Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को किसने बनाया रातोंरात फिल्म जगत का चमकता सितारा?

Wed, Apr 06, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Apr 06, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को किसने बनाया रातोंरात फिल्म जगत का चमकता सितारा?

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन एक ऐसा नाम बन गया है जो अब किसी पहचान का मोहताज़ नहीं है। दक्षिण भारत की फिल्म "पुष्पा" से अल्लू अर्जुन रातोंरात बॉलीवुड सहित दुनियाभर के चहेते स्टार बन गए है। फिल्म "पुष्पा" में अपने दमदार अभिनय से अल्लू अर्जुन ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से लेकर बॉलीवुड तक पर अपना जादू चलाने में सफल रहे है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कि कौन से ग्रह-नक्षत्रों ने अल्लू अर्जुन को बनाया पुष्पराज? आइये जानते है। 

किन सितारों ने बनाया अल्लू अर्जुन को सुपरस्टार?

  • अल्लू अर्जुन की जन्म तिथि: 08 अप्रैल 1982
  • अल्लू अर्जुन की उम्र: 39 साल
  • जन्म समय: रात 12:00 बजे 
  • जन्म स्थान: चेन्नई 
  • अल्लू अर्जुन का राशि चिन्ह:

  • चंद्र राशि: मकर
  • नक्षत्र: धनिष्ठा
  • सूर्य राशि (पाश्चात्य): मेष
  • सूर्य राशि (भारतीय): मीन 

अल्लू अर्जुन का पारिवारिक जीवन:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम मैन अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ था। वर्तमान में अल्लू अर्जुन की उम्र 39 साल है। अल्लू अर्जुन का जन्म तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर खानदान में हुआ था और इनके दादा अल्लू रामलिंगैया थे। इनके पिताजी भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म प्रड्यूसर हैं और इनकी माता गृहणी है। इनकी माँ-पिता की तीन संतानों में से अर्जुन दूसरे नंबर पर आते हैं। तमिल और तेलुगु फिल्म कॉमेडी अभिनेता के रूप में भी काफी पहले से ही काम करते थे। इसके अलावा इनके दो भाई हैं उनका नाम शिरीष है और इनके दूसरे भाई का नाम अल्लू वेंकटेश है। कुछ लोग अल्लू अर्जुन को बनी कहकर भी बुलाते हैं, क्योंकि यह इनका निकनेम माना जाता है।

  • अल्लू अर्जुन के पिता: अल्लू अरविंद
  • अल्लू अर्जुन की माता: निर्मला अल्लू
  • अल्लू अर्जुन के भाई: अल्लू शिरीष, अल्लू वेंकटेश
  • अल्लू अर्जुन की जीवनसाथी: स्नेहा रेड्डी
  • अल्लू अर्जुन की संतान:आर्यन (बेटा), अरहा (बेटी) 

यह भी पढ़ें:👉 मंगल का कुंभ राशि में गोचर: क्या नई आशाओं से भरा होगा?

अल्लू अर्जुन का राशिफल के अनुसार चरित्र:

  • अल्लू अर्जुन की जन्मकुंडली दर्शाती है कि आप भाग्यशाली हैं, क्योंकि आप एक आरामदायक और सुखी जीवन का आनंद ले सकते हैं। लेकिन आपके व्यक्तित्व में कमी है, जिसमे आपको सुधार करना होगा जिससे चीजें आपके पक्ष में हो सकें।
  • अल्लू अर्जुन के व्यक्तित्व की कमी है उनका बेचैन मन, इसलिए आपको किसी भी कार्य या स्थान पर बने रहने में समस्या होती है। आप इतने अधीर हैं कि आप तत्काल परिणाम की उम्मीद करते हैं। इसके कारण आप कई कामों को आधा-अधूरा छोड़ने के लिए तत्पर रहेंगे, परिणामस्वरूप आपको आपकी मेहनत का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए, किसी निर्णय पर आने से पहले समय लें।
  • अल्लू अर्जुन की नई चीज़ों को ग्रहण करने की शक्ति प्रभावी है जो दूसरों के विचारों को ग्रहण करने और उन्हें अपने जीवन में लागू करने में सक्षम बनाती है। 
  • आपका अच्छा स्वभाव आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच लोकप्रिय बनाता है, सभी आपका सम्मान करते हैं। आपकी लोकप्रियता का दूसरा कारण यह है कि आपका तेज दिमाग और बुद्धिमता है और आप ईमानदार, विश्वसनीय और परोपकारी हैं।

अल्लू अर्जुन के अवार्ड्स और उपलब्धियां

  • 2004: नंदी जूरी स्पेशल अवार्ड  
  • 2008: बेस्ट तेलुगू एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड
  • 2010: बेस्ट तेलुगू एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड
  • 2016: बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर को-एक्टर
  • 2017: क्रिटिक अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर
  • 2016: फिल्मफेयर अवार्ड: बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

अल्लू अर्जुन के बारे में रोचक तथ्य:

  • अल्लू अर्जुन के दादाजी साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही प्रसिद्ध कॉमेडियन थे।
  • अल्लू अर्जुन ने एक बार कहा था कि अगर वह अभिनेता न होते, तो वह एनिमेशन का बिजनेस करते। यह अभी भी कई तरह के व्यापार करते हैं।
  • दक्षिण भारत के सुपरस्टार पवन कल्याण, चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू भी अल्लू अर्जुन के चाचा लगते हैं।
  • साउथ के इस सुपरस्टार को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से संबंधित किताबे पढ़ना काफ़ी ज्यादा पसंद है।
  • आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वर्तमान समय में अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिनकी अधिकतर फिल्में हिट हुई हैं।

अल्लू अर्जुन के लिए अंकज्योतिष भविष्यवाणी:

अल्लू अर्जुन का जन्म 08 अप्रैल को हुआ था इसलिए इनकी मूलांक संख्या 08 है और इस मूलांक का स्वामी शनि है। इसी प्रकार, अल्लू अर्जुन का भाग्यांक 0+8+4+1+9+8+3 =3+3 = 6 है। भाग्यांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह साल उनके लिए सामान्य रहेगा और उनके पास पर्याप्त समय होगा। अल्लू अर्जुन को दूसरों के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों में सुधार करना चाहिए। यह साल चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपको उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। आप अपने रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा को हराने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर यह साल अल्लू अर्जुन का अच्छा बीतेगा। यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन सीखने का अनुभव होगा।

क्या भविष्यवाणी कर रहे है अल्लू अर्जुन के लिए सितारें?

अल्लू अर्जुन का राशिफल भविष्यवाणी कर रहा है कि वह सभी चुनौतियों के बावजूद जीवन में सफल होंगे। दर्शक उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा: द राइज-पार्ट 2 के लिए तैयार हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. उसका आत्मविश्वास सर्वकालिक उच्च स्तर पर होगा, जिससे वह जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। इस वर्ष, उनका एकमात्र ध्यान आत्म-सुधार पर होगा जिससे असाधारण भविष्य की उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए खुद के बेहतरीन संस्करण को प्राप्त कर सके। वह अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में प्रसन्न होंगे, और वह दोनों में ऊपर उठेंगे!

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Celebrity
article tag
Celebrity
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!