Shubh Muhurat March 2021 - मार्च माह में शुभ मुहूर्त और प्रमुख तीज-त्योहार

Mon, Mar 01, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 01, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat March 2021 - मार्च माह में शुभ मुहूर्त और प्रमुख तीज-त्योहार

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। कार्य के सफलतापूर्वक होने और शुभ परिणाम के लिए शुभ मुहूर्त पर ही कार्य की शुरुआत की जाती है। फिर चाहे वो शादी हो, व्यापार शुरू करना हो, गाड़ी खरीदनी हो इत्यादि के लिए हम ज्योतिषाचार्य (Jyotishacharya) से एक शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार मुहूर्त तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों की स्थिति के आधार पर निकाला जाता है। तो चलिए हम आपको इस लेख में मार्च 2021 माह में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

शुभ विवाह मुहूर्त

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में पन्द्रहवां संस्कार है विवाह संस्कार। इसलिए विवाह के लिए भी शुभ मुहूर्त का महत्व होता है। वहीं वर्ष 2021 के मार्च माह में कोई भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि  हिंदू पंचांग के मुताबिक जनवरी के शुरुआत में मासान्त दोष और खरमास रहेगा, जिसे हिंदू शादियों के लिए अशुभ माना जाता है। वहीं खरमास के बाद गुरु, शुक्र के अस्त होने से विवाह जैसे शुभ कार्य रुके रहेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल 2021 को विवाह समारोह की शुरुआत होगी। इसलिए किसी व्यक्ति के विवाह के लिए सबसे अच्छी और शुभ तिथि और समय का निर्धारण किसी अनुभवी ज्योतिषी के परामर्श के बाद किया जाना चाहिए; ऐसा इसलिए है, क्योंकि विवाह के लिए सबसे उपयुक्त और शुभ तिथि और समय, दूल्हा और दुल्हन की जन्म कुंडली और विवाह के स्थान पर भी निर्भर करता है।

 

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

किसी भी वाहन चाहे वह बाइक, कार, बस, आदि हो, को शुभ मुहूर्त पर खरीदा जाना चाहिए, ताकि सर्वोत्तम संभव प्राकृतिक लाभों का दोहन किया जा सके। दूसरी ओर, एक प्रतिकूल या अशुभ समय में खरीदा गया वाहन, वाहन के मालिक को कई कठिनाइयों में ला सकता है, इसके अलावा मालिक की संभावित प्रगति और समृद्धि को बाधित करता है, तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में।

  • 01 मार्च 2021, सोमवार, मुहूर्त - सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 02 मार्च सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - तृतीया
  • 03 मार्च 2021, बुधवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 04 मार्च सुबह 01 बजकर 36 मिनट तक, नक्षत्र - स्वाती, तिथि - पंचमी और षष्ठी
  • 10 मार्च 2021, बुधवार, मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 11 मार्च सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक, नक्षत्र - श्रवण, धनिष्ठा, तिथि - त्रयोदशी
  • 11 मार्च 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 36 मिनट से दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक, नक्षत्र - धनिष्ठा, तिथि - त्रयोदशी
  • 15 मार्च 2021, सोमवार, मुहूर्त - शाम 06 बजकर 49 मिनट से 16 मार्च सुबह 04 बजकर 44 मिनट तक, नक्षत्र - रेवती, तिथि - तृतीया
  • 19 मार्च 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 20 मार्च सुबह 04 बजकर 48 मिनट तक, नक्षत्र - रोहिणी, तिथि - षष्ठी
  • 21 मार्च 2021, रविवार, मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 09 मिनट से शाम 07 बजकर 25 मिनट तक, नक्षत्र - मृगशिरा, तिथि - अष्टमी
  • 24 मार्च 2021, बुधवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 21 मिनट से रात्रि 11 बजकर 12 मिनट तक, नक्षत्र - पुष्य, तिथि - दशमी, एकादशी
  • 28 मार्च 2021, रविवार, मुहूर्त - शाम 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - पूर्णिमा, प्रतिपदा
  • 29 मार्च 2021, सोमवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 16 मिनट से शाम 08 बजकर 54 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, चित्रा, तिथि - प्रतिपदा

 

भूमि खरीदना का शुभ मुहूर्त 

यदि आप अशुभ मुहूर्त पर भूमि खरीदते हैं तो हो सकता है कि आपको हानि का सामना करना पड़ सके। इसलिए हम आपको मार्च 2021 में भूमि खरीदने के  शुभ मुहूर्त  के बारे में बता रहे हैं।

  • 04 मार्च 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 05 मार्च सुबह 06 बजकर 42 मिनट तक, नक्षत्र - विशाखा, अनुराधा, तिथि - षष्ठी, सप्तमी
  • 05 मार्च 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 42 मिनट से रात्रि 10 बजकर 38 मिनट तक , नक्षत्र - अनुराधा, तिथि - सप्तमी, अष्टमी
  • 12 मार्च 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - रात्रि 10 बजकर 51 मिनट से 13 मार्च सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक, नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद, तिथि - अमावस्या
  • 25 मार्च 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 06  बजकर 20 मिनट से 26 मार्च सुबर 06 बजकर 19 मिनट तक, नक्षत्र - अश्लेशा, मघा, तिथि - एकादशी, द्वादशी
  • 26 मार्च 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 19 मिनट से 27 मार्च सुबह 06 बजकर 11 मिनट तक, नक्षत्र - मघा, पूर्वाफाल्गुनी, तिथि - द्वादशी, त्रयोदशी

 

व्यापार शुरू करने का शुभ मुहूर्त

मार्च 2021 में अत्यधिक शुभ व्यवसाय तिथियों लाभकारी रूप से दुकान खोलने, कोई वाणिज्यिक लेनदेन करने या वित्तीय सौदों को निष्पादित करने के लिए भी उपयोग की जा सकती हैं। यदि शुभ मुहूर्त में व्यापार शुरू किया जाता है तो भविष्य में व्यापार में विस्तार और वृद्धि की संभावना बनी रहती है। तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में।

  • 8 मार्च 2021, सोमवार, मुहूर्त - शाम 05 बजे से शाम 07 बजकर 18 मिनट तक 
  • 13 मार्च 2021, शनिवार,  मुहूर्त - शाम 04 बजकर 41 मिनट से शाम 06 बजकर 26 मिनट तक
  • 18 मार्च 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 58 मिनट से सुबह 09 बजकर 51 मिनट तक

 

टैरो रीडर । अंक ज्योतिषी । वास्तु सलाहकार । फेंगशुई एक्सपर्ट । करियर एस्ट्रोलॉजर । लव एस्ट्रोलॉजर । फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजर । मैरिज एस्ट्रोलॉजर । मनी एस्ट्रोलॉजर । स्पेशलिस्ट एस्ट्रोलॉजर 

 

नामकरण शुभ मुहूर्त

हिंदू संस्कृति में वर्णित 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है नामकरण संस्कार। इस संस्कार के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी को बुलाकर नवजात की कुंडली को देखकर उसका उचित नाम रखा जाता है। खासतौर पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नामकरण संस्कार किया जाता है ताकि नवजात को जीवन में सफलता, समृद्धि, सुख-शांति, व्यवसाय में बढ़ोतरी और पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो। तो चलिए मार्च 2021 में पड़े रहे शुभ मुहूर्त के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

  • 01 मार्च, 2021, सोमवार,  06:46 एएम से 02 मार्च 2021 06:46 एम तक
  • 03 मार्च, 2021, बुधवार,  06:44 एएम से 04 मार्च 2021 01:36 एएम तक
  • 04 मार्च, 2021, गुरुवार, 11:58 पीएम से 05 मार्च 2021  06:43 एएम तक
  • 05 मार्च, 2021, शुक्रवार, 06:42 एएम से  10:38 पीएम तक
  • 08 मार्च, 2021, सोमवार,  08:40 पीएम से 09 मार्च 2021 06:38 एएम तक
  • 10 मार्च, 2021, बुधवार, 06:36 एएम से 09:03 पीएम तक
  • 14 मार्च, 2021, रविवार, 06:32 एएम से 15 मार्च 2021 06:32 एएम तक
  • 15 मार्च, 2021, सोमवार, 06:31 एएम से 16 मार्च 2021 06:31 एएम तक
  • 19 मार्च, 2021, शुक्रवार,  01:44 पीएम से 20 मार्च 2021  06:26 एएम तक
  • 21 मार्च, 2021, रविवार,  06:24 एएम से 07:24 पीएम तक
  • 24 मार्च, 2021, बुधवार,  06:20 एएम से  11:13 पीएम तक
  • 28 मार्च, 2021, रविवार, 06:16 एएम से 29 मार्च 2021 06:16 एएम तक
  • 29 मार्च, 2021, सोमवार, 06:14 एएम से 30 मार्च 2021 06:14 एएम तक 

 

मार्च माह के प्रमुख तीज - त्योहार

महाशिवरात्रि

वर्ष 2021 में  महाशिवरात्रि का व्रत 11 मार्च को है।

निशीथ काल पूजा मुहूर्त - 11 मार्च रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक

पारण का समय - 12 मार्च सुबह 06 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक 

 

होलिका दहन

वर्ष 2021 में होलिका दहन 28 मार्च को है।

दहन मुहूर्त - शाम 06 बजकर 37 मिनट से शाम 08 बजकर 57 मिनट तक

 

रंगवाली होली 

वर्ष 2021 में  रंगवाली होली 29 मार्च को है।

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 28 मार्च 2021 सुबह 03 बजकर 27 मिनट से 

पूर्णिमा तिथि समाप्त - 29 मार्च 2021 सुबह 12 बजकर 17 मिनट तक

 

भाई दूज

वर्ष 2021 में होली वाली भाईदूज 30 मार्च को है।

द्वितीया तिथि प्रारम्भ - 29 मार्च 2021 शाम 08 बजकर 54 मिनट से 

द्वितीया तिथि समाप्त - 30 मार्च 2021 शाम 05 बजकर 27 मिनट तक 

 

और भी पढ़ें

आज का पंचांग   |  आज का शुभ मुहूर्त  |  आज का  राहुकाल   |  आज का चौघड़िया । वार्षिक राशिफल 2021








 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!