ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मीन वित्त राशिफल 2021


मीन वार्षिक कुंडली 2021 के अनुसार मीन राशि के वित्त के लिए यह वर्ष उत्तम रहेग। इस साल के शुरूआती दौर से ही आपका धन पक्ष मजबूत होता दिखायी दे रहा है। सूर्य देव का आपके पराक्रम भाव देखना व मंगल का चंद्रमा को पर दृष्टि डालना मीन जातकों के लिए लक्ष्मीनारायण योग बनाएगा। जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही लक्ष्मी का भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सभी के चलते आपको धन लाभ होने का प्रबल योग है। वर्ष में आप अपने फाइनेंस को मजबूत करने में सफल होते दिखायी दे रहे हैं। छोटी – मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर दें तो आपको धन पक्ष को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं।


पहले तिमाही के अंतिम चरण के समय आपके आर्थिक पक्ष के लिए ग्रह दशा व गोचर शुभ संकेत दे रहे हैं। इस समय में कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य गोचर कर के कुंभ राशि में यानी की सुख के घर में बैठ जाएंगे। सुख में वृद्धि का कारक बनेंगे। साथ ही कार्य क्षेत्र पर दृष्टि डालने से आपके कार्य में भी उन्नति करेंगे। जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। अप्रैल का माह आपके वित्त के लिए सामान्य बना रहेगा। इस माह में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आय तो होगा परंतु आपके अपेक्षा के अनुरूप नहीं।


मई का महीना भी मीन राशि वालों का बहुत अच्छा जाने वाला रहेगा क्योंकि राशि का स्वामी का धन के स्थान में आना कार्यक्षेत्र को देखना कार्य में बढ़ोतरी का योग बनाएगा। जिससे आपको आपके कर्म से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। इस समय आप अपने कर्म के अनुसार से फल पाएंगे। लिए आपको इस समय आपको परिश्रम व विवेक से भुनाना होगा। पूर्व में भी किए कार्य से आपको धन लाभ हो सकता है। यदि निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको इस समय इससे बचना चाहिए। इसके साथ ही आपका कुछ धन आपके प्रेम पक्ष पर भी खर्च हो सकता है।


मीन वित्त राशिफल 2021 (Meen Rashifal Finance 2021) आपकी कुंडली के अनुसार कैसा रहेगा इस बारे में अधिक व सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए बात करें देश जाने माने ज्योतिषाचार्यों से। अभी बात करने के लिए यहां क्लिक करें।
एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) की माने तो मीन राशि वालों के लिए जून का भी माह वित्तीय रूप से लाभदायक रहेगा। इस समय राशि का स्वामी बृहस्पति का धन का स्वामी होकर के लग्न में बैठना और पंचम व भाग्य पर दृष्टि डालना भाग्य को बनाने वाला काम करेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उससे आपको अच्छा लाभ होगा। इस समय आपको पूर्व में निवेश किए धन से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।


सितंबर का माह मीन राशि वालों के वित्त के लिए बेहतरीन रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी कर्मेश होकर के भाग्य स्थान में जाना व लग्न पर दृष्टि रखते हुए चंद्रमा को देखना आपके लिए गज केसरी योग बना देगा। जिससे आपको  धन लाभ होगा। यह धन लाभ आपको काम व व्यापार में लाभ के तौर पर हो सकता है। इसके साथ ही संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।


मीन फाइनेंस राशिफल 2021 (Meen Rashifal Finance 2021) संकेत दे रहा है कि नवंबर का माह आपके धन पक्ष के लिए सही रहेगा। क्योंकि का अक्टूबर का समय आपके लिए कुछ खास नहीं था। परंतु इस माह में राशि का स्वामी बृहस्पति का भाग्य का स्वामी होकर केंद्र में शनि के साथ विराजमान होंगे जिससे आपके लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग बनेगा। इसी योग के चलते आप धन अर्जित करेंगे। इस समय में आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। निवेश से अप्रत्यासित लाभ हो सकता है।


बात वर्ष के अंतिम समय की करें तो मीन वित्त राशिफल 2021 इस माह को सामान्य बता रहा है। इस माह में आपको धन लाभ होगा परंतु आपके अपेक्षा से कम, इसके साथ ही आप इस समय धन को खर्च भी करेंगे। कहीं घूमने व पार्टी का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपके जेब को अच्छा खासा चपत लगेगा। कुल मिलाकर साल आपके वित्त के लिए बेहतरीन रहेगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support