सूर्य गोचर 2025: कर्क राशि में प्रवेश से क्या बदलेगा आपका भाग्य?

Wed, Jul 02, 2025
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Wed, Jul 02, 2025
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
सूर्य गोचर 2025: कर्क राशि में प्रवेश से क्या बदलेगा आपका भाग्य?

जुलाई 2025 में सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह पिता, समाज में प्रतिष्ठा, सफलता, नेतृत्व क्षमता, सरकारी तंत्र और अधिकारियों से संबंधों का भी प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य एक साल में सम्पूर्ण राशिचक्र का भ्रमण करता है और हर राशि में लगभग एक महीने तक ठहरता है। यदि आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत है, तो इससे आत्मविश्वास, सफलता और आकर्षण अपने आप जीवन में आता है। और अगर सूर्य लग्न भाव में स्थित है, तो व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है और वह एक शानदार जीवनशैली जीता है।

इसी कारण सूर्य को जीवन की सबसे ताकतवर ऊर्जा माना जाता है और इसका गोचर बेहद खास महत्व रखता है।

आइए अब जानते हैं कि सूर्य के इस प्रभावशाली गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा और साथ ही कौन-से सरल और प्रभावशाली वैदिक उपाय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

कब होगा सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2025?

16 जुलाई 2025 को शाम 05 बजकर 40 मिनट पर सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान वह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसे कर्क संक्रांति भी कहा जाता है। यह गोचर लगभग एक महीने तक प्रभावी रहेगा और सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का मेष राशि पर प्रभाव

जुलाई महीने में सूर्य का कर्क राशि में गोचर, मेष राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में परिवर्तन लेकर आएगा, तो यह समय आपकी घरेलू ज़िंदगी और निजी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाला रहेगा। इस दौरान आपका झुकाव घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा और आप अपने दिल के मामलों पर ज़्यादा सोचेंगे।

माता पक्ष से जुड़ी भावनाएँ उभर कर सामने आ सकती हैं। खासतौर पर आपकी मामा-मामी या मौसी का भरपूर स्नेह और प्रेम आपको मिलेगा। उनके साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और मज़बूत होगा।

घर को लेकर आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं, जैसे घर की साज-सज्जा में बदलाव या कोई नया सामान लेना। साथ ही, कोई नई और आकर्षक गाड़ी खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।

उपाय: रविवार के दिन व्रत रखना आपके लिए शुभ रहेगा। यह उपाय न सिर्फ आपके शारीरिक और मानसिक सिस्टम को शुद्ध करेगा, बल्कि सूर्य देव की कृपा भी दिलाएगा, क्योंकि रविवार आदित्य यानी सूर्य देव को समर्पित दिन होता है।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, वृषभ राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में बदलाव लाएगा। यह समय आपके लिए उत्सुकता और जानने की जिज्ञासा से भरा रहेगा। आप अपने आसपास की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझना चाहेंगे और हर बात की गहराई में जाकर स्पष्टता पाने की कोशिश करेंगे।

आपकी बुद्धि इस दौरान तेज़ी से सक्रिय रहेगी। नई जानकारियाँ हासिल करने, लोगों से बातचीत करने और अपने विचार साझा करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। आपके संपर्क और संवाद पहले से कहीं अधिक हो सकते हैं।

भाई-बहनों के साथ रिश्ते मज़बूत होंगे। आप उनके साथ अच्छा और सुकून भरा समय बिताएंगे। खासकर भाई-बहनों से दोस्ती जैसा रिश्ता और मज़बूत होगा।

उपाय: अपने कमरे में सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाना बहुत शुभ रहेगा। इससे आपको आंतरिक शक्ति और ऊर्जा की प्राप्ति होगी और आपका आत्मबल भी बढ़ेगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का मिथुन राशि पर प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में को प्रभावित करेगा, जिसे ‘कुटुंब भाव’ भी कहा जाता है। ऐसे में यह समय मुख्य रूप से आपके पारिवारिक जीवन से जुड़ा रहेगा। घर-परिवार के लोग आपकी प्राथमिकता बनेंगे और अधिकतर समय उन्हीं के बीच बीतेगा।

इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होगी। कोई भी बात बिना सोचे समझे न कहें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। आवेश या गुस्से में बोलने से बचें, क्योंकि ऐसा व्यवहार आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

उपाय: घर में एक अच्छा और पूर्ण रूप से सिद्ध किया हुआ सूर्य यंत्र स्थापित करें। यह न केवल आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा, बल्कि सूर्य देव की कृपा से वाणी में मधुरता और पारिवारिक सुख भी बढ़ेगा। 

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि में सूर्य का गोचर, आपकी कुंडली के पहले भाव (लग्न भाव) में परिवर्तन कर रहा है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इसका सीधा असर आपके व्यक्तित्व और आत्म-छवि पर पड़ेगा।

इस दौरान आप अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बहुत सजग रहेंगे। आप इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि आप दूसरों के सामने कैसे दिखते हैं, कैसे बोलते हैं और आपकी मौजूदगी का असर कैसा पड़ता है।

आप अपने कपड़ों, एक्सेसरीज़ और बोलचाल की शैली में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग इस समय खुद को और ज़्यादा बेहतर करने के लिए किसी उच्च शिक्षा या नई स्किल सीखने की ओर भी कदम बढ़ा सकते हैं।

उपाय: हर सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। तांबे के लोटे में साफ़ जल लें और उसमें थोड़े से चावल, फूल और गंगाजल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय आपको आत्मबल और तेज़ प्रदान करेगा और सूर्य देव की विशेष कृपा दिलाएगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य का सिंह राशि में गोचर, आपकी कुंडली के बारहवें भाव में बदलाव कर रहा है, जिसे खर्चों का भाव कहा जाता है। ऐसे में यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्क रहने वाला है।

इस अवधि में आप फिजूलखर्ची की ओर आकर्षित हो सकते हैं। कोई महंगी या लग्ज़री चीज़ खरीदने की इच्छा बार-बार मन में आएगी। लेकिन बाद में यही खर्च आपको पछतावे और ग्लानि की भावना दे सकता है। इसलिए किसी भी तरह का खर्च करने से पहले दो बार ज़रूर सोचें, ताकि बाद में आर्थिक तनाव न झेलना पड़े।

जो लोग विदेश से जुड़े काम, पढ़ाई या नौकरी की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। अब आप पूरी गंभीरता से इस दिशा में प्रयास करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। यह पाठ सूर्य देव की शक्ति को जाग्रत करता है और शत्रु बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। इससे आत्मबल बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य गोचर 2025 आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जिसे लाभ भाव कहा जाता है। जुलाई का यह महीना आपके लिए उम्मीदें पूरी होने और मनचाही उपलब्धियां पाने का समय साबित हो सकता है।

आपकी कई अधूरी इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती हैं। जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, वहां से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और हर दिशा में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

इस समय आप जिस भी चीज़ को छुएंगे, वह फायदे में बदलती चली जाएगी। यह समय करियर, धन और निजी लक्ष्यों के लिहाज़ से काफी फलदायी रहेगा।

उपाय: हर दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इसका नियमित जाप करने से न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि जीवन में सुरक्षा और आत्मबल भी बढ़ेगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का तुला राशि पर प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, आपकी कुंडली के दसवें भाव में हो रहा है, जिसे कर्म स्थान कहा जाता है। यह भाव आपके करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है, इसलिए यह समय आपके प्रोफेशनल जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

इस अवधि में आप अपने काम को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे और पूरी मेहनत से जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को आप न सिर्फ अच्छे से निभाएंगे, बल्कि हर काम में खुद को साबित भी करेंगे।

अगर आप प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं या सैलरी में इज़ाफा चाहते हैं, तो यह समय उन बातों को आगे बढ़ाने का है। कई लोगों के लिए इस समय नौकरी में बदलाव की संभावनाएं भी बन सकती हैं। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं, बस आपको थोड़ा आत्मविश्वास दिखाने की ज़रूरत है।

उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें। यह उपाय आपके भाग्य को मज़बूती देगा और सूर्य की ऊर्जा को बल प्रदान करेगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

जुलाई महीने में सूर्य गोचर 2025 आपकी कुंडली के नौवें भाव में हो रहा है, जो भाग्य, धर्म, लंबी यात्राओं और उच्च शिक्षा का स्थान माना जाता है। यह समय आपके भाग्य को मजबूती देने वाला और नई संभावनाओं से भरा हो सकता है।

इस दौरान आपकी किस्मत आपका साथ देगी और कई कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्राओं का अवसर मिलेगा। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल हो सकती है।

जो लोग विदेश में बसने, वीज़ा अप्लाई करने या इमिग्रेशन से जुड़े कामों में लगे हैं, उनके लिए यह समय विशेष फलदायी हो सकता है। अगर आपने पहले आवेदन किया है तो अब उसे आगे बढ़ाने का सही समय है। पूरी ताकत और भरोसे के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं।

उपाय: अपने कमरे में, खासकर वर्क डेस्क के पीछे की दीवार पर सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाएं। यह न सिर्फ ऊर्जा देगा बल्कि कार्यक्षेत्र में सुरक्षा और मनोबल भी बढ़ाएगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का धनु राशि पर प्रभाव

जुलाई महीने में सूर्य देव का गोचर, धनु राशि वालों की कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। यह भाव अचानक बदलाव, रहस्यों, शोध, स्वास्थ्य और कानूनी मामलों से जुड़ा होता है।

जो लोग किसी कोर्ट केस या कानूनी विवाद से गुजर रहे हैं, उनके लिए यह समय राहत भरा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आने की संभावना है। अगर आपने कोई अपील उच्च न्यायालय में की है, तो उसके स्वीकार होने के संकेत भी मिल सकते हैं।

हालांकि, इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी। अनियमित दिनचर्या या खान-पान की वजह से शरीर पर असर पड़ सकता है, इसलिए अच्छा खाना खाएं, समय पर सोएं और नियमित व्यायाम करें।

उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें। यह न सिर्फ सूर्य की ऊर्जा को मजबूत करेगा बल्कि आपके भाग्य को भी बेहतर दिशा देगा।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का मकर राशि पर प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, मकर राशि वालों की कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, जो जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़ा भाव माना जाता है।

इस दौरान आपके जीवनसाथी का ध्यान और समय पाने की अपेक्षा बढ़ सकती है। अगर आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाए, तो वो नाराज हो सकते हैं या अपनी नाराज़गी जाहिर कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना होगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने वाला होगा। किसी भी नई साझेदारी या करार में जाने से पहले हर पहलू पर अच्छे से विचार करें, तभी आगे बढ़ें।

उपाय: इस गोचर में ज़रूरतमंद लोगों को गेहूं दान करें। इससे न सिर्फ किसी भूखे का पेट भरेगा, बल्कि सूर्य देव भी प्रसन्न होंगे।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का कुंभ राशि पर प्रभाव

कर्क राशि में सूर्य का गोचर, कुंभ राशि वालों की कुंडली के छठवें भाव में बदलाव लेकर आएगा। छठा भाव चुनौतियों और संघर्षों से जुड़ा होता है, इसलिए इस समय को थोड़ा सावधानी से बिताने की सलाह दी जाती है।

इस दौरान आपके शत्रु या प्रतिस्पर्धी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ लोग पावर गेम खेलकर आपकी हिम्मत तोड़ना चाहेंगे या मनोबल गिराने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको मजबूती से डटे रहना है। यह समय अपने आत्मबल और साहस को साबित करने का है। हालात चाहे जैसे भी हों, खुद के लिए खड़े रहना ज़रूरी होगा।

उपाय: रोज़ सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में थोड़े से चावल, गुड़, फूल या शक्कर मिलाकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

सूर्य के कर्क राशि में गोचर 2025 का मीन राशि पर प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, मीन राशि वालों के पांचवे भाव पर प्रभाव लेकर आ सकता है, जो प्रेम, संतान और निवेश से जुड़ा भाव होता है।

अगर आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आपके प्यार की कहानी और भी खूबसूरत मोड़ ले सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच अब और गहराई आएगी और आप दोनों भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लव मैरिज के योग भी इस समय बन रहे हैं।

पैसों के मामले में भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है। अगर आपने किसी स्टॉक या SIP में निवेश कर रखा है या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अच्छे रिसर्च और प्लानिंग के साथ किया गया निवेश लंबे समय में लाभ दे सकता है।

उपाय: रोज़ाना 108 बार सूर्य बीज मंत्र का जाप करें। यह मंत्र आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर, कर्मों की शुद्धि में मदद करता है।

सूर्य बीज मंत्र:
“ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः”

आपकी राशि पर क्या होगा सूर्य गोचर का असर? जानें अपनी पर्सनल कुंडली के अनुसार – फ्री में बात करें एस्ट्रोयोगी की विशेषज्ञ ज्योतिषी  टैरो सोनिया से !

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!