Ranveer Singh: कुंडली के इन योगों ने बनाया रणवीर को बॉलीवुड का बाजीराव, जानें

Fri, Jun 10, 2022
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Fri, Jun 10, 2022
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
Ranveer Singh: कुंडली के इन योगों ने बनाया रणवीर   को बॉलीवुड का बाजीराव, जानें

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी मेहनत ओर लगन से अलग मुकाम हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते है कुंडली में किन योगों ने बनाया रणवीर को हिंदी फिल्म स्टार? जानने के लिए पढ़ें रणवीर सिंह कुंडली 2022.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड स्टार्स में आता है जिन्होंने अपने दम पर हिंदी सिनेमा में ये मुकाम हासिल किया है। ये एक फिल्म को करने के लिए 20 से 25 करोड़ की फ़ीस लेते है, लेकिन कभी अपने सोचा है कि क्या है राज़ उनकी इस सफलता का? फिल्म जगत से ताल्लुक न रखते भी रणवीर ने एक के बाद एक सुपरहिट मूवी दी है। हिंदी फिल्मों से लेकर फैशन की दुनिया तक रणबीर सिंह ही छाए रहते हैं। इनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से राज छुपे हैं रणवीर की जन्म कुंडली में जो उन्हें सफलता के इस मुकाम पर लेकर आए हैं, शायद ऐसा ही कोई योग हमारी कुंडली में भी हो?

रणवीर सिंह की जन्मकुंडली में छुपे हैं ये राज़?

रणवीर सिंह की जन्मतिथि: 06 जुलाई, 1985 

  • जन्म समय: 12:00:00
  • जन्म स्थान: मुंबई

क्या है कुंडली पर आधारित रणवीर सिंह की राशि?

कैसा रहा है रणवीर सिंह का पारिवारिक जीवन?

रणवीर सिंह का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था, उनका परिवार भारत के विभाजन के समय कराची से मुंबई में स्थानांतरित हो गया था। इनके दूर के रिश्तेदारों में अनिल कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर शामिल हैं। वह हमेशा से ही एक अभिनेता बनना चाहते थे, क्योंकि अपने शैक्षिक जीवन में खूब नाटक इत्यादि में हिस्सा लेते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई कंपनियों में नौकरी की थी। साल 2018 में ये बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ विवाह बंधन में बंध गए।  

  • रणवीर सिंह के पिता: रणवीर सिंह भवनानी
  • रणवीर सिंह की माता: अंजू   
  • रणवीर सिंह की जीवनसाथी: दीपिका पादुकोण  
  • रणवीर सिंह की बहन: रितिका

अगर आप भी अपना कुंडली का विश्लेषण करना चाहते है, तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी की विशेषज्ञ ज्योतिषियों से

क्या आप जानते है रणवीर सिंह के बारे में ये रोचक तथ्य?

  1. फिल्म जगत में कदम रखने से पहले, रणवीर ने “ओ एंड एम” और “जेडब्ल्यूटी” जैसी विज्ञापन एजेंसियों में एक कॉपीराइट लेखक के रूप में भी काम कर चुके है।
  2. बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने स्क्रीन पर अपने नाम रणवीर सिंह भवनानी को बदलते हुए अपने नाम से “भवनानी” को हटा दिया क्योंकि उनको यह नाम सुपरस्टार की तरह नहीं लग रहा है।
  3. अगर रणवीर सिंह अपने जीवन में अभिनेता नहीं बनते तो वे एक डीजे या लेखक कलाकार बनते।
  4. रणवीर सिंह बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी चौथी फिल्म ने लगातार 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  5. फिल्म “बॉम्बे वेलवेट” में मुख्य किरदार निभाने की भूमिका की पहली पेशकश सबसे पहले रणवीर को आई थी, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह “बॉम्बे वेलवेट” को साइन नहीं कर पाए। 

क्या कहती है रणवीर सिंह की कुंडली?

अब हम बात करते है रणवीर सिंह की जन्म कुंडली के बारे में जो उन्ही की तरह अद्भुत है। उनकी कुंडली में सफलता के एक नहीं अनेक कई योग है। रणवीर की कुंडली में विश्व विख्यात योग, राजयोग, धन योग और बहुत सारे राज़ छुपे है।  

  • रणवीर सिंह की कुंडली में लग्न में कन्या राशि है और कर्म भाव में मिथुन राशि है। दोनों का स्वामी बुध ही है जो एकादश भाव में है। जब दशमेश कुंडली में एकादश भाव में बैठते है और किसी शुभ ग्रह की दृष्टि है तो ये विश्वविख्यात योग का निर्माण करता है। इस कुंडली में बुध पर गुरु की 7वें और शनि की 10वें दृष्टि है। यहाँ शनि पाप ग्रह होते हुए भी उच्च के हैं इसलिए उनकी दृष्टि में शुभता है।  
  • अब बात करते है नीचभंग राजयोग की जो जातक को कई संघर्षों के बाद सफलता देता है। यहाँ गुरु चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और सप्तम के भी। गुरु पंचम भाव में मकर राशि में हैं और मकर राशि में गुरु नीच के होते हैं, लेकिन नीचभंग हो गया क्योंकि शनि 2 भाव में उच्च के हैं। यही वजह है कि गुरु कमजोर न होकर प्रबल हो गए।  
  • अब बारी है कुंडली में मौजूद धन योग की जो जातक को धन वर्षा से मालामाल बना देता है। इस कुंडली में शनि 2 भाव में स्थित है और केतु के साथ तुला राशि में विराजमान हैं। शनि उच्च के हैं और 2 भाव के स्वामी शुक्र 9 भाव में है। सवा राशि होने के कारण शुक्र प्रबल हो गया है।  यही योग उन्हें देवी लक्ष्मी की कृपा का पात्र बनाता है।  
  • रणवीर सिंह की कुंडली में मंगल और सूर्य दोनों दशम भाव को प्रबल बनाते हैं। दशम भाव हमारे कामकाज का भाव है और सूर्य रणवीर को फिल्मों में बड़े-बड़े किरदार और मंगल उन्हें सेनापति, युद्ध, राजा, कुछ इस तरह के रोल दिलाता है क्योंकि मंगल क्रोध एवं लड़ाई का ग्रह हैं।  
  • इस कुंडली में चन्द्रमा 6 भाव में स्थित है और चन्द्रमा मन का कारक है, और 6 भाव शत्रु या प्रतियोगिता का भाव है। इसका मतलब है कि रणबीर का मन हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में या फिर हमेशा सबसे आगे रहने में रहेगा जो इनके लिए अच्छा भी है, क्योंकि यही तो उन्हें बाकियो से बेहतर और बेस्ट बनाता है।  
  • रणवीर सिंह की कुंडली में राहु 8 भाव में है जो उन्हें बेहतर अभिनेता बनाता है। यही वजह है कि बॉलीवुड फील्ड में रिसर्च और नए-नए किरदार करने को प्रेरित करता है। 
  • यह बात जान लीजिए कि आने वाला वर्ष 2022-2023 रणवीर सिंह को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएगा, साथ ही उन्हें ऐसी स्थिति में लाएगा जहां वह एक राजा की तरह राज करेंगे। बॉलीवुड रणवीर सिंह में आज जहाँ भी है, वे उस मुकाम पर सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और अपने पक्के इरादे की वजह से है।  

एस्ट्रोयोगी की तरफ से रणवीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

✍️ By- टैरो पूजा

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!