि में आ जाएंगे। इस स्थिति से आपकी राशि से धन भाव में नीच भंग राजयोग बनेगा। जो आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव लेकर आयेगा। 11 मई को शनि वक्र हो रहे हैं। जो आपके आर्थिक पक्ष के ठीक नहीं है। शनि के वक्र होने पर धन हानि की स्थिति बन सकती है। इसलिए आपको सलाह है कि इस समय आप कोई भी लेन-देन न करें। क्योंकि शनि के वक्र प्रभाव से आप लिया हुआ पैसा लौटा नहीं पाएंगे। तो वहीं उधारी में दिया हुआ पैसा वापस मिलने में भी आपको परेशानी का समामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धन फंसने की संभावना प्रबल है। 

 

मई माह के मध्य में गुरु मकर राशि में ही वक्री हो रहे हैं। मकर के वक्री होने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति (Dhanu Finance Rashifal 2020) में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको कई चीजों में सफलता मिलेगी। जिसके चलते आपको धन लाभ होगा। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में केतु का आपके लग्न से व्यय स्थान में जाना आपके खर्च में बढ़ोतरी करेगा। जिसके कारण आप इस समय उधार ले सकते हैं। इस समय आपको फिजूलखर्ची से बचकर रहना चाहिए। आवश्यक हो, तो ही धन खर्च करें। शनि का सितंबर माह के अंत में मार्गी होना। आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। शनि के मार्गी होने पर एक बार फिर आपके लिये परिस्थितियां बदलनी शुरु होंगी। अचानक से आपको धन लाभ सकता है। रूका हुआ धन भी इस समय आपको मिल सकता है। कुल मिलाकर यह साल आपके आर्थिक पहलू के लिए अच्छा रहने वाला है।

2020 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

धनु राशिफल 2020

धनु राशि के जातकों के लिये वर्ष 2020 बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशि में विराजमान रहेंगें। गुरु का स्वरा...

ReadMoreButton

धनु प्रेम राशिफल 2020

धनु प्रेम राशिफल 2020 (Dhanu Love Rashifal 2020) में प्रेम के मामले में वर्ष 2020 आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है क्योंकि शुरुआती महीनों में...

ReadMoreButton

धनु करियर राशिफल 2020

करियर के स्वामी बुध जो कि इस वर्ष की कुंडली में बुधादित्य योग बनाए हुए हैं इसका आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगें। व्यापार जगत में भी उपलब्धियां हास...

ReadMoreButton

धनु पारिवारिक राशिफल 2020

धनु पारिवारिक राशिफल 2020 (Dhanu Family Rashifal 2020) की बात करें तो यह वर्ष पारिवारिक जीवन के मामले में मिला जुला रहने की संभावना है। क्योंकि दांपत्य जीवन के ...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support