Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं इनके सितारें?

Sun, Apr 24, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Apr 24, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं इनके सितारें?

Varun Dhawan Birthday: वरुण धवन अपनी दिलकश मुस्कान, बेहतरीन डांस मूव्स और दमदार अभिनय से सबके दिलों में एक ख़ास जगह बनाने में सफल रहे है, लेकिन ऐसी कौनसी विशेषता है जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है? शायद सितारे आपको और हमें ये बता सकते हैं कि क्यों उन्हें इतना पसंद किया जाता है। वरुण धवन के जन्मदिन पर जानें, कि कैसे उनकी कुंडली पहुंचती है उन्हें लाभ।

यह हम सभी जानते है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) एक प्रतिभाशाली अभिनेता, डांसर और कलाकार है जिन्होंने करण जौहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ द ईयर" से साल 2012 में बॉलीवुड में कदम रखा था। यह अपनी पहली ही फिल्म से दिलों पर छा गए थे। अपनी पहली फिल्म के बाद से ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, जो उन्हें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड धवन के बेटे से अलग करके एक सफल अभिनेता बनाती है।

वरुण धवन की जन्म कुंडली की तरह आप भी एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा सकते है, तो जल्दी करें!

हिंदी फिल्म उद्योग के इस स्टार पर कौन से सितारे है मेहरबान? जानने के लिए पढ़ें।

  • वरुण धवन की जन्म कुंडली:
  • वरुण धवन जन्म तिथि: 24 अप्रैल 1987 (शुक्रवार)
  • वरुण धवन की उम्र: 34 साल
  • जन्म का समय: 12:00 एम (आईएसटी)
  • जन्म स्थान- मुंबई

वरुण धवन राशिफल:

यह भी करें:👉 अपनी फ्री जन्म कुंडली अभी बनाएं!

वरुण धवन का पारिवारिक जीवन:

वरुण धवन का जन्म बॉलीवुड के प्रसिद्ध परिवार में हुआ है। ये दो भाई-बहनों में सबसे छोटे है और वरुण मूल रूप से पंजाबी हिन्दू है। आइए अब एक नजर डालते हैं उनके पारिवारिक जीवन पर:

  • वरुण धवन के पिता: डेविड धवन
  • वरुण धवन की मां: करुणा धवन
  • वरुण धवन के भाई: रोहित धवन
  • वरुण धवन की पत्नी: नताशा दलाल

यह भी पढ़ें:👉 आलिया के आने के बाद, क्या चमकेगी रणबीर की किस्मत?

कौनसी बातें वरुण धवन को सच्चा वृषभ बनाती है?

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल को हुआ है, जो उन्हें वृष राशि का जातक बनाता है, उनके व्यक्तित्व में कई गुण हैं। आइए उन सभी विशेषताओं पर एक नज़र डालें जो इस बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता के पास हैं जो उसे एक वास्तविक पृथ्वी चिन्ह बनाती हैं-

रचनात्मकता: वृषभ राशि वाले जीवन में गहरी रचनात्मक रुचियों के लिए जाने जाते है। वरुण धवन भी उन्हीं में से एक हैं। हम सभी इनकी नृत्य क्षमताओं से अवगत हैं, जो उन्हें अन्य व्यक्तियों से अलग बनाती है। इनकी सफल फिल्में जैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3 डी और मैं तेरा हीरो आदि में वरुण के डांस नंबर इस बात की गवाही देते हैं। इसके अलावा, ढिशूम जैसी फिल्मों में जोखिम भरे स्टंट करने भी उनकी रचनात्मकता का गुण है।

  1. रोमांटिक: वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो प्रेम का ग्रह है। वे अपनी मन की इच्छाओं को सदैव व्यक्त करते हैं और भावनाओं को सबसे ऊपर रखते हैं। वरुण धवन ने कई मौकों पर अपने बचपन की प्रेमिका के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है और वरुण धवन की शादी उनके रोमांटिक होने की सबसे बड़ी निशानी है।
  2. पारिवारिक जीवन: वृषभ राशि वाले अपने परिवार के बारे में गहराई से सोचते है और उनकी खुशी को महत्व देते है। जब उनके साथ समय बिताने की बात आती है तो वरुण को कोई आपत्ति नहीं होती हैं। वरुण धवन के अपने बड़े भाई रोहित के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। मां के लिए उनका प्यार उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में साफ देखा जा सकता है, यह हमें उनके दिल की एक झलक देता है, जो उनके माता-पिता के लिए धड़कता है।
  3. परोपकारी: वृषभ राशि के लोग अत्यंत दयालु होते हैं। वरुण अनेक गैर-लाभकारी संगठनों से जुड़े हैं जो विकलांग बच्चों के उत्थान में सहायता करते हैं। वह कैंसर के इलाज के मुखर समर्थक हैं और बच्चों के आसपास रहना पसंद करते हैं।
  4. समर्पित: उनकी प्रतिबद्धता एक वास्तविक वृषभ राशि वाला होने की विशेषता है। अपनी फिटनेस और नृत्य प्रतिभा में सुधार के लिए उनके समर्पण ने वरुण को प्रशंसा का पात्र बनाया है और हम यह कह सकते है कि वह अपने समर्पण के कारण बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं।

यह भी देखे :👉 जानें राशिनुसार लव कम्पेटिबिलिटी

उपलब्धियां और पुरस्कार:

वरुण धवन एक बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। एक अभिनेता, नर्तक और खिलाड़ी के रूप में उनका कौशल अपराजेय है और सोशल मीडिया के माध्यम से हमें इसके बारे में जानकारी मिलती हैं। फिर भी उन्होंने अपने दमदार अभिनय के बल पर विभिन्न पुरस्कारों को अपने नाम किया हैं। आइए अब जानते हैं उन अवार्ड्स के बारे में जो वरुण धवन ने अपने नाम किये हैं-

  1. स्टारडस्ट अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू परफॉर्मन्स - मेल (2013)
  2. स्टारडस्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - कॉमेडी/रोमांस (2013)
  3. गिल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल (2015)
  4. आईफा बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड (2015, 2017)
  5. स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमेडियन (2016, 2017)
  6. बिग स्टार एंटरटेनमेंट मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए थ्रिलर फिल्म - पुरुष (2016)
  7. बिग स्टार एंटरटेनमेंट मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन एन एक्शन फिल्म - पुरुष (2016)
  8. ज़ी सिने बेस्ट एक्टर (जूरी चॉइस) – मेल (2018)

वरुण धवन के बारे में रोचक तथ्य:

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहते हुए भी वरुण धवन लाइमलाइट में बने रहने में सफल रहे हैं। भले ही उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है, लेकिन बहुत से लोग इस प्रतिभाशाली कलाकार के बारे में नहीं जानते हैं, तो सिर्फ आपके लिए, हम उनके जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य लेकर आए हैं:

  • वरुण बचपन में एक शरारती बच्चे थे और उनके माता-पिता के लिए उन्हें नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण होता था।
  • वरुण के पिता डेविड धवन ने उन्हें अपने होम प्रोडक्शन में काम करने से मना कर दिया था। डेविड धवन का कहना था कि, 'मैं चाहता था कि वह अपनी क्षमता को स्वयं बाहर निकाले।' उसके बाद करण जौहर ने वरुण धवन को लॉन्च किया था।
  • वरुण की दूसरी फिल्म, 'मैं तेरा हीरो', वरुण के पसंदीदा अभिनेता गोविंदा को समर्पित थी।
  • 'बदलापुर' की शूटिंग के दौरान वरुण ने अपनी पूरी जीवनशैली में बदलाव किया था। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बाहर जाना और पार्टी करना बंद कर दिया था। वरुण की माँ को इस बारे में पता लगाने के लिए वरुण के दोस्तों को फोन करना पड़ा था कि क्या हो रहा है क्योंकि वरुण अपने एकांत का आनंद ले रहे थे।

2022 के लिए अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:

अंकज्योतिष के अनुसार, वरुण धवन का मूल अंक 6 है और साल 2022 में उन्हें अनेक अवसर मिलेंगे। उनकी उपलब्धियां उन्हें और उनके परिवार को गौरवान्वित करेंगी। इस वर्ष वह अपनी कड़ी मेहनत द्वारा लाभ प्राप्त करते हुए नई चीज़ों का प्रयास करेंगे। वरुण को अपने प्रयासों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। उन्हें खुशी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। एस्ट्रोयोगी सलाह देता है कि अपने दैनिक जीवन में उन्हें अपने ज्ञान, साहस और आत्मविश्वास पर भरोसा करना होगा। शुक्र उनके मूलांक का स्वामी है और यह उनके लिए सौभाग्य और सुनहरे अवसर लाएगा। वरुण धवन ये जानकर ख़ुशी अनुभव करेंगे कि आने वाले वर्ष आपके लिए निस्संदेह फलदायी होंगे।

जन्मदिन 2022 के लिए भविष्यवाणियां:

वरुण धवन के लिए की गई भविष्यवाणी के अनुसार, वह सभी बाधाओं के बावजूद जीवन में प्रगति करेंगे। वरुण की आने वाली फिल्में "भेड़िया" और "जुग-जुग जीयो" के हिट होने के बावजूद बड़े पर्दे पर देखने के लिए पर्याप्त मात्रा में दर्शक मिलेंगे। उनका आत्म-विश्वास उच्च स्तर पर होगा, जिससे वह जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। इस वर्ष, उनका एकमात्र ध्यान आत्म-सुधार पर होगा जिससे भविष्य में अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए स्वयं को सर्वश्रेष्ठ संस्करण प्राप्त कर सके। वह अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में खुश रहेंगे और उन्हें दोनों में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया जाएगा। भविष्य में वरुण धवन के लिए अच्छा समय है। 

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से परामर्श करें और जानें कि कैसा रहेगा आपका साल, बिल्कुल अपनी पसंदीदा स्टार की तरह

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से वरुण धवन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Zodiac sign
article tag
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!