ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु प्रेम राशिफल 2021


धनु लव राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal Love 2021) के अनुसार प्रेम के मामले में यह साल आपके लिये मिलाजुला रहने वाला होगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार जनवरी,  मई और नवंबर प्रेम के मामलों में अति उत्तम रहेगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति का त्रिकोण में होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना, प्रेमी जातकों केलिए शुभ संकेत दे रहा है। आप प्यार की राह में अपने साथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। साल का फरवरी माह प्रेमियों के लिए उत्तम रहेगा। इस महीने आप काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। 


धनु प्रेम राशिफल 2021 के अनुसार, अप्रैल का महीना वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको संयम बनाकर चलना होगा। दूसरी ओर प्रेमियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला होगा। आपका अपने पार्टनर से मतभेद की वजह से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। वहीं मई का महीना प्रेम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रेमी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। इसके अलावा जून के महीने में पंचम स्थान पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ना प्रेम जीवन के लिए अति उत्तम रहने वाला है। 


धनु लव राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal Love 2021) के मुताबिक, जुलाई के महीने में सूर्य का मिथुन में आना सुखसंबंधी योग बनाता है। इसलिए धनु राशि के प्रेमी जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को एक नया आयाम देंगे। वहीं अगस्त में बृहस्पति का प्रेम के घर को देखना और पराक्रम पर दृष्टि डालना, प्रेम जीवन के लिए शानदार रहने वाला है। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपकी साथी के साथ अनबन हो सकती है। लिहाजा आपको वाणी पर संयम बनाए रखना होगा। सिंतबर में आपको अपने पार्टनर से भरपूर प्रेम मिलेगा आप अपने प्रेमी की बातों के समझेंगे और आपके संबंधों में मिठास आएगी। धनु राशि के प्रेमी जातक अगस्त और सितंबर में खूबसूरत रोमांटिक यात्राएं कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने प्रेमी पर क्रोधित होने से बचना होगा। 


साल 2021 के अंतिम तिमाही के पहले चरण यानि अक्टूबर में सूर्य का राशि परिवर्तन करके कन्या में मंगल के साथ बैठना धनु राशि के प्रेमी जातकों के लिए उत्तम रहेगा। लेकिन वैवाहिक जीवन संघर्षभरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की वजह से मानसिक तनाव बने रहने की संभावना है। वहीं साल के अंतिम महीनों नवंबर और दिसंबर में विवाह के योग बन रहे हैं। आपको विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस वर्ष भाग्य आपका साथ देगा। 


वर्ष 2021 में राहु आपकी राशि के छठें भाव में विराजमान होगा, इसकी वजह से आपको प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। केतु आपकी राशि के 12वें भाव में होंगे, जिसकी वजह से जीवनसाथी को आप कष्ट पहुंचा सकते हैं और जिसका असर वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके प्रेम प्रसंग धनु लव राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal Love 2021) के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लेकिन आप अपने प्रेमी के साथ यादगार पल बिताएंगे और अपने प्रेम को गंभीरता के साथ लेंगे। 

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support