ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



धनु राशिफल 2021


धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2020) की माने तो साल 2021 धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम अधिक देने वाला होगा। इस वर्ष की शुरूआत में राशि का स्वामी बृहस्पति का त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आप जातकों के लिए इस समय आपको सुखद व उत्तम परिणाम देगा यह कह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय पठन-पाठन में रुचि को और भी बढ़ाएगा। प्रेमियों के लिए यह समय शुभ संकेत दे रहा है। प्रेम के पथ पर साथी का अच्छा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी सयम सही है। इस समय आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सूर्य का धनु राशि में बुध के साथ एक आदित्य योग बनाना धनु नौकरीपेशा वाले जातकों के कार्यक्षेत्र बेहतर परिणाम देगा। क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी होकर सूर्य का सुख स्थान में आना सुख संबंधी योग देने वाला बन जाता है। पराक्रमेश का स्वग्रही दृष्टि पराक्रम में भी अच्छा योग बना देता है। जिसके चलते आप कार्यस्थल पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जिससे आपके सहयोगी काफी प्रभावित होंगे। धन के लिए अच्छा समय है। धन लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। बिज़नेस व कैरियर वालों के लिए भी एक बहुत अच्छा समय है। सफलता आपकी कदम चूमेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके लिए सही है। सेहत को लेकर अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।


फरवरी का महीना भी धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा, क्योंकि राशि का स्वामी पराक्रमेश होकर  सुख स्थान में विराजमान होंगे। सुख संबंधी सारी चीजों का योग बनाएगा। सुख के घर में चार ग्रहों का एक साथ आना एक चतुर ग्रही राजयोग भी बनाएगा। जिससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी। मंगल का स्वग्रही हो कर धन पर दृष्टि डालना व धनेश का होना धनु जातकों के धन पक्ष में प्रचुर मात्रा में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस समय आपको अप्रत्याशित स्त्रोत से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी समय उत्तम रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। विदेश जाने की ईच्छा रखने वाले अगर प्रयास करें तो विदेश संबंधी योग भी बन सकते हैं।


पहली तिमाही का अंतिम महीना मार्च भी धनु राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा कह सकते हैं क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति का धन का स्वामी होकर पराक्रमेश के साथ पराक्रम स्थान में विराजना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। जिससे आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम बनेंगे। जिसका लाभ आपको होगा। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में आना सुख के घर में बैठना सुख संबंधी योग व कार्यक्षेत्र में विस्तार करने में आपकी सहायता करेगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए इस समय प्रमोशन इंक्रीमेंट संबंधी योग भी बनता दिखायी दे रहा है। व्यापार व बिज़नेस करने वालों के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं कह सकते हैं। व्यापार भाव में राहु मंगल का अंगारक योग जो व्यापार के लिए ठीक नहीं माना जाता है। व्यापार में अधिक फायदा ना होने के कारण मन में क्रोध और कर्मचारियों में रोष की भावना रहेगी। क्रोध पर काबू रखने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ होगा।


धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2020) के मुताबिक दूसरी तिमाही में हालात कुछ बदलता दिखायी देगा। अप्रैल का महीना धनु राशि वालों के लिए राहत लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए कार्य में उन्नति व अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इंक्रीमेंट व प्रमोशन होने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय में जो व्यापारी जातक अपने व्यापार को लेकर तनाव में थे उनके लिए समय बदलेगा। व्यापार को विस्तार देने के लिए यह समय बिलकुल सही है। स्वास्थ्य के लिए इस समय को अच्छा नहीं कह सकते हैं, क्योंकि शनि की दृष्टि चंद्रमा पर एक विष योग बना रहा है। जो आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डालेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन कर मीन राशि में सुख के घर में लाभेश शुक्र के साथ बैठना शुक्र का उच्च का होना एक उच्च संबंधी योग बना रहा है। विवाहित जातकों लिए समय सही रहेगा, परंतु आपको संयम से काम लेना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिससे साथी विचलित हो। प्रेमियों के लिए भी यह समय थोड़ा संघर्ष में रहेगा। विचारों में मतभेद के कारण लड़ाई -झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी चिंताजनक समय रहेगा, पढ़ाई के प्रति मानसिक चिंता बनी रहेगी।


मई का महीना भी धनु राशि वालों के लिए एक ऊर्जावान समय रहेगा क्योंकि लग्न में शनि का लग्नेश होना सूर्य का राशि परिवर्तन कर उच्च का होकर सुख के घर में बैठना व कार्य क्षेत्र को देखना आपके कार्य में विस्तार लाने का योग बनाएगा। साथ ही उसी घर में शुक्र और बुध का एक साथ बैठकर केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना करियर को उच्च स्तर ले जाने में आपका सहयोग करेगा। परंतु यह योग व्यापारी जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय लेकर आएगा। इस समय मेहनत करने पर सफलता मिलने का योग है। बात प्रेम व परिवार की करें तो धनु राशिफल 2021 आपके प्रेम पक्ष के लिए मई का समय सही दिखा रहा है। साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा समय कह सकते हैं। विवाहित जातकों को भी अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके संबंध में निखार आएगा।


जून का महीना भी धनु राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर जाने वाला है। इस माह में राशि का स्वामी गुरु का लाभ का स्वामी होकर के केंद्र में बैठना और भाग्य को देखना आपके भाग्य को बनाने का काम करेगा। यानी की भाग्य आपके आगे चलेगा। इस योग से आपको सफलता मिलने की संभावना प्रबल हो जाती है। पंचम स्थान पर गुरू की दृष्टि पड़ना आपके प्रेमी जीवन के लिए भी समय को अच्छा बनाएगा। वार्षिक कुंडली 2021 में बृहस्पति 20 जून को वक्री हो जाएंगे और 18 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे, लेकिन वक्र बृहस्पति का फल भी आपके लिए अच्छा ही होने वाला है। बृहस्पति का केंद्र में आना और भाग्य को देखना आपके पर्सनल व बिज़नेस के लिए शुभ रहने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन होकर वृष राशि में आना थोड़ा आत्मविश्वास में कमी लाने का काम करेगा। साथ ही यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सही नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति मानसिक चिंताएं भी बनेंगी।


जुलाई का समय धनु राशि के उन जातकों के लिए थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा, जो नौकरीपेशा वाले हैं। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का साथ काम को समय पर करने की कोशिश करनी होगी। इस समय कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति बारहवें घर में एक नकारात्मक योग बना रहा है जो आपके कार्यक्षेत्र में लांछन का योग बनाएगा। विश्वसनीय व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है। बिज़नेस वालों के लिए अच्छा समय सही रहेगा। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में आना एक सुख संबंधी योग बनाएगा। परिवार व प्रेम के लिए भी अच्छा समय है। इस समय आपको धन लाभ होने का अच्छा योग है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही पूर्व में किए गए निवेश से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।


धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2020) के अनुसार अगस्त का महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि राशि का स्वामी भाग्य का स्वामी होकर के लाभ के स्थान में बैठेगा जो धनु जातकों के बिज़नेस के घर देखेगा। जिसके चलते व्यापार एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। इसके साथ प्रेम के घर को देखना व पराक्रम पर दृष्टि डालना आप धनु राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि करेगा। आप हर कार्य को करने में सक्षम होंगे। बिजनेस वालों के लिए समय विस्तार की योजना पर कमा करने का है। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी शनि वक्री होकर अच्छा फल देने वाले बन जाएगे। सूर्य राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में बुध के साथ एक आदित्य योग बनाएगे जो विदेश जाने के ईच्छुक जातकों के लिए भी अच्छा समय बनाएगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं, परिश्रम करने पर सफलता मिलने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए बहुत अच्छा समय रहेगा, साथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते, क्योंकि 23 मई 2021 से लेकर 11 अक्टूबर 2021 तक शनि वक्री रहने वाले हैं और 20 जून 2021 से लेकर 18 अक्टूबर 2021 तक बृहस्पति वक्री रहेंगे तो बृहस्पति का रिजल्ट तो अच्छा मिलने वाला है लेकिन वक्र शनि सेहत के घर को देख रहे होंगे जो हेल्थ संबंधी प्रॉब्लम बनाने वाले भी बन जाते हैं।


सितंबर का महीना भी धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि सितंबर के महीने में राशि का स्वामी केंद्र त्रिकोण का स्वामी होकर भाग्य में बैठे हुए हैं। भाग्य से लग्न व पराक्रम के साथ प्रेम भाव पर दृष्टि डालना शुभ योग बना देता है। इस सभी के लिए समय बिल्कुल सही रहेगा। बृहस्पति का चंद्रमा को देखना एक गज केसरी योग बनाना आपके लिए सलफता का मार्ग खोलेगा। बुध शुक्र का सुख के स्थान में एक नीच भंग राजयोग का बनना विशेषकर बिज़नेस वालों के लिए बहुत अच्छा लाभ पहुंचाने वाला बन जाएगा। कार्य क्षेत्र वालों के लिए नौकरी में उन्नति प्रमोशन संबंधी योग भी इस समय बनेंगे। स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते, उतार-चढ़ाव आते रहेंगे।


धनु राशिफल 2021 (Dhanu Rashifal 2020) में अक्टूबर का महीना धनु राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर जाने वाला होगा। इस समय कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय करवट लेगा, पिछले समय में जो समस्याएं आ रही थी वह कम होंगी। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा, क्योंकि बृहस्पति का अष्टम में नीच का होकर बैठना शनि से पीड़ित होना, धनु व्यापारियों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। इस समय आपको व्यापार में कुछ खास लाभ नहीं होगा। जिसके चलते इसका प्रभाव आपके वित्तीय स्थिति पर भी पड़ेगा। धन के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं कह सकते क्योंकि धन के स्थान पर शनि की दृष्टि पड़ रही जो धन हानि का कारण बन सकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन कर कन्या में मंगल के साथ बैठना आपके प्रेम पक्ष के लिए अच्छा रहेगा। परंतु वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। विचारों में मतभेद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा कह सकते हैं। परिश्रम करने पर मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है।


चौथे तिमाही का मध्य समय यानी की नवंबर का महीना भी धनु राशि वालों के लिए अच्छा कह सकते हैं। यह समय कार्यक्षेत्र वालों के लिए काम में उन्नति का योग बनाएगा। बिज़नेस व व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय विस्तार का रहेगा। यदि आप नया ब्रांच खोलना चाहते हैं तो समय उचित है। सूर्य का भी राशि परिवर्तन कर सुख के घर में मंगल के साथ आना आपके धन पक्ष के लिए अच्छा समय बनाएगा। धन को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा समय रहेगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी ऊर्जावान समय रहेगा।
वर्ष का अंतिम दौर भी धनु राशि वालों के लिए अच्छा ही जाने वाला है। क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र आ जाएगा। धन पर उसकी दृष्टि होगी, परिणाम में कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला ही रहेगा। धन के लिए उत्तम समय रहेगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में सुख के घर में करना और बुध के साथ बैठना चमकने वाला योग बनाएगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम समय कह सकते हैं।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

धनु प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

धनु पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support