ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु करियर राशिफल 2020


करियर के स्वामी बुध जो कि इस वर्ष की कुंडली में बुधादित्य योग बनाए हुए हैं इसका आपके कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगें। व्यापार जगत में भी उपलब्धियां हासिल करने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी के योग भी बनेंगें। गुरु का स्वराशि में होना आपके लिए हंस महायोग बनाएगा। कुंडली में इस योग के होने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। जिसके चलते आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कहा जाता है कि लग्न या राशि में बृहस्पति के होने से जातक के अवगुण किसी के सामने नहीं आ पाते। ऐसे आपको लाभ होगा यानी की आपके भी अवगुण किसी के सामने नहीं आ पाएंगे। आपके अंदर की जो भी कमियां हैं वह किसी के सामने नहीं आ पाती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी कमियों को छुपाएं। आप इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी कमियों को दूर कर करियर में आगे बढ़ सकते हैं।

 

धनु वर्ष कुंडली 2020 में कर्मभाव के स्वामी ग्रह बुध केंद्र में गुरु केतु सूर्य शनि के साथ विराजमान हैं इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने लिए नये अवसर मिलेंगे। विशेषकर उन जातकों को जो शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उनके लिये तो ये सोने पर सुहागे वाली बात होगी यानी की इनके करियर में बढ़ोत्तरी होगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। मार्च माह के अंतिम दिनों में कर्मक्षेत्र पर नवम दृष्टि होने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगें। धनु करियर राशिफल 2020 में 11 मई को शनि वक्र हो रहे हैं। इनके वक्र होने पर धन व बल की हानि होगी। जिसका असर आपके आत्मबल पड़ेगा। इसी के कारण आप अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे पाओगे। जिससे आप काम के दबाव में आकर अनुचित निर्णय ले सकते हैं। इस समय आपको संयम से काम लेना होगा। क्योंकि 14 मई को गुरु मकर राशि में ही वक्री हो जाएंगे। जिसके बाद आप अपने आर्थिक  स्थिति में थोड़ा सुधार देखेंगे। लेकिन मानसिक संतुष्टि आपको अधिक मिलेगी। जिससे आप तनाव से बाहर निकले में सफल होंगे। चारों तरफ से हर कार्य में आपको सफलताएं मिलनी शुरु होंगी। 

 

HoroscopeTTALinkHeading


जून माह के अंत में गुरु वक्री अवस्था में आपकी राशि में आ जाएंगे। जिससे पिछले समय से अटके कार्यों को पूरा करने में आपको थोड़ा और समय लगा सकता है। 13 सितंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगें जिसके बाद भविष्य की योजनाएं बनाने में आप व्यस्त हो सकते हैं। राहू भी सितंबर के तीसरे सप्ताह में आपकी राशि से छठे स्थान पर विचरण करेंगें। राहू का वृषभ राशि यानी की रोग स्थान में आना आपके लिये रोग व शत्रुता की उत्पति कारक बन सकता है। छठा स्थान प्रतिस्पर्धा का भी होता है इस लिये यहां भी आपके लिये प्रतिस्पर्धा काफी चुनौतिपूर्ण रहेगी। इस समय कार्यस्थल पर आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि सितंबर के आखरी दिनों में मार्गी होंगे। मार्गी होने पर शनि आपके लिए एक बार फिर राहत लेकर आएंगे। परिस्थितियां बदलनी शुरु होंगी। अचानक से करियर में लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। 20 नवंबर को गुरु दोबारा मकर राशि में आ जाएंगे। जिसके कारण आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके करियर (Dhanu Career Rashifal 2020) के लिए सामान्य से कुछ बेहतर रहने की संभावना है।

2020 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

धनु राशिफल 2020

धनु राशि के जातकों के लिये वर्ष 2020 बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही राशि स्वामी बृहस्पति स्वराशि में विराजमान रहेंगें। गुरु का स्वरा...

ReadMoreButton

धनु प्रेम राशिफल 2020

धनु प्रेम राशिफल 2020 (Dhanu Love Rashifal 2020) में प्रेम के मामले में वर्ष 2020 आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है क्योंकि शुरुआती महीनों में...

ReadMoreButton

धनु वित्त राशिफल 2020

फाइनेंस के मामले में यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि धन के स्वामी शनिदेव इस वर्ष स्वराशि के रहेंगें तथा इसी वर्ष गुरु भी शनि के साथ युति संबंध बनाए हुए...

ReadMoreButton

धनु पारिवारिक राशिफल 2020

धनु पारिवारिक राशिफल 2020 (Dhanu Family Rashifal 2020) की बात करें तो यह वर्ष पारिवारिक जीवन के मामले में मिला जुला रहने की संभावना है। क्योंकि दांपत्य जीवन के ...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support