2022 में कजरी तीज कब है, जानें पूजा विधि, मुहूर्त व व्रत कथा

Sat, Aug 06, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Aug 06, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
2022 में कजरी तीज कब है, जानें पूजा विधि, मुहूर्त व व्रत कथा

सर्व धर्म सम भाव को मानने वाला हमारा राष्ट्र कई संप्रदायों व धर्मों की संगम स्थली है। भारत के पावन भूमि पर वर्षों से कई तीज त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

कुछ ऐसे तीज व त्योहार हैं जो काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्हीं में से हैं एक तीज का त्योहार जिसे हम कजरी तीज के नाम से जानते हैं। इस लेख में हम कजरी तीज (Kajari Teej) जिसे कजली तीज व बड़े तीज के नाम से भी जाना जाता है के बारे में विस्तार से जानेंगे। जिसमें हम कजरी तीज के महत्व, कथा, पूजा विधि के साथ ही पकवानों के बारे में भी चर्चा करेंगे। तो आइये जानते है कजरी तीज के बारे में महत्वपूर्ण बातें –

व्रत के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एस्ट्रोयोगी एस्ट्रोलॉजर से बात कर सकते हैं। परामर्श से आप अपने व्रत को और अधिक फलदायी बना पाएंगे। एस्ट्रोलॉजर से अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या है कजरी तीज?

भादो मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए काफी मायने रखता है। इस दिन करवा चौथ की तरह ही विवाहिता स्त्री अपने पति के लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही उनके संबंध में प्रेम, सुख -शांति बना रहें यही इनकी कामना होती है। इसके साथ ही चंद्रमा को जल अर्पित करती हैं। यह पर्व उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। देश के अन्य हिस्सों में इस व्रत को सुतड़ी तीज व बूढ़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को पति -पत्नी के प्रेम के रूप में भी देखा जाता है।

कजरी तीज 2022 तिथि व मुहूर्त

इस साल कजरी तीज का व्रत 14 अगस्त को मनाया जाना है।

  • तृतीया तिथि प्रारंभ - 14 अगस्त, 2022 को रात्रि 12:53 से

  • तृतीया तिथि समाप्त - 14 अगस्त, 2022 को शाम 10:35 तक

कजरी तीज है कुंवारी कन्याओं के लिए खास

कजरी तीज को लेकर मान्यता है कि इस व्रत का पालन श्रद्धा के साथ यदि कोई कन्या करती है तो उसे योग्य वर की प्राप्ति होती है। वर आजीवन उसका रक्षक व उसका मान बनाएं रखने के लिए कार्य करता है। साथ ही दोनों के बीच प्रेम मजबूत होता है। जीवन सुखमय बीतता है। कन्याओं को यह व्रत विवाहित स्त्री के समान ही रखना पड़ता है। सारी विधि व व्रत कथा समान है।

यह भी पढ़ें: आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त 

 

कजरी तीज व्रत पूजा विधि

इस दिन नीमड़ी माता की पूजा करने का का विधान है। सबसे पहले प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। इसके बाद दीवार के समीप एक पोखर जैसी आकृति का निर्माण गोबर व मिट्टी से बना लें। तदपश्चात उसमें नीम का पौधा रोप दें। यदि पौधे नहीं है तो टहनी भी रोप सकते हैं। इसके बाद इसमें दूध व पानी डाल दें। शाम को नीमड़ी माता की पूजा निम्नलिखित तरीके से करें।

  1. सबसे पहले रोली व जल के छींटे नीमड़ी माता को दें।
  2. इसके बाद नीमड़ी माता को वस्त्र व सिंगार सामग्री चढ़ाएं।
  3. फिर फल और दक्षिणा नीमड़ी माता को चढ़ाएं साथ ही पूजा कलश पर रोली से टीका लगाकर लछा बांधें।
  4. पूजा स्थल पर दीपक जलाकर इसके उजाले में नींबू, ककड़ी, नीम की डाली, नाक का नाथ और साड़ी रखें।
  5. अंतिम में चंद्रमा को जल दें।

कजरी तीज व्रत नियम

इस व्रत को निर्जला रहकर किया जाता है। परंतु यदि महिला गर्भवती हो तो उनके लिए फलाहार की छूट है। इसके साथ ही यदि किसी कारण चंद्रमा नहीं दिखाई देते हैं तो रात के 11 बजे के बाद आकाश की ओर देखकर चंद्रमा का स्मरण कर जल अर्पित कर व्रत खोल सकते हैं। उद्यापन के बाद फलाहार किया जा सकता है।

 

कजरी तीज व्रत कथा

कजरी तीज को लेकर कई कथा प्रचलित हैं जिनमें से एक हम आप के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। एक समय की बात है एक गरीब ब्राह्मणी ने कजरी तीज व्रत का पालन करने का दृढ़ संकल्प कर लिया। यह बात ब्राह्मणी ने अपने पति को बतायी जिसे सुन ब्राह्मण के पैरों तले से जमीन खिसक जाती है। ब्राह्मण अब कर भी क्या सकता था पत्नी के व्रत को पूरा करने के लिए वह जरूरी सामग्री को जुटाने के लिए निकल पड़ता है। सामग्री के रूप में चना, गेहूं व जौ के आटे से बना सत्तू चाहिए था। जिसे बने पकवानों का भोग ब्राह्मणी कजरी माता को लगाकर अपना व्रत पूरा करती। ब्राह्मण के कोशिश करने के बाद भी वह सामग्री नहीं जुटा सका। अंत में वह एक साहूकार के यहां जाकर सत्तू बधवा लेता है और सत्तू को लेकर बिना धन दिए आगे बढ़ जाता है।

साहूकार ब्राह्मण को धन देने के लिए कहता है परंतु ब्राह्मण सत्तू लेकर भागने लगता है जिससे साहूकार को लगता है कि ब्राह्मण ने चोरी की है वह अपने लोगों को ब्राह्मण के पीछे लगा देता है। साहूकार के लोग ब्राह्मण को पकड़ ले आते हैं तलाशी लेने पर केवल सत्तू ही मिलता है। तब साहूकार ब्राह्मण से ऐसा करने के पीछे की वजह पूछता है। ब्राह्मण द्वारा सारी बात पता चलने के बाद साहूकार कहता है कि आपकी पत्नी आज से मेरी बहन है। यह कह कर साहूकार ब्राह्मण को सत्तू के साथ धन व वस्त्र देकर विदा करता है। ब्राह्मण सामग्री लेकर घर पहुंच अपनी पत्नी को सारी बात बताता है जिसके बाद ब्राह्मणी व्रत को पूरा करती है। व्रत के फलस्वरूप पति के लिए दीर्घायु व साहूकार के लिए अच्छे स्वास्थ्य व संपन्नता की कामना करती है। जिससे साहूकार और भी ऐश्वर्यवान बन जाता है।

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

यह भी पढ़ें: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022  |   भक्तों की लाज रखते हैं भगवान श्री कृष्ण   |  कृष्ण जन्माष्टमी: कृष्ण भगवान की भक्ति का त्यौहार

article tag
Spirituality
Pooja Performance
article tag
Spirituality
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!