ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु पारिवारिक राशिफल 2021


धनु फैमिली राशिफल 2021(Dhanu Family Rashifal 2021) के अनुसार पारिवारिक जीवन इस साल काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल आपको परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही इस साल नवविवाहित दंपत्ति के घर किलकारी गूंज सकती है। खासतौर पर जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच मामा पक्ष के लोगों के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। 


साल 2021 के पहले महीने यानि जनवरी में शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा, इसकी वजह से आपको परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि आपका परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है लेकिन परिजन आखिरी में आपकी बात से ही सहमत भी हो जाएंगे। वहीं 21 फरवरी में शुक्र कुंभ में प्रवेश करेगा, जिसकी वजह से आप अपने छोटे भाई-बहनों के साथ मधुर संबंध बना पाने में कामयाब हो सकेंगे। साथ ही आपके रिश्तेदार आपसे कोई सलाह भी ले सकते हैं। इसके अलावा मार्च में शुक्र का मीन में परिवर्तन होगा, इसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।


धनु पारिवारिक राशिफल 2021 के अनुसार, 10 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में चले जाने से आपको परिवार से संबंधित कुछ खुशखबरी मिल सकती है। वहीं 26 मई को बुध मिथुन में गोचर करेंगे, जिससे आपका परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। लिहाजा आपको पहले उनकी बातों को सुनना जरूरी होगी ताकि आप उनके साथ तर्क-वितर्क कर सकें। हालांकि यह केवल आनंद के लिए होगा, इससे गृह क्लेश नहीं पनपेगा। इसके अलावा जून में बृहस्पति का वक्री होना अच्छा फल प्रदान करेगा। साथ ही गुरु का केंद्र में आना और भाग्य को देखना, आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। 


धनु फैमिली राशिफल 2021 (Dhanu Family Rashifal 2021) के मुताबिक, जुलाई में कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति 12वें घर में नकारात्मक योग बना रहा है जिससे आपको किसी विश्वासपात्र से विश्वासघात मिल सकता है। हालांकि इस समय पारिवारिक स्थिति औसत रहेगी। आपको वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं अगस्त में सूर्य सिंह राशि में गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आप अपने परिजनों के साथ एक सुखद और रोमांच से भरी यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा सितंबर में राशि के स्वामी का भाग्य से लग्न व पराक्रम के साथ प्रेम भाव पर दृष्टि डालना शुभ योग बना देता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके हर फैसले में वो आपका साथ भी देंगे। 


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य (Jyotishacharya) की माने तो, साल 2021 के चौथे तिमाही के पहले चरण यानि अक्टूबर में मंगल का तुला में गोचर करने से आप दोस्त या परिवार के साथ कम समय बिता पाएंगे। हो सकता है आप कार्य के सिलसिले में या पढ़ाई के सिलसिले में बाहर चले जाएं। वहीं नवंबर में घर-परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। और वर्षांत यानि दिसंबर में भी फैमिली लाइफ आपकी अच्छी ही रहेगी। इस साल केतु आपकी राशि के द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिजनों और भाई-बहनों पर धन खर्च करेंगे। साथ ही आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। 


इस साल राहु धनु राशि के छठें भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से माता पक्ष की तरफ से आपको दूरी भी हो सकती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो अवश्य बैठें। आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2021 धनु राशि के लिए सुखमय रहने के संकेत दे रहा है।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support