ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मीन प्रेम राशिफल 2021


मीन प्रेम राशिफल 2021 (Meen Rashifal Love 2021) के अनुसार प्रेमियों के लिए वर्ष सही है। साल का शुरूआती समय भी प्रेम व संबंध के लिए बेहतर दिखायी दे रहा है। जनवरी से लेकर फरवरी तक का समय आपके प्रेम संबंध को एक नये आयाम तक ले जाने का कार्य करेगा। इस समय आप अपना अधिकतर समय साथी के साथ बिताएंगे। इसके साथ ही जो जातक अब तक किसी भी रिलेशन में नहीं हैं तो उन्हें वर्ष की शुरूआत में ही तोहफ़ा मिल सकता है। कुछ जातक नये रिलेशनशिप में आ सकते हैं। इसकी पूरी संभावना दिखायी दे रही है।


फरवरी का माह आपके प्रेम के लिए सही है। प्रेम पक्ष के लिए कोई परेशानी नहीं आएगी, परंतु आप कुछ ऐसा न कर बैठे की आपको परेशानी का सामना करना पड़े। जो जातक हाल ही में संबंध स्थापित किए हैं उन्हें इस समय का लाभ उठाना होगा। यही समय है जिसमें आप अपने प्रेम की नाव में बिना किसी समस्या के पार लगा सकते हैं। साथी के साथ आप अधिक समय बिताने की भी योजना बना सकते हैं।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि मीन प्रेम राशिफल 2021 (Meen Rashifal Love 2021) में मार्च, अप्रैल और मई का माह कुछ उतार – चढ़ाव बाला रहेगा परंतु जून का समय भी मीन प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा। इस समय राशि का स्वामी बृहस्पति का धन का स्वामी होकर के लग्न में बैठना और पंचम व भाग्य पर दृष्टि डालना भाग्य को बल देने का काम करेगा। इसके साथ ही प्रेमियों के लिए भी अच्छा समय बनाएगा। प्रेम में आपका भाग्य साथ देगा। जिसके बारे में आप केवल सोच कर रह जाते हैं यही समय है कि आप अपने दिल की बात उससे बताएं, यह जुआ खेलना आपके पक्ष में परिणाम ला सकता है। भाग्य का साथ आपको इस मामले में मिलता नजर आ रहा है। ऐसे में आपकी बात बन सकती है।


अगस्त के महीने में बृहस्पति का प्रेम भाव पर दृष्टि डालना। इस पक्ष को मजबूत करने का काम करेगा। प्रेमियों के लिए तो यह बहुत अच्छा समय कह सकते हैं क्योंकि मंगल का भी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में पंचम स्थान में शुक्र के साथ बैठना प्यार को बढ़ाने में सहयोग रहेगा। साथी के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। इसके साथ ही आप कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। साथी से सहयोग मिलेगा। बात को आगे जरूर बढ़ायें।


अक्टूबर का महीना प्रेम करने वालों के लिए भी समय उत्तम है। मीन लव राशिफल 2021 (Meen Rashifal Love 2021) के अनुसार शुक्र और बुध पंचम में एक साथ बैठना एक बहुत अच्छा समय बनाएंगे। इस समय आपके प्रेम प्रसंग को नया राह मिलेगा। जिस पर चलकर आप सुदूर की यात्रा का आनंद लेंगे। नव प्रेमियों के लिए समय श्रेष्ठ है। इस समय आपको अपने साथ के साथ कुछ महत्वपूर्ण समय बिताना चाहिए। यह समय आपके प्रेम की जलेबी में और भी रस भरने का काम करेगा। जो जातक प्रेम के बगीचे में नव पुष्प की भांति खिलने की तैयारी में हैं उनके लिए समय उत्तम है।


मीन प्रेम राशिफल 2021 में नवंबर का तनाव पूर्व रहेगा। इसकी पूरी संभावना है। इस माह में आपको अपने प्रेम संबंध को संभावना होगा। समय उतार – चढ़ाव से भरा रहेगा। जिसका असर आपके रिलेशन पर भी पड़ेगा। परंतु कुछ चीजें आपके हाथ में भी हैं। सूझबूझ से आप इस समय को पार कर जाएंगे। लेकिन इस दौरान आप दोनों के बीच कोई तीसरा आ सकता है। जिसे लेकर आपको सावधान व सतर्क रहना चाहिए। यह पूर्व प्रेमिका/ प्रेमी हो सकता है।


वर्ष का अंतिम माह दिसंबर का माह भी आपके लिए कुछ खास नहीं दिखायी दे रहा है। इस दौरान आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि इस माह में स्थिति और भी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको अपने साथी का भावनाओं का ख्याल रखना होगा। उनकी बातों को गंभीरता लें और जितना हो सके उनका सहयोग करें। इस बीच हो सकता है कि बात हाथ से निकलता भी दिखे परंतु आपको डटे रहना है। धैर्य से काम लें। कुछ समय को छोड़ दिया जाए तो प्रेम के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support