इस वैलेंटाइन राशिनुसार करें प्रपोज, हमेशा बनेगा रहेगा प्यार

Sun, Feb 02, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Feb 02, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
इस वैलेंटाइन राशिनुसार करें प्रपोज, हमेशा बनेगा रहेगा प्यार

रूठना मनाना है प्यार, साथ निभाना है प्यार, हंसना-रोना है प्यार, प्यार मिले तो सुहाना है संसार...प्यार एक ऐसी भावना है जिसे शब्दों से जाहिर नहीं किया जा सकता है इसे केवल महसूस किया जा सकता है, लेकिन 21वीं संदी में प्यार बिना इजहार के पूरा नहीं माना जाता है। अक्सर आपने लोगों को सुना होगा कि प्यार तो तब निभाया जा सकता है जब आपका प्रेमी उस प्यार को स्वीकार करे। ऐसे में अक्सर प्यार के पंछी फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसी महीने मे वैलेंटाइन वीक भी आता है, जो 7 दिन के लिए प्रेमियों का त्योहार माना जाता है। इस वीक की शुरूआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को यह प्यार का हफ्ता खत्म होता है। आज हम आपके लिए वैलेंटाइन के सबसे खूबसूरत सप्ताह की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, ताकि आप इन 7 दिनों में अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकें। 

 

वैलेंटाइन वीक डेज़

 

07 फरवरी 2021, रविवार रोज डे

08 फरवरी 2021, सोमवार प्रपोज डे

09 फरवरी 2021, मंगलवार चॉकलेट डे

10 फरवरी 2021, बुधवार टेडी डे

11 फरवरी 2021, बृहस्पतिवार प्रॉमिस डे

12 फरवरी 2021, शुक्रवार हग डे

13 फरवरी 2021, शनिवार किस डे

14 फरवरी 2021, रविवार वैलेंटाइन डे 

 

अगर आप इस 2021 के वैलेंटाइन को खास बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आप जिसे पंसद करते हैं वह आपके इजहार पर इंकार ना करे बल्कि एतबार करे तो आपको ज्योतिष का सहारा लेना चाहिए, मतलब कि आपको राशिनुसार अपने प्रेमी को प्रपोज करना चाहिए। तो चलिए आज के अपने इस लेख में हम आपको ज्योतिष के अनुसार, 2021 में कैसा रहेगा प्यार का हाल और कैसा रहेगा आपका संसार, कौन सी राशि के लोग आपके लिए रहेंगे कंपेटिबल, राशिनुसार कैसे करें इश्क का इजहार और कौन सा दें गिफ्ट? इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताते हैं।

 


क्या आपकी कुंडली में हैं सच्चा प्यार पाने के योग? तो एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रो दिनेश से ले गाइडेंस।अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

मेष राशि

यदि आप सिंगल है और इस वैलेंटाइन पर मिंगल होना चाहते हैं तो आपके लिए सिंह राशि, तुला राशि और धनु राशि वाले जातिका या जातक को प्रपोज करना उचित रहेगा। इनके साथ आपकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों की बेहतर रहेगी। 

 

वृषभ राशि

यदि आप अपने लिए इस वैलेंटाइन जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए कन्या राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि और मीन राशि के जातक और जातिका उपयुक्त रहेंगे। इनके साथ आपका जीवन सफल रहेगा और प्यार में भी सफलता मिलेगी।

 

मिथुन राशि

अगर आप इस वैलेंटाइन किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए तुला राशि, धनु राशि, कुंभ राशि और मेष राशि के लोग उत्तम रहेंगे। इनके साथ आपकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों सुख, शांति और खुशहाली से भरी रहेगी।

 

कर्क राशि

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस वैलेटाइन पर आपको वृश्चिक राशि, मकर राशि, मीन राशि और वृषभ राशि के जातिका या जातक को प्रपोज करना उचित रहेगा। इनके साथ आपका वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन दोनों ही सुखमय रहेगा। 

 

सिंह राशि

अगर आप इस वैलेंटाइन पर सिंगल से कपल बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बेस्ट पार्टनर के रूप में मिथुन राशि, वृषभ राशि, धनु राशि, कुंभ राशि और मेष राशि के जातक उपयुक्त रहेंगे। इनके साथ आप अपना पूरा जीवन सुखदपूर्ण व्यतीत कर सकते हैं। ये आपकी लव और मैरिड दोनों लाइफ को प्यार से भरने की क्षमता रखते हैं। 

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक काफी चूज़ी होते हैं फिर चाहें वो प्यार का मसला ही क्यों ना हो? ऐसे में इन राशि के लोगों को मकर राशि, मीन राशि, वृषभ राशि एवं कर्क राशि के जातिका या जातक को प्रपोज करना चाहिए ताकि आपका जीवन आनंदमय, सुखद औऱ सफलतापूर्वक बीत सके। 

 

तुला राशि

इस वैलेंटाइन पर अगर आप पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए मकर राशि, कुंभ राशि, मेष राशि, मिथुन राशि और सिंह राशि के जातक उत्तम रहेंगे। इन राशि के लोग आपके प्यार को पूर्णतया समझेंगे और आपके जीवन को प्यार से भर देंगे। 

 

टैरो रीडर । अंक ज्योतिषी । वास्तु सलाहकार । फेंगशुई एक्सपर्ट । करियर एस्ट्रोलॉजर । लव एस्ट्रोलॉजर । फाइनेंशियल एस्ट्रोलॉजर । मैरिज एस्ट्रोलॉजर । मनी एस्ट्रोलॉजर । स्पेशलिस्ट एस्ट्रोलॉजर 

 

वृश्चिक राशि

यदि आप इस वैलेंटाइन पर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मीन राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि और कन्या राशि वाले उपयुक्त रहेंगे, क्योंकि ये राशि के लोग आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन को सुखद और प्यार से भर देंगे। 

 

धनु राशि

ज्योतिषी का कहना है कि धनु राशि के जातक यदि इस वैलेंटाइन पर किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो उनके लिए मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या और तुला राशि के लोग ठीक रहेंगे। 

 

मकर राशि

यदि आप इस वैलेंटाइन पर अपना दिल किसी को देना चाहते हैं तो आप वृषभ राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, तुला राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को दे सकते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। इन राशि के लोगों के साथ आपके संबंध हमेशा मधुर बने रहेंगे और प्यार में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। 

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक बहुत ज्यादा खुले दिमाग के और स्पष्टवादी होते हैं। ऐसे में वे सामाजिक मुद्दों पर बात करना पसंद करते हैं। इन राशि के लोगों के लिए मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशि वाले जातक उत्तम रहते हैं। ये आपकी भावनाओं को समझते हैं और आपको भरपूर प्यार देते हैं। 

 

मीन राशि

मीन राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं औऱ ये सपनों की दुनिया में ही खोए रहते हैं। इनके लिए मेष राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धुन राशि और मकर राशि के लोग उपयुक्त रहते हैं। इनके साथ आपका जीवन प्रेम और सौहार्द से गुजर सकता हैं।

 

संबंधित लेख -

 

प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2021   |   कुंडली में प्रेम योग   |   कुंडली में विवाह योग   |   कुंडली में संतान योग

प्यार की पींघें बढानी हैं तो याद रखें फेंग शुई के ये लव टिप्स   |   जानिये, दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

प्रपोज डे   |   टैडी डे   |   वैलेंटाइन वीक   |   प्रोमिस डे   |   हग डे   |   किस डे   |   वैलेंटाइन डे   |   क्यों मिलता है प्रेम में बार बार धोखा

article tag
Love
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
article tag
Love
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!