शुभ मुहूर्त दिसंबर 2022: अगर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, जानें शुभ मुहूर्त।

Fri, Nov 25, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Nov 25, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शुभ मुहूर्त दिसंबर 2022: अगर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, जानें शुभ मुहूर्त।

Shubh Muhurat December 2022: दिसंबर आते ही नये साल 2023 की स्वागत की तैयारी तेज हो गई है। सभी नया साल की प्लानिंग कर रहे पर एक नजर दिसंबर के पड़ने वाले शुभ मुहूर्त, पर्व त्यौहार, गृह गोचर व विवाह, गृह प्रवेश के मुहूर्त देख लेते है।

Shubh Muhurat December 2022: साल का आखिरी महीना शुरू हो गया है। इस महीने को लेकर लोगों के अलग-अलग कई प्लांस हैं। कुछ लोग बिजनेस की फील्ड में नयी शुरुआत करने जा रहे हैं तो कुछ लोग अपने बच्चे के नामकरण संस्कार के लिए शुभ दिन की तलाश कर रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोग शादी के बंधन में बंध कर जीवन की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ लोग अपने नए घर में प्रवेश को लेकर सही तारीख के इंतजार में हैं। यह सभी खास कार्यक्रम किसी शुभ दिन या शुभ समय को ध्यान में रखते हुए किये जाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि दिसंबर में सभी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए कौन-सा मुहूर्त शुभ रहेगा, तो एस्ट्रोयोगी का शुभ मुहूर्त दिसंबर 2022 आपकी मदद कर सकता है।  

शुभ मुहूर्त का पालन करना बहुत जरूरी होता है। हिंदू धर्म के अनुसार अगर कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुभ मुहूर्त और तिथि को ध्यान में रखकर किया जाता है, तो वह अधिक सफल, आशाजनक और लाभदायक होता है। यही कारण है कि विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण आदि जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के साथ-साथ संपत्ति और वाहन की खरीदारी जैसे काम भी शुभ मुहूर्त के अनुसार ही किये जाने चाहिए।

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस प्रकार कई लोगों के लिए, इस साल ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का यह आखिरी मौका होगा। हर नए महीने का आगमन रोमांचक होता है क्योंकि यह आपके लिए नई और अनुकूल संभावनाएं लाने का वादा करता है। हालांकि, नए महीने के हर अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए, आपको शुभ दिनों के बारे में पता होना चाहिए। शुभ मुहूर्त 2022 से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप किसी भी दिन की शुभता को जान सकते हैं। एस्ट्रोयोगी का शुभ मुहूर्त दिसंबर 2022 आपको जरूरी जानकारी प्रदान कर सकता है ताकि आप किसी भी शुभ दिन की शुभता का लाभ उठा सकें।

किसी भी प्रकार के ज्योतिषीय परामर्श के लिए अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से। 

दिसंबर 2022 के लिए शुभ मुहूर्त 

आपको यह जानकर खुशी होगी कि आपके लिए महत्वपूर्ण कार्यों, समारोहों और अनुष्ठानों को आयोजित करने के लिए एक महीने में कई शुभ मुहूर्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं, भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार दिसंबर 2022 के लिए शुभ मुहूर्त।

दिसंबर 2022 में नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त 

एक व्यक्ति के लिए उसका नाम उसकी पहचान से जुड़ा होता है। यह उसे इस बात का बोध कराता है कि वे कौन है। यह किसी व्यक्ति के अस्तित्व का सबसे अहम हिस्सा होता है और उसके जीवन में भाग्य लाने की शक्ति रखता है। इस प्रकार अपने बच्चे के लिए नाम उचित सोच और बहुत सावधानी के साथ तय किया जाना चाहिए। यही कारण है कि बच्चे का नामकरण समारोह हमेशा एक शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए।

नामकरण समारोह बच्चे का पहला संस्कार होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर शुभ मुहूर्त में बच्चे के माता-पिता और परिवार के सदस्य यह संस्कार करें तो यह आजीवन आशीर्वाद प्रदान करता है। नामकरण संस्कार बच्चे के लिए आवश्यक है क्योंकि यह बच्चे के चरित्र और व्यक्तित्व को आकार देता है। ये समारोह बच्चे के नाम की शुभता को बढ़ाता है और बच्चे के जीवन में भाग्य व सफलता लाता है। एक सही नाम बच्चे के विकास में सहायक होता है। इस प्रकार नामकरण संस्कार किसी भी नवजात शिशु के लिए महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है, इसलिए इसे केवल शुभ मुहूर्त पर ही आयोजित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसी शुभ मुहूर्त में एस्ट्रोलॉजर्स के मार्गदर्शन और देखरेख में नाम रखा जाना चाहिए ताकि बच्चे को इसका लाभ मिल सके।

जानें नामकरण संस्कार के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:44 सुबह से 07:02 सुबह, 3 दिसंबर 2022 तक
  • 4 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:03 सुबह से 07:15 सुबह, 5 दिसंबर 2022 तक 
  • 7 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 10:25 सुबह से 02:59 दोपहर तक
  • 11 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 08:36 रात से 11:36 रात, 12 दिसंबर 2022 तक 
  • 18 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:12 सुबह से 10:18 सुबह, 19 दिसंबर 2022 तक 
  • 21 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 08:33 सुबह से 11:33 सुबह, 22 दिसंबर 2022 तक 
  • 25 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:15 सुबह से 09:16 सुबह, 26 दिसंबर 2022 तक 
  • 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 11:44 सुबह से 07:18 शाम तक

दिसंबर 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

शादी आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। यह जीवन भर का कमिटमेंट है, जो दो लोग एक दूसरे से करते हैं। इस रिश्ते में दो लोग केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से भी जुड़ जाते हैं। भारत में शादी का मतलब दो परिवारों का मिलन भी होता है। इस तरह यह एक व्यक्ति द्वारा अपने जीवन में उठाए जाने वाले सबसे बड़े कदमों में से एक है। यह व्यक्ति को सेल्फेल्स बनाता है क्योंकि इस रिश्ते में लोग खुद से ज्यादा अपने पार्टनर और बच्चों के बारे में सोचते हैं।

शादी एक ऐसा बंधन है जो आपको और आपके पार्टनर को जीवन भर के लिए जोड़े रखता है। इस कारण जब इस बंधन को जोड़ने की बात आती है, तो आपको सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि आपकी मैरिड लाइफ अच्छी और खुशहाल हो सके। शादी तय करते समय कुंडली मिलान का विकल्प चुनना चाहिए और प्रोफेशनल ज्योतिषियों से हर पहलू की ठीक से जांच करवानी चाहिए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात विवाह समारोह के लिए एक शुभ मुहूर्त चुनना है क्योंकि यह एक सुखी, सामंजस्यपूर्ण और स्वस्थ मैरिड लाइफ के लिए जरूरी होता है। शुभ विवाह मुहूर्त सुनिश्चित करता है कि कपल्स सकारात्मक परिणाम प्राप्त करें और उनकी मैरिड लाइफ स्थिर रहे। शुभ मुहूर्त में शादी करना कपल्स के रिलेशन को मजबूत कर सकता है, जिससे मैरिड लाइफ अच्छी रहती है। वहीं अगर विवाह समारोह एक अशुभ तिथि और समय पर किया जाता है, तो इस बात की अधिक आशंका होती है कि आपका जीवन नेगेटिविटी से घिरा रहेगा। इसलिए विवाह मुहूर्त का पालन जरूर करें।

जानें शादी के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:30 सुबह से 06:58 सुबह, 3 दिसंबर 2022 तक
  • 7 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 08:46 रात से 07:01 सुबह, 8 दिसंबर 2022 तक 
  • 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 07:01 सुबह से 07:02 सुबह, 9 दिसंबर 2022 तक 
  • 9 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:02 सुबह से 02:59 दोपहर तक 

Also Read: मासिक राशिफल | अंकज्योतिष राशिफल दिसंबर 2022 | टैरो राशिफल दिसंबर 2022 | शेयर मार्किट भविष्यफल 

दिसंबर 2022 में नया बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त 

हर बिजनेस करने वाला चाहता है कि उसका बिजनेस अच्छा रहे और सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सके। हालांकि अगर आपके व्यवसाय को सही शुरुआत मिले, तो यह आसानी से किया जा सकता है । एक सही शुरुआत आपके लिए चीज़ों को आसान बना सकती है। यही कारण है कि एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करना जरूरी हो जाता है। एस्ट्रोयोगी के प्रोफेशनल एस्ट्रोलॉजर्स नया बिजनेस शुरू करते समय मासिक शुभ मुहूर्त पर विचार करने की सलाह देते हैं। ऐसा करके, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बिजनेस लंबे समय में सफल होगा या नहीं।

चाहे आप एक स्टार्ट-अप शुरू कर रहे हों या एक नई दुकान खोल रहे हों, मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करना आपके बिजनेस की वृद्धि और समृद्धि के लिए जरूरी हो सकता है। इस प्रकार, यदि आप चाहते हैं कि आपके बिजनेस प्लांस आपकी इच्छाओं के अनुकूल रहे, तो शुभ मुहूर्त पर विचार जरूर करें।

जानें बिजनेस शुरू करने के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त 

  • 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 7:04 सुबह से 10:56 सुबह तक
  • 4 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 8:22 सुबह से 12:16 दोपहर तक
  • 9 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 7:09 सुबह से 11:00 सुबह तक

दिसंबर 2022 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 

अपना खुद का वाहन खरीदना और उसका मालिक होना एक बड़ी उपलब्धि है। अन्य चीजों की बढ़ती कीमत के कारण, अब वाहन खरीदना मुश्किल हो गाया है। जैसे-जैसे कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, कार खरीदना काफी महंगा होता जा रहा है। कार या कोई अन्य वाहन खरीदने की सोचने वाले लोग एक फायदेमंद खरीदारी करना चाहते हैं जो उनके जीवन को आसान बना पाए।

वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त के बारे में जानना जरूरी है। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से वाहन मालिक के लिए समृद्धि की संभावना बढ़ सकती है। इसके साथ ही किसी दुर्घटना की आशंका भी कम हो सकती है। इस कारण वाहन की खरीदारी के समय आपको हमेशा शुभ मुहूर्त का पालन करना चाहिए।

जानें वाहन खरीदने के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त 

  • 7 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 10:25 सुबह से 07:01 सुबह, 8 दिसंबर 2022 तक 
  • 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 07:01 सुबह से 07:02 सुबह, 9 दिसंबर 2022 तक 
  • 9 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:02 सुबह से 11:34 सुबह तक
  • 11 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:04 सुबह से 04:14 शाम तक
  • 12 दिसंबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- 06:48 शाम से 11:36 रात तक
  • 18 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:08 सुबह से 07:09 सुबह, 19 दिसंबर 2022 तक
  • 19 दिसंबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- 07:09 सुबह से 02:32 रात, 20 दिसंबर 2022 तक 
  • 21 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 08:33 सुबह से 10:16 रात तक
  • 25 दिसंबर 2022 (रविवार), मुहूर्त- 07:21 शाम से 04:51 सुबह, 26 दिसंबर 2022 तक
  • 28 दिसंबर 2022 (बुधवार), मुहूर्त- 07:13 सुबह से 12:46 दोपहर तक
  • 30 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 11:24 सुबह से 06:33 शाम तक

दिसंबर 2022 में संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 

आज के समय में जमीन या अचल संपत्ति खरीदना किसी असाधारण उपलब्धि से कम नहीं है। संपत्ति खरीदना एक व्यक्ति के लिए एक बड़े खर्च का काम होता है, यही कारण है कि हर कोई सोच-विचार करके निर्णय लेना चाहता है जिससे भविष्य में उसे कोई नुकसान न उठाना पड़े। प्रॉपर्टी खरीदना एक बहुत ही अच्छा इन्वेस्टमेंट होता है क्योंकि इससे अच्छे लाभ और रिटर्न मिल सकते हैं। हालांकि यह कोई मामूली खर्च नहीं होता, क्योंकि इसमें खरीदार की जीवन भर की सेविंग्स शामिल होती है इसलिए, सभी पहलुओं का विश्लेषण किया जाना जरूरी होता है। जब आप हिंदू पंचांग के अनुसार, संपत्ति खरीदते हैं तो यह आपके जीवन को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बना सकता है। यह आपके लिए अनुकूल स्थिति और अधिकतम लाभ भी ला सकता है, जबकि अशुभ समय पर संपत्ति खरीदना आपके जीवन में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

चाहे आप अपने कार्यालय, कारखाने, व्यवसाय फर्म के लिए जमीन खरीद रहे हों या घर के लिए,  एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषी हमेशा आपको शुभ मुहूर्त में पूजा करने की सलाह देते हैं। इस प्रकार जब संपत्ति खरीदने की बात आती है, तो सही तिथियों और शुभ मुहूर्तों के अनुसार कार्य करें, क्योंकि इससे यह एक लाभकारी खरीदारी साबित हो सकती है।

जानें प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त 

  • 1 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:56 सुबह से 05:44 सुबह, 2 दिसंबर 2022 तक 
  • 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:45 सुबह से 06:58 सुबह, 3 दिसंबर 2022 तक 
  • 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 12:33 दोपहर से 07:02 सुबह, 9 दिसंबर 2022 तक 
  • 9 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:02 सुबह से 02:59 दोपहर तक
  • 15 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 07:06 सुबह से 07:07 सुबह, 16 दिसंबर 2022 तक 
  • 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:07 सुबह से 07:35 सुबह तक 
  • 22 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 04:03 सुबह से 07:11 सुबह, 23 दिसंबर 2022 तक 
  • 23 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:11 सुबह से 07:11 सुबह, 24 दिसंबर 2022 तक 
  • 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 07:13 सुबह से 11:44 सुबह तक 
  • 30 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 11:24 सुबह से 07:14 सुबह, 31 दिसंबर 2022 तक 

नए संस्करणराशिफल 2022अंकज्योतिष राशिफल 2022टैरो 2022 

दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त  

अपना घर होना हर व्यक्ति का सपना होता है। इस प्रकार आपके और आपके परिवार के लिए एक सुरक्षित व शांतिपूर्ण स्थान होना बहुत आवश्यक होता है। आपका घर वह स्थान होता है जहां आपको शेल्टर, सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलती है। इसके साथ ही यह वह जगह भी होती है जहां आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। यही कारण है कि जब लोग अपना घर खरीदते हैं, तो वे अपने रहने की नयी जगह के हर पहलू की जांच करते हैं ताकि यह घर में रहने वालों को समृद्धि, स्वास्थ्य, भाग्य और संतोष प्रदान करे। इस प्रकार आपको गृह प्रवेश समारोह आयोजित करने के लिए हमेशा एक शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त का पालन करना चाहिए।

गृह प्रवेश समारोह नए घर में प्रवेश करने से पहले किया जाने वाला एक शुभ हिंदू अनुष्ठान है। इस प्रकार जब गृह प्रवेश समारोह की बात आती है तो शुभ मुहूर्त बहुत मायने रखता है। यह समारोह उचित दिन और समय पर किए जाने से आपके नए घर में अच्छा भाग्य, अच्छी वाइब्स और पॉजिटिविटी आती है। यह किसी भी प्रकार के दोष या नेगेटिविटी को भी दूर करता है जिससे आपको ग्रहों का अनुकूल प्रभाव प्राप्त होता है। इस प्रकार अपने नए घर में कदम रखने या अपने नए घर में कुछ भी रखने से पहले समारोह आयोजित करने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन जरूर करें।
जानें गृह प्रवेश के लिए दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त

  • 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:57 सुबह से 06:58 सुबह, 3 दिसंबर 2022 तक 
  • 3 दिसंबर 2022 (शनिवार), मुहूर्त- 06:58 सुबह से 05:34 सुबह, 4 दिसंबर 2022 तक 
  • 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- 09:37 सुबह से 07:02 सुबह, 9 दिसंबर 2022 तक 
  • 9 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:02 सुबह से 02:59 दोपहर तक
  • 19 दिसंबर 2022 (सोमवार), मुहूर्त- 07:09 सुबह से 10:31 सुबह तक 

दिसंबर 2022 में विशेष अवसर और त्योहार

  • विश्व एड्स दिवस- 1 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
  • गीता जयंती- 3 दिसंबर 2022 (शनिवार)
  • मोक्षदा एकादशी- 3 दिसंबर 2022 (शनिवार)
  • गुरुवायूर एकादशी- 4 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • वैष्णव मोक्षदा एकादशी- 4 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • मत्स्य द्वादशी- 4 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • कन्नड़ हनुमान जयंती- 5 दिसंबर 2022 (सोमवार)
  • कार्तिगई दीपम- 6 दिसंबर 2022 (मंगलवार)
  • दत्तात्रेय जयंती- 7 दिसंबर 2022 (बुधवार)
  • अन्नपूर्णा जयंती- 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
  • अखुरता संकष्टी चतुर्थी- 11 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • धनु संक्रांति- 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • सफला एकादशी- 19 दिसंबर 2022 (सोमवार)
  • हनुमथ जयंती- 23 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)
  • क्रिसमस- 25 दिसंबर 2022 (रविवार)
  • मंडल पूजा- 27 दिसंबर 2022 (मंगलवार)
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती- 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
  • शाकंभरी नवरात्रि- 30 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)

दिसंबर 2022 में ग्रहों का गोचर 

जानें दिसंबर 2022 में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर 

  • बुध का धनु राशि में गोचर- 3 दिसंबर 2022 (शनिवार), सुबह 06:50 बजे
  • शुक्र का धनु राशि में गोचर- 5 दिसंबर 2022 (सोमवार), शाम 06:00 बजे
  • सूर्य का धनु राशि में गोचर- 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार), सुबह 10:00 बजे
  • बुध का मकर राशि में गोचर- 28 दिसंबर 2022 (बुधवार), सुबह 05:05 बजे
  • शुक्र का मकर राशि में गोचर- 29 दिसंबर 2022 (गुरुवार), शाम 04:05 बजे
  • बुध का धनु राशि में वक्री- 31 दिसंबर 2022 (शनिवार), रात 12:10 बजे

दिसंबर 2022 में पूर्णिमा और अमावस्या का दिन 

जानें क्या है शुभ मुहूर्त 
ऊपर आपको दिसंबर महीने के शुभ मुहूर्त के बारे में बताया गया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शुभ मुहूर्त को महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? हिंदू कैलेंडर में, 'शुभ मुहूर्त' एक विशेष दिन का शुभ समय होता है जब सभी महत्वपूर्ण, मंगल और आशाजनक कार्य किए जा सकते हैं। हिंदुओं के लिए, किसी भी शुभ कार्य या नए कार्य को शुरू करते समय एक निश्चित समय की शुभता हमेशा एक आवश्यक कारक रही है। इस प्रकार किसी विशेष मासिक शुभ मुहूर्त का पता लगाने के लिए ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की पूरी तरह से जांच की जाती है और फिर एक दिन का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया जाता है।

ऐसा माना जाता ​​है कि अगर शुभ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किया जाए तो कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्रहों और नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के प्रभाव से हमें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। मासिक शुभ मुहूर्त के पालन से आशाजनक परिणाम, अधिकतम सफलता और खुशी प्राप्त करने की आपकी संभावना बढ़ जाती है। इस प्रकार शुभ मुहूर्त के अनुसार ही धार्मिक आयोजन और शुभ कार्य करने चाहिए।

जब आप अपने विवाह समारोह, गृह प्रवेश समारोह, या अपने बच्चे के नामकरण संस्कार में शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं तो आपके लाभकारी परिणाम प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं यदि आप शुभ मुहूर्त का पालन नहीं करते हैं, तो आपको असफलता या निराशाजनक परिणाम मिलने की आशंका बढ़ जाती है। इस कारण लोगों को बिना किसी परेशानी के फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करना चाहिए।

अगर आप दिसंबर 2022 के शुभ मुहूर्त और ग्रहों की लाभदायक स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से। 

✍️By- टीम एस्ट्रोयोगी

 

article tag
Spirituality
Planetary Movement
article tag
Spirituality
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!