Arshad Warsi: क्या 2022 बनाएगा अरशद वारसी को कॉमेडी का किंग?

Mon, Apr 18, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Apr 18, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Arshad Warsi: क्या 2022 बनाएगा अरशद वारसी को कॉमेडी का किंग?

अरशद वारसी: (Arshad Warsi) हिंदी फिल्म जगत के होनहार अभिनेता हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से भारतीय जनमानस के दिल और दिमाग में विशेष जगह बनाई है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी। अरशद वारसी ने हंगामा, धमाल, गोलमाल और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दुनियाभर में प्रसिद्धि पाई है। साल 2022 में अरशद वारसी अपना 54वां जन्मदिन  मनाएंगे। अगर आप भी अरशद वारसी के बहुत बड़े फैन हैं, तो हम आपको बताएंगे कि ये साल अरशद वारसी के लिए कैसा रहने वाला है, साथ ही इनके बारे में रोचक तथ्य भी जानेंगे।

आइये जानते है किन सितारों ने बनाया अरशद वारसी को बॉलीवुड का सितारा?

  • अरशद वारसी की जन्म तिथि: 19 अप्रैल, 1968
  • जन्म समय: 12:00
  • जन्म स्थान: मुंबई

अरशद वारसी की राशि 

यह भी पढ़ें:👉 जानें राशिनुसार लव कम्पेटिबिलिटी

अरशद वारसी का पारिवारिक जीवन:

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री (Indian film industry) में अरशद वारसी एक अभिनेता, निर्माता व गायक है। इनका जन्म मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अरशद के पिता कवि व संगीतकार थे और इनकी माता एक गृहणी थी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की कारण अरशद अपनी पढ़ाई 10वीं तक ही कर सकें। अरशद का एक सौतेला भाई ‘अनवर हुसैन‘ और सौतेली बहन ‘आशा सचदेव‘ हैं।

  1. अरशद वारसी के पिता: अहमद अली खान
  2. अरशद वारसी की जीवनसाथी: मारिया गोरेट्टी 
  3. अरशद वारसी की संतान: जेके वारसी (बेटा), जेने जोए वारसी (बेटी)

अरशद वारसी का राशिफल के अनुसार चरित्र:

  • अरशद वारसी अत्यंत व्यावहारिक एवं क्षमतावान व्यक्ति हैं जिनकी योग्यता पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है। अरशद जीवन में काफ़ी अनुशासित हैं और ये व्यवस्था पसन्द हैं। 
  • अरशद अपने जीवन में छोटी से छोटी बातों पर अधिक ध्यान देने के कारण जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां को प्राप्त करने में असफल रहते है।
  • ये संवेदनशील और विशाल हृदय वाले हैं और ये अपने करीबियों की दुःख की अवधि के दौरान सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अरशद वारसी के भीतर हिचकिचाहट भी है साथ ही इनके अंदर संसार में अपना मार्ग बनाने का सामर्थ्य है। 
  • अरशद वारसी अत्यधिक ऊर्जावान है इसलिए ही वे सफलता की ऊंचाइयां हासिल कर सकें, लेकिन अरशद अपनी हिचकिचाहट के कारण जीवन लक्ष्यों तक नहीं पहुंच पाते है जबकि उनसे कम क्षमतावान लोग वे कार्य कर जाते हैं।  

यह भी पढ़ें:👉 आलिया के आने के बाद, क्या चमकेगी रणबीर की किस्मत?

अरशद वारसी के अवार्ड और उपलब्धियां:

  • 2004: "मुन्ना भाई एमबीबीएस" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ज़ी सिने पुरस्कार जीता।
  • 2005: फिल्म "हलचल" के लिए गिफा बेस्ट कॉमेडियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2007: फिल्म "लगे रहो मुन्नाभाई" के लिए फिल्मफेयर अवार्ड (Filmfare Awards) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए आईआईएफए अवॉर्ड, ज़ी सिने पुरस्कार, स्क्रीन अवॉर्ड जीता।
  • 2011: फिल्म "इश्किया" के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में स्क्रीन पुरस्कार जीता।
  • 2013: फिल्म "जॉली एलएलबी" के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड मिला।
  • 2014: फिल्म "जॉली एलएलबी" के लिए अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर गिल्ड अवॉर्ड और आईआईएफए अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अरशद वारसी के बारे में रोचक तथ्य: 

  1. अरशद वारसी को बाइक चलाना बहुत पसंद है और स्कूल के दिनों में उनका एक बाइक गैंग भी हुआ करता था।
  2. अरशद अपने स्कूल के दिनों में एक मशहूर जिम्नास्टिक थे और इन्होंने स्कूल में कई प्रतियोगिता में अवार्ड भी जीते है।
  3. शायद ही आपको पता हो कि अरशद का उपनाम “खान” है, लेकिन उनके पिता पवित्र वारसी के अनुयायी थे इसलिए अरशद ने अपना उपनाम में वारसी जोड़ा।
  4. अरशद की अपनी एक डांस अकादमी भी है जिसका नाम विस्मयकारी है।
  5. अफगानिस्तान में “काबुल एक्सप्रेस” फिल्म की शूटिंग करते हुए अरशद को तालिबानियों से जान से मारने की धमकी मिलने लगी थी। 

यह भी पढ़ें:👉 सूर्य का राशि परिवर्तन: इन राशियों का होगा भाग्योदय!

अरशद वारसी का मूलांक और भाग्यांक:

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल, 1968 को हुआ था और इस प्रकार इनके जन्म तिथि 1 + 9 = 10 के विश्लेषण के आधार पर अरशद का मूलांक है। वहीं इनका भाग्यांक 1+9+0+4+1+9+6+8 = 38 =3+8=1+1 = 2 है। अरशद वारसी के मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। वहीं भाग्यांक 2 चन्द्रमा का अंक है।

अरशद वारसी के लिए कैसा रहेगा 2022?

अरशद वारसी कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। आपको संपत्ति प्राप्त होने की भी संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। भागीदारों या सहयोगियों द्वारा लाभ होने की प्रबल संभावना है। विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोतों में वृद्धि होगी। इस अवधी का आपको सदुपयोग करना होगा।  

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से अरशद वारसी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Celebrity
Aries
Zodiac sign
article tag
Celebrity
Aries
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!