Sachin Tendulkar: कैसा रहेगा ये साल सचिन तेंदुलकर के लिए?

Sat, Apr 23, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Apr 23, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Sachin Tendulkar: कैसा रहेगा ये साल सचिन तेंदुलकर के लिए?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्टार बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। साल 2022 में सचिन तेंदुलकर के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहे है सितारे? जानिए!

Sachin Tendulkar: सचिन रमेश तेंदुलकर एक ऐसी शख्सियत जो किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। यह एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर है जिन्होंने हमेशा अपने पेशे को धर्म की तरह माना है इसलिए सचिन तेंदुलकर को "गॉड ऑफ़ क्रिकेट" यानी क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन "गॉड ऑफ़ क्रिकेट" के अलावा "मास्टर ब्लास्टर" और "लिटिल मास्टर" के नाम से भी प्रसिद्ध है। अगर आप भी सचिन तेंदुलकर के फैन है और जानना चाहते है कि किन सितारों ने बनाया सचिन को "द ग्रेट क्रिकेटर"? तो आइये जानते है। 

अगर आप भी सचिन तेंदुलकर की तरह जन्म कुंडली का विश्लेषण करना चाहते हैं, तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से! 

सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे दिग्गज क्रिकेटर रहे है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है? सचिन तेंदुलकर को दुनिया का महान क्रिकेटर बनाने में कौन से ग्रह-नक्षत्रों का था योगदान? चलिए जानते है:

सचिन तेंदुलकर का जन्म विवरण:

  • सचिन तेंदुलकर की जन्म तिथि: 24 अप्रैल, 1973
  • सचिन तेंदुलकर की उम्र: 48 साल
  • जन्म का समय: 14:25:00
  • जन्म स्थान: मुंबई 

सचिन तेंदुलकर की राशि 

यह भी पढ़ें:👉  अपनी फ्री जन्म कुंडली अभी बनाएं!

सचिन तेंदुलकर का पारिवारिक जीवन:

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल, 1973 को एक प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार श्री रमेश तेंदुलकर और श्रीमती रजनी तेंदुलकर के यहां हुआ था। इनके पिता मशहूर उपन्यासकार थे और माता एक बीमा कंपनी में कार्यरत थी। सचिन का नाम प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया है। सचिन के 3 बड़े भाई-बहन है और ये अपने घर में सबसे छोटे है इनके दो सौतेले भाई और एक सौतेली बहन है।

  • सचिन तेंदुलकर के पिता: रमेश तेंदुलकर
  • सचिन तेंदुलकर की माता: रजनी तेंदुलकर
  • सचिन तेंदुलकर के भाई:अजीत तेंदुलकर, नितिन तेंदुलकर
  • सचिन तेंदुलकर की बहन: सविता तेंदुलकर
  • सचिन तेंदुलकर की पत्नी/साथी: अंजलि तेंदुलकर
  • सचिन तेंदुलकर की संतान:अर्जुन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का चरित्र: 

  • सचिन तेंदुलकर का चरित्र दार्शनिक हैं जो एक विशाल हृदय के मालिक हैं। जो लोग सचिन के चारित्रिक गुणों से अवगत हैं, वे इनके अच्छे मित्र हैं।
  • सचिन की कुंडली में लग्न की स्थिति के अनुसार, ये एक महत्वाकांक्षी, उत्साह से भरे, हंसमुख, स्थिर, दृढ़ निश्चयी और साहसी व्यक्ति है। 
  • उनकी जन्म कुंडली से पता चलता है कि सचिन को क्रोध अधिक होगा, लेकिन बहुत ईमानदार, क्षमाशील और अनुकूलनीय स्वभाव के होंगे।
  • उनकी रुचि कला, साहित्य, संगीत, जंगल, खाने के शौकीन आदि में होगी। सचिन की कुंडली बताती है कि सचिन को संगीत काफी पसंद है। 

यह भी पढ़ें:👉  जानें राशिनुसार लव कम्पेटिबिलिटी

सचिन तेंदुलकर से जुड़ें रोचक तथ्य:

क्रिकेट जगत में एक ख़ास मुकाम हासिल करने वाले सचिन के बारे में कुछ ऐसी बातें है जो अभी भी बहुत कम लोगों को पता है, आइये नज़र डालते है इन्ही बातों पर:

  • सचिन तेंदुलकर अपने करियर की शुरुआत एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में करना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें महान बल्लेबाज़ बनाया।
  • सचिन ने सिर्फ 13 साल की कम उम्र में शारदा आश्रम स्कूल की तरफ से खेलते हुए विनोद कांबली के साथ 664 रन का साझेदारी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
  • सचिन तेंदुलकर महज 14 साल की छोटी आयु में मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • सचिन की छोटी उम्र के कारण भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें बेहद हल्के पैड गिफ्ट किये थे, सचिन उस समय 14 साल के थे।
  • इस दिग्गज बल्लेबाज़ का बैट का वजन 1.5 किलोग्राम का था। सचिन के अलावा इतना भारी बैट केवल दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूज़नर ही इस्तेमाल करते थे।

अन्य बॉलीवुड स्टार :👉 वरुण धवन के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं इनके सितारें?

सचिन तेंदुलकर के अवार्ड और उपलब्धियां

भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सचिन तेंदुलकर ने अनेक अवार्ड और उप्लभ्धियाँ अपने नाम कि‍ हैं जिनके नाम इस प्रकार है: 

  • भारत रत्न: 2013
  • पद्मश्री: 1999
  • विसडन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर: 1997
  • राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड: 1997
  • पद्म विभूषण: 2008
  • सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: 2010
  • विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड: 2010
  • महाराष्ट्र भूषण अवार्ड: 2001
  • एल जी पीपल्स चॉइस अवार्ड: 2010
  • आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स: 2010
  • अर्जुन अवार्ड: 1994
  • आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ़ द इयर: 2010, 2007, 2004
  • कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ़ द इयर: 2011
  • विस्डेन इंडिया आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड: 2012
  • वर्ल्ड टेस्ट XI: 2011 , 2010 , 200
  • पीपल्स चॉइस अवार्ड: 2010
  • बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ़ द इयर: 2011

सचिन तेंदुलकर के लिए अंकज्योतिष भविष्यवाणी:

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल को हुआ है इसलिए उनका मूलांक 6 है और मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। यही कारण है कि सचिन ने मॉडलिंग की दुनिया में भी खास जगह बनाई है। अंकज्योतिष के अनुसार, ये अपनी असफलताओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। 

क्या भविष्यवाणी कर रहे है सचिन तेंदुलकर के लिए सितारें?

सचिन तेंदुलकर के लिए सितारें भविष्यवाणी कर रहे है कि यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। आपको अपने रिश्तेदार, करीबियों एवं मित्रों से सम्बंधित कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। दुर्घटना के योग बन रहे है इसलिए सावधान रहे। धन हानि की भी प्रबल संभावनाएं हो सकती है। आपको मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण है लेकिन आप सभी समस्याओं से बाहर आने में सफल होंगे।  

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Celebrity
Aries
Zodiac sign
article tag
Celebrity
Aries
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!