अंकज्योतिष राशिफल : जानिए किन मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा नवंबर 2022?

Mon, Oct 31, 2022
एस्ट्रो पुजेल
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
Mon, Oct 31, 2022
Team Astroyogi
 एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article view
480
अंकज्योतिष राशिफल :  जानिए किन मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा नवंबर 2022?

नवंबर साल का 11वां महीना होता है। इसके अंकों का योग (1+1= 2), (2) होता है। अंक ज्योतिष में अंक (2), चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। यह अंक एक भावनात्मक अंक माना जाता है। इसके साथ ही जिन लोगों का जन्म महीने की (2, 11, 20, 29) तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का भी मूलांक या जन्मांक (2) होता है। मूलांक (2) वाले लोग रचनात्मक क्षेत्र में बहुत अच्छे होते हैं। वे नौकरी के क्षेत्र में भी काफी अच्छा कार्य करते हैं, क्योंकि वे मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट होते हैं। ये लोग बहुत केयरिंग और सपोर्टिव होते हैं। ये लोग दूसरों की देखभाल करना पसंद करते हैं।

हालांकि, मूलांक (2) वाले लोगों में कुछ नकारात्मक गुण और कमियां भी होती हैं। कई बार उनका अति केयरिंग और सपोर्टिव नेचर उन्हें तनाव और चिंता का कारण बना देता है। इन लोगों को हमेशा मेडिटेशन करना चाहिए, ताकि इनका दिमाग शांत रहे और इनके विचार अस्त-व्यस्त न हों। जब व्यावहारिक निर्णय लेने की बात आती है तो ये लोग काफी कमजोर हो जाते हैं। इस कारण इन लोगों को अधिक व्यावहारिक रूप से सोचने का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि कई बार भावनात्मक निर्णय, इन्हें कमजोर बना देता है। इस कारण, इन व्यक्तियों को किसी भी व्यवसाय में शामिल होने से बचना चाहिए क्योंकि ये लोग व्यवसाय को सही ढंग से संभालने के लिए पर्याप्त व्यावहारिक नहीं हैं, लोग इन्हें आसानी से बेवकूफ बना सकते हैं।

इसके अलावा, मूलांक (2) वाले व्यक्तियों को विदेश जाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि उन्हें विदेशों में बड़ी सफलता और उपलब्धि प्राप्त होगी। ये लोग अतिरिक्त देखभाल और लाड़ प्यार करना भी पसंद करते हैं। ये लोग काफी रोमांटिक होते हैं। इन्हें यात्रा करना और अपने चारों ओर की दुनिया का पता लगाना पसंद होता है।

क्या आप व्यक्तिगत रूप से जानना चाहते हैं कि नवंबर माह आपके लिए क्या लेकर आएगा? यदि हां तो एस्ट्रोयोगी पर विश्व के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से बात करें।

नवंबर 2022 की अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां आपके जीवन के बारे में क्या बता सकती हैं?

यह जानने के लिए नवंबर माह की अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां पढ़ें। आइये जानते हैं नवंबर 2022 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के साथ ज्योतिषिय उपाय।

मूलांक 1 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (1, 10, 19, 28) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (1) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (1) सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (1) वालों आपके लिए नवंबर का महीना एक शक्तिशाली महीना होगा। जो जातक अपने काम, प्रोफेशन या पढ़ाई में बदलाव करना चाहते हैं, वह इस महीने कर सकते हैं। इस माह आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस महीने में आप रचनात्मक चीजों में अधिक रुचि लेंगे। रचनात्मकता और रचनात्मक मामलों के बारे में अधिक सीखते रहने की कोशिश करें। इससे आपका तनाव भी दूर होगा। कुल मिलाकर इस महीने आप खुद को काफी ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे।

उपाय- बच्चों को केला दान करें।

मूलांक 2 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (2,11,20, 29) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (2) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (2), चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (2) वालों के लिए नवंबर माह काफी अच्छा रहेगा। नवंबर में, आप अपने कम्यूनिकेशन स्किल के आधार पर अच्छे संबंध बनाने, सहयोग करने और अच्छी पार्टनरशिप निभाने में सक्षम होंगे। इस महीने आप खुद को अधिक स्वतंत्र महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। नवंबर, अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियों के अनुसार, किसी प्रोजेक्ट या कार्य के लिए पार्टनरशिप में काम करने वालों को इस महीने बड़ी सफलता मिलेगी। निर्णय लेते समय आपको ईमानदार रहना होगा। आपके ईमानदार और नैतिक निर्णय आपको काफी सकारात्मक परिणाम देंगे। इस महीने आप अपने परिवार, दोस्तों और अन्य प्रियजनों के साथ काफी क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। कुल मिलाकर नवंबर का महीना आपके लिए मजेदार रहेगा।

उपाय- कृष्ण मंत्र का जाप करें।

मूलांक 3 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (3, 12, 21,30) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (3) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (3), बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (3) वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना काफी सुखद रहेगा। आपके पास यात्रा करने का यह एक अच्छा मौका है। यह एक पारिवारिक यात्रा या व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। लवर्स के लिए भी यह महीना बेहतरीन है। वे एक साथ अच्छी यादें बनाएंगे। इसके साथ ही दोनों साथ में कई खूबसूरत पल बिताएंगे। सिंगल लोगों को इस महीने केयरिंग और रोमांटिक पार्टनर मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर नवंबर का महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।

उपाय- तुलसी के पौधे के सामने दीपक लगाएं।

मूलांक 4 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (4,13,22, 31) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (4) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (4), राहु का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (4) वाले व्यक्तियों के जीवन में नवंबर के महीने में सकारात्मकता का संचार होगा। मासिक अंक ज्योतिष के अनुसार इस माह आपकी सारी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। इस महीने आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करने में सफल रहेंगे। अपने सभी कामों को मैनेज करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को ठीक करना होगा। अन्यथा, चीजें पूरी तरह से गड़बड़ हो जाएंगी। इस महीने सभी अच्छे अवसरों से अवगत रहें, कोई अवसर न छोड़ें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। इस महीने अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए बेहतरीन और खूबसूरत अवसरों से भरा हुआ है।

उपाय- कम आय वाले लोगों जैसे मजदूरों को कंबल दान करें।

मूलांक 5 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (5,14,23) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (5) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (5), बुध का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (5) वाले लोगों के लिए नवंबर का महीना प्रबल रहेगा। आपके लिए यह महीना पूरी तरह से रोमांचकारी रहेगा। इसके साथ ही इस महीने आपको काफी आजादी भी मिलेगी। हालांकि यह महीना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस कारण, आपको बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इस महीने अपने फैसले खुद लेने की कोशिश करें, आपके सभी फैसले सही होंगे। इस माह में आप काफी यात्रा भी करेंगे, इसलिए अपने लिए खूबसूरत यादें बनाने की कोशिश करें। लवर्स के लिए भी यह महीना काफी रोमांटिक रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा।

उपाय- पौधों की देखभाल करें।

मूलांक 6 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (6,15,24) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (6) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (6), शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (6) वालों के लिए नवंबर का महीना कई अच्छी यादें बनाने वाला समय लेकर आयेगा। आप अपने चारों ओर एक सुंदर सकारात्मक आभामंडल को महसूस करेंगे। इस माह में आप अपने परिवार, दोस्तों और अन्य प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे और उनके साथ खूबसूरत यादें बना पाएंगे। इसके साथ ही इस माह आप अपने कार्यस्थल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करेंगे। आप खाना पकाने, रचनात्मक गतिविधियों और मामलों में अधिक रुचि ले सकते हैं। याद रखें कि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही आपको स्वस्थ भोजन करने के साथ ही व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कुल मिलाकर यह महीना आपको ढेर सारी खूबसूरत यादें देगा।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 7 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (7,16,25) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (7) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (7), केतु का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (7) वालों के लिए नवंबर का महीना अनुकूल रहेगा। इस महीने आप थोड़ा असहज या चिंतित महसूस कर सकते हैं। इस कारण ध्यान करने की कोशिश करें और अपने दिमाग को सकारात्मक रखें। आपको नकारात्मक लोगों व विचारों से दूर रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की गंदगी पर ध्यान न दें। निसंदेह आपको अपनी मेहनत के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे। सौभाग्य से, आपके कार्यस्थल पर चीजें सकारात्मक होंगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। तनाव और चिंता आपको काफी सुस्त महसूस करा सकते हैं। कुल मिलाकर इस महीने आपको अपना ख्याल रखने की जरूरत है।

उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (8,17,26) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (8) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (8), शनि का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (8) वालों के लिए नवंबर का महीना मजेदार रहेगा। आप अपने काम से अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सक्षम होंगे, जिससे आप अधिक ऊर्जावान और खुश रहेंगे। आप धन कमाने के साथ-साथ अपने करियर पर अधिक फोकस करेंगे। इसके अलावा, आप इस महीने खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने सभी प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके आस-पास के लोग आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए आपका सम्मान करेंगे। जो लोग इस महीने पैसा निवेश करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। इस माह आपको आर्थिक लाभ होगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा।

उपाय- पीपल के पेड़ के सामने दीपक जलाएं।

मूलांक 9 के लिए नवंबर 2022 में अंक ज्योतिष की भविष्यवाणियां

जिन लोगों का जन्म महीने की (9,18,27) तारीख को हुआ है, उनका मूलांक (9) होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक (9), मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। मूलांक (9) वालों के लिए नवंबर एक फलदायी महीना रहेगा। हालांकि नवंबर का अंत आपके लिए थोड़ा खराब या कठिन हो सकता है, इसलिए आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस महीने आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके साथ ही आप अपनी प्रतिद्वंद्विता को भी भूल जाएंगे और सभी के साथ नए संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। आप खुद को पूरी तरह से ऊर्जावान महसूस करेंगे, क्योंकि आपका आभामंडल काफी सकारात्मक होगा। जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उन्हें इस दौरान अपने लिए एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है। कुल मिलाकर इस महीने आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

उपाय- वृद्ध लोगों को मिठाई खिलाएं।

यदि आप व्यक्तिगत परामर्श चाहते हैं तो बात करें एस्ट्रो पूजल से एस्ट्रोयोगी पर।

✍️ By- एस्ट्रो पूजल

 

article tag
Numerology
एस्ट्रो पुजेल के द्वारा
article tag
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!