ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मकर वित्त राशिफल 2021


मकर फाइनेंस राशिफल 2021 (Makar Rashifal Finance 2021) के अनुसार यह साल वित्त के मामले में कड़ी मेहनत के साथ धन लाभ के संकेत दे रहा है। साल की शुरुआत में आपके खर्चें अधिक होंगे और जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बाद में आपको धन लाभ भी होगा। साल के पहले महीने यानि जनवरी में आप नए व्यापार को लेकर निवेश कर सकते हैं और इससे आपको अच्छा रिर्टन भी मिलने की संभावना है। वहीं फरवरी में शनि मकर में सुख के घर में लग्नेश के साथ 4 ग्रहों की युति बनाएगा, जिसके चलते चतुर ग्रही राजयोग बनेगा, जो आपके लिए धन लाभ के योग बना रहा है। आपको इस अवधि में पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। 


मकर वित्त राशिफल 2021 के मुताबिक, अप्रैल के महीने में शनि धन के स्थान में धनेश व लग्नेश के साथ बैठा होगा, जो धन पक्ष को मजबूत बनाएगा। आपके द्वारा पूर्व में किया गया निवेश आपको अच्छा रिर्टन दिला सकता है। साथ ही कोरोबार के संबंध में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं साल के दूसरे तिमाही के पहले चरण यानि मई में सूर्य का मेष में गोचर करने और सुख के घर में बैठने के साथ ही सुख के घर में शुक्र, बुध का संबंध केंद्रत्रिकोण राजयोग बनाएगा, जिससे वित्त लाभ होने की संभावना है। इस अवधि में आप अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आपको आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। 


मकर फाइनेंस राशिफल 2021 (Makar Rashifal Finance 2021) के तीसरे तिमाही के पहले चरण यानि जुलाई में सूर्य का मिथुन में परिवर्तन कर सुख के घर में आना धन लाभ के लिए बहुत अनुकूल समय है। लिहाजा आपको किसी पर विश्वास नहीं करना होगा वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगस्त में सूर्य का कर्क राशि में गोचर कर बुध के साथ सुख के घर में बैठना बुधादित्य योग बना रहा है, जो आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल समय दर्शाता है। इस अवधि में रुका हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। साथ ही विदेश यात्रा से आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा सितंबर में सुख के घर में शुक्र और बुध का एक नीच भंग राजयोग व केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना, धन लाभ के लिए अच्छा संकेत कर रहा है लेकिन आपको सेहत का खास ख्याल रखना होगा।  


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी की माने तो साल 2021 के चौथे तिमाही के पहले चरण यानि अक्टूबर में शनि का कुंभ राशि से मार्गी होकर मकर में आना, धन लाभ के योग बना रहा है। इस अवधि में आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाने की संभावना है। वहीं नवंबर में आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको विशेष धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा साल के अंतिम महीने दिसंबर में, सूर्य का वृश्चिक में  परिवर्तन करना और बुध के साथ आदित्ययोग बनाना, धन लाभ संबंधी योग बनाता है। वहीं इस साल राहु का आपकी राशि के पंचम भाव में होने से धन लाभ होने और धन संचय करने में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही केतु के आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होने से, आमदनी वृद्धि होगी। आपको धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। 


कुल मिला कर साल 2021 वित्त के मामले में मकर जातकों के लिए थोड़ा ऊपर-नीचे रहने वाला होगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मकर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मकर प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मकर करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मकर पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support