इन चार राशियों के लोग जरूर पहनें सोना !

Fri, Nov 03, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Nov 03, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
इन चार राशियों के लोग जरूर पहनें सोना !

Gold in astrology: ज्योतिशास्त्र के अनुसार, ऐसे कई रत्न और धातु होते हैं जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में हमारी मदद कर सकते हैं। सौभाग्य प्राप्ति, राजयोग या अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए अक्सर ऐसे ही रत्न और धातुओं को धारण करने का सुझाव दिया जाता है। धातुओं की बात करें तो सोने को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके कई चमत्कारी लाभ होते हैं जो लोगों के जीवन को शानदार तरीके से बदल सकते हैं। 

आमतौर पर सोना ही सबकी पहली पसंद भी होती है। इसकी चमक और सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कुछ लोग बिना सोचे-समझे अपनी इच्छानुसार, सोना धारण कर लेते हैं। हालांकि इन्हें धारण करने से पहले इसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम जानना बेहद जरूरी होता है। आपको बता दें कि सोना प्रत्येक राशि वालों के लिए शुभ नहीं होता, ऐसी केवल कुछ ही राशियां हैं जिन्हें सोना धारण करना चाहिए। हम आपको इस लेख में आगे सोना धारण करने के लाभ और उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए सोना बहुत भाग्यशाली होता है।

free consultation  

किन लोगों को सोना पहनना चाहिए ?

सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। ज्योतिशास्त्र की मानें तो सोना धारण करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और साथ ही इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायता भी मिलती है। ऐसी मान्यता है कि अगर कुंडली में बृहस्पति अच्छी और मजबूत स्थिति में हों तो आपको बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा और आपको अपने भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि और धन की कोई कमी नहीं होती। 

आप शरीर के जिस अंग में इसे धारण करेंगे इसका अलग प्रभाव निकलकर सामने आएगा। उदाहरण के लिए अगर आप सोने को अंगूठी के रूप में अपनी उंगली में धारण करते हैं तो बृहस्पति कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। वहीं अगर आप गले में हार या चेन के रूप में सोना पहनते हैं तो यह आपके लग्न भाव को प्रभावित करता है।  

सभी 12 राशियों में से केवल चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए सोना पहनना बहुत शुभ होता है।

मेष- मेष राशि वाले जीवन की चुनौतियों से घबराते नहीं हैं बल्कि उनका डट कर मुकाबला करते हैं। सोना धारण करने से मेष राशि वालों की बहादुरी दोगुना बढ़ जाती है। आप हर क्षेत्र में अपने विचार साहस से रख सकते हैं। आपके भीतर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी। आप जिस काम में प्रयास करेंगे उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा और उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। मेष राशि वालों के लिए सोना धारण करना सौभाग्यशाली होता है। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज़ है जिसे चुका पाना मुश्किल हो रहा है तो आप सोना पहनने से आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको इसे किस तरह पहनना है, यह आप किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं। 

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सोना पहनना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस राशि के लोग आराम पसंद और परिवार के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे में आप अपने परिवार को हर सुख और सुविधा देने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न बनना चाहते हैं तो आपको किसी न किसी रूप में सोना जरूर पहनना चाहिए। इसके अलावा कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा और बृहस्पति मित्र ग्रह हैं। वहीं बृहस्पति सोने से जुड़ा हुआ ग्रह है। इसलिए अगर आप सोना पहनेंगे तो बृहस्पति आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।      

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए सोना सबसे भाग्यशाली धातु माना जाता है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और बृहस्पति से इनकी मित्रता भी होती है। इसलिए अगर आप सोने की अंगूठी पहनेंगे तो आपको काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इससे आपको अपने व्यवसाय में भारी वृद्धि मिलेगी और आपके परिवार वाले भी आपके प्रति अपना प्रेम साझा करेंगे। इसके अलावा जो जातक शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मजबूत होंगे। 

धनु- धनु राशि में जन्मे लोगों के लिए सोने की धातु का उपयोग करना शुभ परिणाम लाता है। धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु यानि बृहस्पति हैं। इसलिए धनु राशि वालों के लिए सोना पहनना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह कुंडली में बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करता है और उससे जुड़े सभी सकारात्मक फल प्राप्त करने में भी मदद करता है। सोने की धातु पहनने से आपके सभी कार्य जल्द ही पूरे हो जाते हैं और परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता है। अगर आप सोना धारण करने वाले हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पैरों में सोने का आभूषण न पहनें। इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें कब है देवउठनी एकादशी? इस दिन से ही क्यों शुरू होते है शुभ कार्य 

इन राशियों को सोना नहीं पहनना चाहिए

वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सोने की धातु धारण करने से बचना चाहिए। अगर इस राशि के लोग सोना पहनते हैं तो यह धातु उनके लिए शुभ साबित नहीं होती। वहीं अगर तुला और मकर राशि की बात करें तो उनके लिए सोना पहनना अशुभ नहीं होगा लेकिन फिर भी बेहतर परिणामों के लिए उन्हें कम सोना पहनने का सुझाव दिया जाता है। इसके अलावा कोयला और लोहे का व्यापार करने वाले लोगों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए। वरना जातकों को व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ सकता है।  

सोने की अंगूठी किस ऊंगली में पहननी चाहिए 

तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी (gold ring) पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। सोना समृद्धि और आर्थिक संपन्नता से जुड़ा होता है। ऐसी मान्यता है कि तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से व्यक्ति जीवन में राजयोग की प्राप्ति कर सकता है। इसके अलावा आप तर्जनी उंगली या रिंग फिंगर में भी सोने की अंगूठी पहन सकते हैं। इससे संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। ध्यान रहे कि सोने की अंगूठी बांए हाथ की उंगली में न पहनें, यह अशुभ माना जाता है। 

यह सोना धारण करने के सामान्य नियम हैं। अगर आप व्यक्तिगत आधार पर सोना धारण करने से जुड़ी जानकारी या कोई अन्य ज्योतिषीय जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहला कंसल्टेशन फ्री है।

article tag
Spirituality
Bollywood
article tag
Spirituality
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!