माँ स्कंदमाता स्त्रोतम

माँ स्कंदमाता स्त्रोतम

Maa Skandmata Stotram: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माँ स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं, इसलिए इन्हें मातृत्व, करुणा और संरक्षण की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माँ स्कंदमाता स्तोत्र का श्रद्धा और भक्ति के साथ पाठ करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

माँ स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं, इसलिए इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। उनकी चार भुजाएँ होती हैं, जिनमें वे अपने पुत्र स्कंद को गोद में धारण करती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। ऐसा माना जाता है कि माँ स्कंदमाता की आराधना करने से बुद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। नवरात्रि के दौरान माँ स्कंदमाता स्तोत्र का पाठ करने से सभी बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

माँ स्कंदमाता स्त्रोतम(Maa Skandmata Stotram)

॥ ध्यान मंत्र ॥

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कन्दमाता यशस्वनीम्॥

अर्थ — मैं मनोवांछित लाभ प्राप्त करने के लिए, सभी तरह के मनोरथों को पूरा करने वाली, मस्तक पर अर्ध चंद्र को धारण करने वाली, सिंह की सवारी करने वाली, चार भुजाओं वाली और यश प्रदान करने वाली स्कंदमाता, की वंदना करता हूँ।

धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पंचम दुर्गा त्रिनेत्रम्।
अभय पद्मयुग्म करांदक्षिण उरूपुत्रधराम् भजेम्॥

अर्थ — स्कंदमाता उजले रंग की हैं और हमारे विशुद्ध चक्र में निवास कर उसे मजबूत बनाती हैं। वे दुर्गा माता का पांचवां रूप हैं जिनके तीन नेत्र हैं। इन्होने अपनी चार भुजाओं में से दो में कमल पुष्प पकड़ रखा है, एक से कार्तिकेय को पकड़ा हुआ है जबकि एक हाथ अभय मुद्रा में है।

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानांलकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल धारिणीम्॥

अर्थ — स्कंद माता पीले रंग के वस्त्र धारण करती हैं। उनके मुख पर स्नेह के भाव हैं और उन्होंने नाना प्रकार के आभूषणों से अपना अलंकार किया हुआ है। उन्होंने अपने शरीर पर मंजीर, हार, केयूर, किंकिणी व रत्नों से जड़ित कुंडल धारण किये हुए हैं।

प्रफुल्लवंदना पल्ल्वांधरा कांतकपोलापीन पयोधराम्।
कमनीयां लावण्यां चारू त्रिवली नितम्बनीम्॥

अर्थ — मैं प्रसन्न मन के साथ स्कन्दमाता की आराधना करता हूँ। उनका स्वरुप बहुत ही सुंदर, कमनीय, रमणीय व वैभव युक्त है। तीनों लोकों में उनकी पूजा की जाती है।

॥ स्तोत्र ॥

नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।
समग्रतत्वसागररमपारपार गहराम्॥

अर्थ — स्कंद अर्थात कार्तिकेय को ली हुई स्कंदमाता को मेरा नमन है। सृष्टि के सभी तत्व उन्हीं के अंदर समाये हुए हैं। स्कंदमाता सागर की गहराइयों में भी वास करती हैं और हमें ऊर्जा प्रदान करती हैं।

शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।
ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रीन्तिभास्कराम्॥

अर्थ — वे शिव की अर्धांगिनी हैं। वे ही हम सभी को प्रकाश देती हैं। उन्होंने अपने मस्तक पर सोने का मुकुट पहन रखा है। उनके मस्तक पर सूर्य के समान आभा है जो संपूर्ण विश्व में उजाला करती है।

महेन्द्रकश्यपार्चिता सनंतकुमाररसस्तुताम्।
सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलादभुताम्॥

अर्थ — वे सभी इन्द्रियों की स्वामिनी हैं और ब्रह्म पुत्रों के द्वारा पूजनीय हैं अर्थात सभी वेद भी उनकी महिमा का वर्णन करते हैं। देवता व राक्षस दोनों ही मातारानी के इस निर्मल व आदि रूप की आराधना करते हैं।

अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।
मुमुक्षुभिर्विचिन्तता विशेषतत्वमुचिताम्॥

अर्थ — स्कंदमाता देवी हमारे सभी तरह के दोषों व विकारों का निवारण कर देती हैं। वे हमारे शरीर व मन को स्वस्थ रखने का कार्य करती हैं और हमारा उद्धार कर देती हैं।

नानालंकार भूषितां मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।
सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेन्दमारभुषताम्॥

अर्थ — स्कंद माता ने तरह-तरह के आभूषणों से अपना श्रृंगार किया हुआ है। इंद्र देव भी उनकी आराधना करते हैं। वे सृष्टि के सभी तत्वों में समाहित हैं और सभी लोकों का भार उन्हीं के ऊपर ही है।

सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्रकौरिघातिनीम्।
शुभां पुष्पमालिनी सुकर्णकल्पशाखिनीम्॥

अर्थ — स्कंदमाता के द्वारा ही हमें बुद्धि व विद्या मिलती है तथा हम उसका सदुपयोग कर पाते हैं। वे हमारी अज्ञानता का नाश कर देती हैं। वे कमल पुष्प में निवास करने वाली और शुभ फल देने वाली हैं।

तमोन्धकारयामिनी शिवस्वभाव कामिनीम्।
सहस्त्र्सूर्यराजिका धनज्ज्योगकारिकाम्॥

अर्थ — स्कंदमाता देवी इस सृष्टि के अंधकार को दूर कर देती हैं और उनका स्वभाव भगवान शिव के जैसा ही है। वे कामना करने योग्य हैं। उनके अंदर करोड़ो सूर्य के समान शक्ति है और उन्हीं से ही इस पृथ्वी पर अर्थ का महत्व है।

सुशुध्द काल कन्दला सुभडवृन्दमजुल्लाम्।
प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरं सतीम्॥

अर्थ — स्कंद माता अनादिकाल से हैं और इस सृष्टि की रचयिता हैं। उन्होंने ही हम सभी को प्रकाश देने का कार्य किया है। वे ही प्रजा का हित करने वाली, उनकी स्वामिनी व माता हैं। हम सभी स्कंद माता को नमन करते हैं।

स्वकर्मकारिणी गति हरिप्रयाच पार्वतीम्।
अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥

अर्थ — वे हर बिगड़े हुए काम को बना देती हैं, वे हमेशा गतिमान हैं, हरि का काम करने वाली और माता पार्वती का रूप हैं। उनके अंदर अनंत शक्ति समाहित है और उनका तेज सबसे ज्यादा है। वे ही हमें यश, धन, भक्ति व मुक्ति का मार्ग सुझाती हैं।

पुनःपुनर्जगद्वितां नमाम्यहं सुरार्चिताम्।
जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवीपाहिमाम्॥

अर्थ — उन्होंने ही इस जगत को सब कुछ दिया है और वे इस जगत के सभी प्राणियों सहित देवताओं के द्वारा वंदना करने योग्य है। वे ही हम सभी की ईश्वरी, तीनों लोकों में व्याप्त व आदिशक्ति हैं।

माँ स्कंदमाता स्तोत्र का पाठ करने की विधि

माँ स्कंदमाता स्तोत्र का पाठ नवरात्रि के पाँचवें दिन प्रातः स्नान के बाद शुद्ध मन से करना चाहिए। सबसे पहले पूजा स्थान को स्वच्छ करके माँ स्कंदमाता की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद दीपक, धूप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित करें। शांत मन से माँ का ध्यान करते हुए स्तोत्र का पाठ करें और अंत में माता से सुख-शांति, ज्ञान और समृद्धि की प्रार्थना करें।

माँ स्कंदमाता स्तोत्र के लाभ

माँ स्कंदमाता स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस स्तोत्र के नियमित पाठ से भय और कष्ट दूर होते हैं तथा मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे साधक को ज्ञान, धैर्य और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।

नवरात्रि में माँ स्कंदमाता स्तोत्र का महत्व

नवरात्रि के पाँचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि माँ स्कंदमाता की आराधना से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

माँ स्कंदमाता स्तोत्र कब पढ़ना चाहिए

माँ स्कंदमाता स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से नवरात्रि के पाँचवें दिन किया जाता है। इसके अलावा भक्त प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के समय भी इसका पाठ कर सकते हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुधवार या रविवार के दिन भी इस स्तोत्र का पाठ करना उत्तम माना जाता है।

माँ स्कंदमाता की पूजा में स्तोत्र का महत्व

माँ स्कंदमाता की पूजा में स्तोत्र का विशेष महत्व माना गया है। स्तोत्र के माध्यम से भक्त देवी की स्तुति करते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार स्तोत्र का पाठ करने से पूजा पूर्ण मानी जाती है और देवी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। इससे साधक के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति आती है।

क्या आप अपने जीवन की समस्याओं के समाधान और सही मार्गदर्शन की तलाश में हैं? अभी एस्ट्रोयोगी के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें और अपनी कुंडली के अनुसार सटीक सलाह पाएं।

 


भारत के शीर्ष ज्योतिषियों से ऑनलाइन परामर्श करने के लिए यहां क्लिक करें!

अन्य स्तोत्र

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें