
जेमस्टोन आपको एक सुन्दर लुक देने के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ पहुंचाने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर रत्न के अपने विशेष गुण होते हैं और यह आपको विशेष ऊर्जा प्रदान करते हैं। बॉलीवुड के फेमस सिलेब्रिटी भी जेमस्टोन्स पर बहुत भरोसा करते हैं। कभी स्टाइल तो कभी ज्योतिषीय प्रभावों के लिए अक्सर बहुत से बॉलीवुड सितारे अलग-अलग रत्न धारण करते हैं। कई सिलेब्रिटी जीवन में सफलता, धन और शांति प्राप्त करने के लिए इन रत्नों की मदद लेते हैं। हालांकि इसके लिए रत्नों की समझ होना जरूरी है, जिसके लिए आप किसी प्रोफेशनल ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के चहेते सितारे कौन-से जेमस्टोन्स पहनते हैं और उनका क्या लाभ होता है।
यहां कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में बताया गया जिनकी सफलता के पीछे रत्नों का महत्वपूर्ण योगदान है। तो चलिए जानते हैं-
अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो आपने उनके फेमस ब्लू कलर का ब्रेसलेट के बारे में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान हमेशा अपनी दाहिनी कलाई पर फिरोज़ा रत्न वाली चांदी की ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। यह ब्रेसलेट सलमान को उनके पिता सलीम खान ने दिया था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फिरोज़ा बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे पहनने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इस ब्रेसलेट ने सलमान की सफलता और करियर में स्थिरता लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिरोज़ा नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अजय देवगन भी रत्नों में विश्वास रखते हैं। शांत और गंभीर स्वभाव के अजय देवगन अक्सर पुखराज रत्न पहने हुए देखे जाते हैं। यह रत्न बृहस्पति ग्रह से संबंधित है और इसे पहनने से ज्ञान, समृद्धि और करियर में उन्नति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि पुखराज पहनने से अजय देवगन को बहुत लाभ मिला है। पुखराज ने अजय देवगन के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की है। बृहस्पति को ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, और पुखराज इन गुणों को बढ़ाने में सहायक होता है।
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ कहे जाने वाले शाहरुख खान भी हरे रंग का पन्ना (Emerald) पहनते हैं, जो बुध ग्रह से जुड़ा होता है। पन्ना बुद्धि, संवाद कौशल और रचनात्मकता को बढ़ाता है। यह रत्न शाहरुख के करियर में बेहतरीन अदाकारी और उनकी असाधारण सफलता के पीछे एक कारण माना जाता है। बुध ग्रह व्यापार, लेखन, और संचार का कारक होता है, और पन्ना इन सभी गुणों को निखारता है।
खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय बच्चन नीलम रत्न पहनती हैं, जो शनि ग्रह से जुड़ा होता है। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड भी रह चुकीं हैं शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन यदि यह अनुकूल हो तो अपार सफलता और प्रसिद्धि दिला सकता है। ऐश्वर्या की ग्लोबल पहचान और करियर ग्राफ को नीलम रत्न के प्रभाव के रूप में भी देखा जाता है। शनि ग्रह न्याय, अनुशासन और कर्म का प्रतिनिधित्व करता है, और नीलम रत्न (ratna neelam) इन्हें संतुलित रखता है।
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर को अक्सर मूंगा और मोती दोनों रत्न पहनते हुए देखा जाता है। रत्नशास्त्र के अनुसार, मूंगा को मंगल ग्रह से जुड़ा रत्न माना जाता है। मूंगा रत्न (moonga stone) आपके भीतर साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाता है। मोती की बात करें तो यह चंद्रमा से जुड़ा होता है और मानसिक शांति व सौम्यता प्रदान करता है। करीना की बैलेंस्ड परसनैलिटी और चमकदार करियर को इन रत्नों का भरपूर साथ मिला है।
अमिताभ बच्चन - नीलम
रणवीर सिंह - पुखराज
दीपिका पादुकोण - पन्ना
सैफ अली खान - लाल मूंगा
बॉलीवुड सितारे अपने करियर और निजी जीवन को संतुलित रखने के लिए रत्नों पर भरोसा करते हैं। हालांकि, किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेना आवश्यक होता है। सही रत्न आपकी किस्मत बदल सकता है, लेकिन गलत रत्न परेशानी भी ला सकता है।
यदि आप भी रत्न पहनने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी कुंडली की जांच कराएं और जानें कि यह आपके लिए सही है या नहीं। हर रत्न को पहनने के लिए एक शुभ मुहूर्त होता है, जिसे ध्यान में रखना चाहिए। हर रत्न को सही धातु में जड़वाना चाहिए और उचित मंत्रों के साथ पहनना चाहिए।
बॉलीवुड के ये सितारे न सिर्फ मेहनत और टैलेंट से आगे बढ़े हैं, बल्कि ज्योतिष और रत्नों ने भी उनका पूरा साथ दिया है। यदि आप भी अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह लेकर अपने लिए सही रत्न चुनें।