किन ग्रह-नक्षत्रों ने बनाया प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल स्टार?

Wed, Jun 15, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Wed, Jun 15, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
किन ग्रह-नक्षत्रों ने बनाया प्रियंका चोपड़ा को इंटरनेशनल स्टार?

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दुनिया का दिल जीता है। क्या आप जानना चाहते हैं कि किन सितारों ने बनाया प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की स्टार? जानने के लिए पढ़ें प्रियंका चोपड़ा कुंडली 2022

प्रियंका चोपड़ा कहें या पीसी, ये नाम किसी पहचान का मोहताज़ नहीं है। बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका जिनके फिल्मी सफर की शुरुआत मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीतने के बाद हुई थी। यह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और गायिका हैं और इनका नाम बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में एक हैं। प्रियंका सिर्फ भारत में ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि विदेश में भी इनका जलवा है। प्रियंका चोपड़ा, इस साल अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगी, इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि किन ग्रह-नक्षत्रों ने बनाया प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस?    

कौनसे ग्रह-नक्षत्रों ने बनाया प्रियंका चोपड़ा को सफल अभिनेत्री?

  • प्रियंका चोपड़ा की जन्मतिथि: 18 जुलाई 1982
  • जन्म समय: 00:00 
  • जन्म स्थान: जमशेदपुर

कुंडली पर आधारित प्रियंका चोपड़ा की राशि क्या है?

  • चंद्र राशि: वृषभ
  • नक्षत्र: रोहिणी
  • सूर्य राशि (वेस्टर्न): कर्क
  • सूर्य राशि (भारतीय): कर्क

कैसा रहा है प्रियंका चोपड़ा का पारिवारिक जीवन?

हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर शहर में हुआ था। इनके स्वर्गीय पिता भारतीय सेना आर्मी में फिजिशियन थे और इनकी माँ भी इंडियन आर्मी में फिजिशियन थी। प्रियंका का एक छोटा भाई भी है जिन्हें वे बेहद प्यार करती है।  

इनके माता-पिता का नौकरी की वजह से बार-बार तबादला होता रहता था। यही वजह है कि बहुत सारे स्कूल से प्रियंका ने अपनी पढाई पूरी की। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ विवाह बंधन में बंध गई।  

  • प्रियंका चोपड़ा के पिता: स्वर्गीय अशोक चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा की माता: मधु चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा के भाई: सिद्धार्थ चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा के पति: निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ें रोचक तथ्य 

  1. ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका वेस्टर्न क्लासिकल संगीत में ट्रेनिंग ले चुकी है और बहुत अच्छी गायिका भी है। 
  2. प्रियंका ने अपनी हाई स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद एक लोकल ब्यूटी कांटेस्ट “माय क्वीन ” का ख़िताब अपने नाम किया था। 
  3. शायद ही आपको पता होगा कि प्रियंका पहले अपना करियर क्रिमिनल साइकोलॉजी में बनाना चाहती थी, लेकिन मिस इंडिया का ताज़ जीतने के बाद इन्होने फिल्म की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। 
  4. प्रियंका चोपड़ा का निकनेम पिग्गी चोप्स अभिषेक बच्चन ने फिल्म "ब्लफमास्टर" की शूटिंग के दौरान रखा था। 
  5. फिल्म "उमराव जान" का ऑफर पहले प्रियंका को आया था, लेकिन समय की कमी के कारण प्रियंका इस फिल्म को नहीं कर सकी, तब ऐश्वर्या राय ने ये रोल अदा किया। 

करियर, प्रेम एवं व्यापार के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए परामर्श करें एस्ट्रोयोगी पर टैरो पूजा से। 

टैलेंटेड प्रियंका ने इन अवार्ड्स को किया है अपने नाम 

  1. फिल्म फेयर अवार्ड (2009) बेस्ट एक्ट्रेस (फैशन)
  2. फिल्म फेयर अवार्ड (2004) बेस्ट फीमेल डेब्यू (अंदाज)
  3. नेशनल फिल्म अवार्ड (2010) बेस्ट एक्ट्रेस (फैशन)
  4. स्टार डस्ट अवार्ड (2016)  ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ द इयर
  5. फिल्म फेयर अवार्ड (2005) बेस्ट विलेन (ऐतराज़)
  6. फिल्म फेयर अवार्ड (2016) बेस्ट सपोर्टिंग रोल (बाजीराव मस्तानी)
  7. स्टार स्क्रीन अवार्ड्स (2015) बेस्ट एक्ट्रेस (मैरी कॉम)
  8. स्टार स्क्रीन अवार्ड्स (2013) जोड़ी नम्बर वन (बर्फी)
  9. स्टार स्क्रीन अवार्ड्स (2012) जोड़ी नम्बर वन (डॉन 2)
  10. स्टारडस्ट अवार्ड (2013) एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर (बर्फी)
  11. स्टार डस्ट अवार्ड (2009) एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर (दोस्ताना)
  12. जी सिने अवार्ड्स (2013) बेस्ट एक्ट्रेस (बर्फी)
  13. आइफा अवार्ड्स (2009) बेस्ट एक्ट्रेस (फैशन)
  14. गिल्ड ग्लोबल हॉनर अवार्ड (2016)
  15. पद्मश्री (2016)

किन सितारों ने बनाया प्रियंका को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी?

कभी आपने सोचा है कि आख़िर क्या है प्रियंका चोपड़ा की अपार सफलता का राज़? इस सवाल का जवाब हमें पिग्गी चोप्स की कुंडली से मिल सकता है। आइये जानते हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफलता की कहानी लिखने वाली प्रियंका चोपड़ा की कुंडली के रहस्य के बारे में।  

क्या कहती है प्रियंका चोपड़ा की कुंडली? 

  • प्रियंका चोपड़ा की मेष लग्न की कुंडली में चंद्रमा दूसरे भाव में स्थित है। तीसरे भाव में शुक्र, राहु और बुध युति में हैं। सूर्य चतुर्थ भाव में, शनि और मंगल छठे भाव में, सप्तम गुरु सातवें भाव में, केतु नवम भाव में विराजमान है।
  • प्रियंका की कुंडली में चंद्रमा दूसरे भाव में स्थित है जो उच्च के है इसलिए ये इनकी वाणी को बेहद प्रभावी बनाते है। ये तो हम सभी जानते हैं कि यह कितनी अच्छी वकता है। दूसरे स्थान में चंद्रमा व्यक्ति को अत्यधिक आकर्षक बनाता है, उनका व्यक्तित्व लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता है जो उन्हें बहुत ही प्रभावशाली बनाता है।  
  • सूर्य चतुर्थ भाव में स्थित है इसलिए प्रियंका को हमेशा अपने माता-पिता का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ है। चतुर्थ भाव में कर्क राशि है, जिसका स्वामी चंद्र है और वह द्वितीय भाव में हैं जो यह दर्शाता है कि प्रियंका चोपड़ा के पास काफी संपत्ति होगी।
  • बुध मिथुन राशि में तीसरे भाव में यानि स्वयं के घर में विराजमान है जो प्रियंका को बहुत रचनात्मक बनाता है। राहु तीसरे भाव में उच्च के है जिस पर गुरु की नवम दृष्टि और शनि की दशम दृष्टि है। यही उन्हें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक लेकर जाने के लिए ज़िम्मेदार है।
  • प्रियंका चोपड़ा की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में है और ये सप्तम भाव में बैठकर उन्हें अच्छा जीवनसाथी और वैवाहिक सुख प्रदान करने के साथ-साथ पूरी कुंडली को संतुलित कर रहे है। 11 भाव जो लाभ का घर है, उसे भी गुरु मजबूत बना रहे है इसलिए उन्हें विदेशों से भी काम की प्राप्ति होती है, साथ ही तीसरे भाव जिसमें राहु, शुक्र और बुध स्थित है, वे इन्हें शक्तिशाली बनाता है।  
  • छठे भाव प्रतिस्पर्धा और साहस का है उसमे शनि और मंगल एक साथ विराजमान है। इनका मंगल प्रियंका को हिम्मत देता है, बलवान बनाता है और ताकत देता है। ऐसे व्यक्ति विपत्ति का सामना करते हैं और निखर के सामने आते हैं।
  • सच तो ये है - बरेली की एक सीधी-सादी लड़की आज एक अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री के रूप में उभरकर पूरी दुनिया में राज कर रही है और प्रियंका का ये दौर आने वाले साल 2022-2023 में भी बरकरार रहने के आसार है। 

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।  

टैरो पूजा 

अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी गुरु 

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Love
Career
Health
Finance
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!