शुक्र गोचर 2021: धनु राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों को करेगा प्रभावित।

Fri, Oct 22, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Oct 22, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शुक्र गोचर 2021: धनु राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों को करेगा प्रभावित।

वर्ष 2021 में दैत्य गुरु के नाम से प्रसिद्ध शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहा हैं, इस गोचर का 12 राशियों पर क्या होगा असर। जानें

 

नवग्रहों में शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम, भोगविलास, वासना, धन, सौंदर्य, वैभव, डिजाइनिंग, कला और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह 30 अक्टूबर 2021 को अग्नि तत्व राशि धनु में प्रवेश करने जा रहा है और इस राशि में यह 8 दिसंबर 2021 तक रहेगा। शुक्र को दैत्य गुरु के रूप में जाना जाता है और यह देव गुरु बृहस्पति की राशि में गोचर करेगा। अधिकतर लोग भौतिक सुख-सुविधाओं में पैसा लगाने से पहले विचार करेंगे, मन एक दोहरी स्थिति में होगा। इस समय भौतिक सुख उसे अपनी ओर आकर्षित करेंगे, लेकिन वह इन सभी के लिए अपराधबोध महसूस करेगा। शुक्र का गोचर काल पुरुष कुंडली के नौवें भाव को प्रभावित कर रहा है जो भाग्य, व्यापार और विवाह का पक्ष लेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा।  अपनी कुंडली के अनुसार शुक्र के नकारात्मक परिणामों से बचने के उपाय जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें।

 

शुक्र के गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव 

मेष राशि

शुक्र आपके नौवें भाव में गोचर कर रहा है जो भाग्य, पिता, धर्म, लंबी यात्रा और धार्मिकता का घर माना गया है। इस गोचर के दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस अवधि के दौरान छात्र अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र होंगे और वे अपने करियर में परिवार के सदस्यों द्वारा अनुसरण किए जाने वाले मार्ग को चुनने पर विचार कर सकते हैं।

  • यह समय अविवाहितों के लिए विवाह बंधन में बंधने के लिए उत्तम है, आपका जीवनसाथी आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा। आपका रिलेशनशिप शादी में बदल सकता हैं।

  • धन संचय करने का प्रयास करेंगे, लेकिन परिवार की जरूरतें या कोई सामाजिक कल्याण का कार्य आपको ऐसा करने नहीं देंगे।

  • विवाहित जोड़ों को सावधान रहने की आवश्यकता है, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए तर्क-वितर्क से बचें। मेष साप्ताहिक राशिफल

 

वृषभ राशि

शुक्र आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है, जो दीर्घायु, परिवर्तन, आध्यात्मिकता, विरासत, शोध, ऋण, चोरी, डकैती और अज्ञात संबंधों का घर है। खान-पान की गलत आदतों के कारण आपको लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इस समय अपनी गुप्त प्रवृत्ति में वृद्धि के कारण, आप अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने प्रकट करने से बचेंगे।

  • प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ आनंदायक लम्हें बिताएंगे। गृहस्थ लोगों को विवाद का सामना करना पड़ सकता है।

  • आपके द्वारा निवेश किया गया धन बाजार में फंस सकता है। व्यापारी वर्ग को कम संसाधन में काम करना होगा, इसलिए किसी भी हानि से बचने के लिए अपने व्यवसाय मॉडल की फिर से समीक्षा करें। कर्ज लेने से बचें।

  • आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षडयंत्र रच सकते हैं इसलिए सावधान रहें। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

मिथुन राशि

शुक्र आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहा है, जो साझेदारी, विवाह और व्यवसाय का भाव है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आप इस रिश्ते को शादी में बदलने का प्रयास करेंगे।

  • आपकी बौद्धिक क्षमता से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको किसी विदेशी ग्राहक द्वारा धन प्राप्त हो सकता है। साझेदारी के कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन आपको खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा।

  • यह गोचर आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान चिकित्सा पर खर्च होने की संभावना है।

  • विदेश में शिक्षा की योजना बना रहे छात्रों को अपने सपने पूरे करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

कर्क राशि

शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होगा जो शत्रु, कर्ज , रोग, दैनिक कार्य, सेवा और कर्तव्य का भाव है। इस गोचर के दौरान आप असहज महसूस कर सकते है, क्योंकि आप अपने पेशेवर जीवन के लिए कर्तव्यपरायण और जिम्मेदार होंगे।  इस समय काम की गुणवत्ता पर आपका ध्यान होगा। आप अपने दुश्मनों के साथ कूटनीतिक व्यवहार करना चाहेंगे।

  • आपके दोस्त आपके दुश्मन बन सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। इस समय नकारात्मक निर्णय लेने से बचें, अन्यथा यह आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है।

  • ग़लतफहमी के कारण आपका रिश्ता टूट सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

  • इस समय अपनी मां का ख्याल रखें क्योंकि अत्यधिक दबाव उनके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। कर्क साप्ताहिक राशिफल

 

सिंह राशि

शुक्र पंचम भाव में गोचर करेगा, जो शिक्षा, बुद्धि, मंत्र, संतान, आनंद, शौक, रचनात्मकता, प्रेम, जुआ और जोखिम का भाव है।

  • आपको पेशेवर जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके रचनात्मक विचार और साहस आपको समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे। किसी विचार की योजना बनाने और उसे लागू करने में आपको आपके बॉस से स्वीकृति मिलेगी। इस गोचर के दौरान छोटी व्यावसायिक यात्रा संभव है।

  • आप आनंद और मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं लेकिन ज्यादा मौज-मस्ती आपके पेशेवर जीवन को हानि पहुंचा सकती है।

  • यह समय छात्रों के लिए नई चीजें सीखने के लिए उत्तम है और वे इस समय का उपयोग नई बुलंदियां हासिल करने के लिए कर सकते हैं। इस दौरान छात्रवृत्ति की तलाश कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकती हैं। सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

कन्या राशि

कन्या राशि में शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो माता, आराम, प्रारंभिक शिक्षा, संपत्ति, वाहन और मानसिक शांति का कारक है।

  • आपके लिए यह एक सहायक गोचर है। आप सांसारिक सुख का आनंद लेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है।

  • आप अपने और अपने घर के लिए भव्य सामान खरीदेंगे, लेकिन वित्तीय समस्याओं से बचने के लिए खरीदारी करते समय संयम बरतें।

  • माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे जिससे आपको सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

  • घर से कार्यरत लोग अपने प्रभावशाली काम के माध्यम से अपने उच्च अधिकारी को प्रभावित कर सकते हैं।

  • विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और इस समय सीखना आसान होगा। कन्या साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें 👉 बुध  ➔ बृहस्पति ➔  शुक्र  ➔ शनि ➔  राहु ➔ सूर्य ➔  चंद्रमा  ➔ केतु ➔ मंगल

 

तुला राशि

शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है जो साहस, संचार, छोटी यात्रा, छोटे भाई-बहन, नियोजन, अवचेतन मन आदि का भाव है।

  • संचार कौशल द्वारा आपको वित्तीय लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। सेल्सपर्सन अपने अच्छे व्यवहार और प्रभावी प्रेजेंटेशन स्किल्स के माध्यम से लोगों को आसानी से अपनी बात समझा सकेंगे।

  • छोटे भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपका संचार कौशल नए संबंध बनाने में मददगार होगा जो भविष्य में आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। यह समय कलात्मक लोगों के लिए बहुत अच्छा है, उनके काम को अन्य लोग स्वीकार करेंगे। आप किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है।

  • विवाहित लोग प्रेम जीवन का आनंद लेंगे, उन्हें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि

शुक्र का गोचर द्वितीय भाव में होगा जो वाक् भाव, धन और परिवार का कारक है।

  • आप अपने परिवार के साथ गहरा लगाव महसूस करेंगे और आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे।

  • आप आभूषण की खरीदारी पर धन खर्च करना चाहेंगे। निवेश द्वारा आप धन संचय कर पाएंगे। आप धन और संपत्ति के साथ-साथ व्यक्तिगत मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आय के नए स्त्रोतों पर विचार करने के लिए यह अवधि उत्तम है।

  • अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते है।

  • इस समय व्यापारी वर्ग अपनी बातों से नए ग्राहक बनाने में सफल होंगे। सेवादारों को पदोन्नति मिल सकती है। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

धनु राशि

शुक्र आपके लग्न में गोचर करेगा। यह समय धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।

  • इस समय आप स्वयं को संवारने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और लोग आपके व्यक्तित्व पर मोहित होंगे। आप विलासिता और आराम का आनंद लेंगे।

  • आमदनी बढ़ाने के लिए आप कोई नई योजना बनाएंगे। इस समय प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक होगी।

  • बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यवसायी नए संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। आपकी बौद्धिक और निर्णय क्षमता अपने उच्च स्तर पर रहेगी। आप अपनी योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लाभ में वृद्धि होगी, नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

मकर राशि

शुक्र आपके 12वें भाव में गोचर करेगा, जो व्यय का भाव है। अपने खर्चों का प्रबंधन करने के लिए आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

  • पेशेवर समस्याएं आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। काम में देरी या रुकावटें आपकी वृद्धि में बाधा बनेगी। इस समय कार्यभार बहुत अधिक होगा और काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको बेहतर प्रबंधन कौशल की आवश्यकता होगी। नौकरी परिवर्तन की सोच रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। निर्यात और आयात संबंधी गतिविधियां फलदायी होंगी।

  • प्रेम जीवन के लिए समय आनंदायक होगा। आप अपना अधिकांश धन विलासिता और मनोरंजन पर खर्च करेंगे, इसलिए बजट बनाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें। इस समय आप स्वयं को आराम देंगे जो आपको सभी चुनौतियों से बाहर आने में मदद करेगा। मकर साप्ताहिक राशिफल

 

कुंभ राशि

शुक्र आपके 11वें भाव में गोचर कर रहा है जो बड़े भाई-बहन, लाभ, मनोकामना पूर्ति और सोशल नेटवर्किंग का कारक है। कुंभ राशि वालों के लिए यह एक अनुकूल गोचर है।

  • आपकी विलासिता और आराम में वृद्धि होगी। आपकी लंबे समय से प्रतीक्षित मनोकामना पूरी होगी।

  • व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही फलदायी है, आपको नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। आप नए सामाजिक संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपनी कंपनी का आनंद लेंगे। सोशल नेटवर्किंग आपके करियर को नए मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। भाग्य आपका साथ देगा।

  • यह समय प्रेम जीवन के लिए उत्तम है और आप अपनी साथी के साथ शांतिपूर्ण पल बिताएंगी। 

  • आपकी रचनात्मकता अपने उच्च स्तर पर होगी, और नए उत्पाद के निर्माण की प्रबल संभावना है। कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 

मीन राशि

शुक्र आपके दसवें भाव में गोचर कर रहा है जो पेशे का घर है।

  • आपकी रचनात्मकता आपको लाभ प्राप्त करने में मदद करेगी और जो भी कार्य आप करेंगे उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। यदि आप अपनी पेशेवर जीवन की योजनाओं को गोपनीय रखते हैं तो ये आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। अन्यथा, आपके विपक्षी इसका लाभ उठा सकते हैं और आपके विचार को अपना बनाकर प्रस्तुत कर सकते है। मनोवांछित सफलता प्राप्ति के लिए आपको अनेक प्रयास करने होंगे।

  • इस समय आपके दुश्मन शक्तिशाली स्थिति में होंगे, इसलिए बेहतर होगा कि आप उनसे मुकाबला करने के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।

  • शोधार्थियों के लिए यह समय काफ़ी अच्छा है; वे बेहतर निष्कर्ष निकालेंगे।

  • इस दौरान आपको अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मीन साप्ताहिक राशिफल

 

लेखक: एस्ट्रो दीपा

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Vedic astrology
Love
Career
Health
Finance
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Vedic astrology
Love
Career
Health
Finance
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!