ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मिथुन राशिफल 2021


मिथुन राशि वालों के लिए यह साल बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि वर्ष 2021 कुंडली अनुसार कार्यक्षेत्र का स्वामी बुद्ध है जो सूर्य के साथ बैठा हुआ है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध का एक साथ बैठना बहुत ही शुभ माना जाता है। सूर्य व बुध का एक साथ आने से बुधादित्य योग बन रहा है। यह योग आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि व आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। बिज़नेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा कह सकते हैं, क्योंकि केंद्र का स्वामी, त्रिकोण के स्वामी के साथ ही केंद्र त्रिकोण योग बना रहा है जो आपके बिज़नेस को आगे ले जाएगा। पराक्रम के स्वामी का अपने घर में बैठना व पराक्रम के स्थान को देखना पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। इनकम का स्वामी भी अपने घर में बैठा हुआ है तो इनकम भी जो है बहुत अच्छी होगी। आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। वर्ष की शुरूआत आपके लिए सुखद रहने वाला है। हर तरफ से आपको लाभ होगा।


मिथुन राशिफल 2021 (Mithun Rashifal 2020) के अनुसार पहले तिमाही के मध्य में आपको व्यवसाय में नए आयाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय रहेगा। काम में उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है अगर वह प्रयास करते हैं तो उनका विदेश संबंधी योग भी बन सकता है। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है।


पहले तिमाही का अंतिम चरण यानी की मार्च का समय भी आपके लिए सही रहने वाला है। खासकर उन जातकों के लिए जो नौकरीपेशा हैं। आप जातक इस माह अपने कार्य में अच्छी वृद्धि देखेंगे। कार्यक्षेत्र पर सूर्य की दृष्टि का पड़ना कार्य क्षेत्र में तो अच्छे रिजल्ट दिलाएगा। लेकिन यह समय बिज़नेस और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आप दोनों के बीच में कड़वाहट, गुस्सा या झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए तो यह महीना अच्छा रहेगा लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा, गुस्से के कारण बिज़नेस में लॉस हो सकता है। सप्तम भाव में मंगल राहु का अंगारक योग बनना, आपके व्यापार व वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते है। मार्च का माह आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है।


दूसरे तिमाही के शुरूआत को भी मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि मंगल राहु का उसी घर में बैठना और चंद्रमा का द्वादश होना, आपके मन को चंचल बनाएगा। जिसके कारण आप अस्थिर रहेंगे। किसी काम में आपको स्थिरता नहीं मिलेगी। जिसका असर आपके कार्य क्षमता पर पड़ेगा। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में कठिनाइयों का सामना करेंगे। नौकरी वालों के लिए तो समय ठीक रहेगा लेकिन व्यापारियों के लिए समय उन्हें अपनी योजना बदलने के लिए विवश करेगा। आपको स्थिरता नहीं मिलेगी। जिसके चलते आपके निजी जीवन व घर में अशांति पैदा हो सकती है। समय का संकेत है कि आप अपने प्रोफेशनल लाइफ को अपने निजी जीवन से अलग रखें। ऐसा करना आपके हित में होगा। पैसे का भी बहुत अच्छा लाभ नहीं रहेगा लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर कहें तो अप्रैल महीना सामान्य से बेहतर हो सकता है।


मिथुन राशिफल 2021 (Mithun Rashifal 2020) के मुताबिक मई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए तो बहुत अच्छा रहेगा, यह इसलिए क्योंकि व्यापार के घर में मंगल का बैठना और मंगल का चंद्रमा को देखना एक लक्ष्मीनारायण योग बनाएगा, जो आपके व्यापार में चार चांद लगा देगा। आपके नुकसान इस माह में पूरे हो जाएंगे। आप को धन लाभ होगा। इसके साथ ही आप इस समय अपनी नये योजना पर काम कर सकते हैं। जो जातक साझेदारी करने पर विचार कर रहे हैं वे इस समय इसके लिए जा सकते हैं। परंतु आपको इस संबंध में अपने सलाहकार से चर्चा जरूर करनी चाहिए। 


इस माह में विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। विदेश जाने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं ये काम कर सकता है। एक्सपोर्ट इंपोर्ट का कम करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको भारी लाभ हो सकता है। जो जातक इसमें अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं वे इसके लिए आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा नरम गरम रहेगा। भाग्येश का कर्म के स्वामी के साथ उच्च का त्रिकोण में हो करके बैठना भाग्य को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला योग बना देता है यह महीना बिज़नेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा व कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बहुत अच्छा ही जाने वाला रहेगा। जो जातक साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो उन्हें जॉब मिलने की अधिक संभावना है। जो दे चुके हैं उन्हें अपने हित में परिणाम मिल सकता है।


मिथुन वार्षिक राशिफल 2021 की माने तो दूसरे तिमाही का अंतिम चरण यानी की जून का महीना भी मिथुन राशि वालों के लिए एक नित नई ऊंचाइयां छूने वाला होगा। व्यापारियों का व्यापार आसमान छुएगा। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र मेंं अच्छा विस्तार मिलेगा। वर्किंग सेक्टर में काम करने वालों को भी नई सौगातें मिलेंगी। ग्रोथ, इंक्रीमेंट, प्रमोशन संबंधी योग भी बनते नजर आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से यह बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है, क्योंकि शनि का बारहवें भाव में चंद्रमा के साथ बैठना और उसकी दृष्टि रोग के घर पर पड़ना आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं में उलझा सकता है। आपको कफ,जुखाम, खासी या गले संबंधी प्रॉब्लम हो सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य की माने तो जुलाई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको इस माह में सतर्क रहना होगा। व्यापार करने वालों के लिए बिज़नेस में घाटा मिलने का संकेत मिल रहा है। साझेदारी करने का समय नहीं है आपको इसे टाल देना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको बाजार की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र वालों के लिए काम में रुकावट आएगी और बड़े अधिकारी से दिक्कतें बाधाएं उत्पन्न होंगी। जहां तक हो सके आप अपने सहयोगी से संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।


तीसरे तिमाही के पहले चरण में आपको अपने प्रेम को और भी आगे ले जाने का मौका मिलेगा। जो जातक अपने साथी के साथ विवाद में हैं तो इस समय का उपयोग उन्हें मनाने के लिए कर सकते हैं। कुछ जातकों को उनका प्यार मिल सकता है। यह समय आपके प्रेम व संबंध के लिए अच्छा है। परिवार में भी आपको समर्थन मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बृहस्पति इस महीने द्वादश भाव में चले जाएंगे। द्वादश का बृहस्पति आपके लिए सही नहीं है। यह आपको फंसाने का काम कर सकता है, आपकी बदनामी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस समय नौकरी करने वालों के लिए किसी पर भी बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। द्वादश का बृहस्पति विश्वासघात का योग बना देता है। बृहस्पति का वक्री होकर बारहवें घर में बैठना परिणामों को और भी खराब करने वाला काम करेगा। आपको बेहद सावधान रहना होगा।


अगस्त का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि और बिज़नेस का विस्तार होने की संभावनाएं हैं। जिससे आपके पैसे की वृद्धि होगी। विदेश जाने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा अगर प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहने वाला है।


मिथुन राशिफल 2021 (Mithun Rashifal 2021) में सितंबर का महीना आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा। व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा। कार्य क्षेत्र वालों के लिए भी उन्नति का समय रहेगा। शुक्र और बुध का त्रिकोण में जाकर के केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना सूर्य सुख का स्वामी होकर के करियर को देखना एक बहुत अच्छा समय आपके लिए बनाने वाला है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिए भी कहे तो यह बहुत अच्छा रहेगा।


अक्टूबर का समय मिथुन राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इसके साथ ही यह माह बिजनेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। यह माह आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। दरअसल सप्तम का स्वामी का इस समय अष्टम में होगा जो वैवाहिक जीवन में झगड़े, दोनों के बीच में मन मुटाव लेकर आएगा। विदेश जाने का जो प्रयास कर रहे हैं वह अपना प्रयास जारी रखें, यही सफलता का समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो सही समय नहीं कह सकते हैं। मानसिक टेंशन, तनाव तथा मन चंचल बना रहेगा।


नवंबर माह में परिस्थिति में बदलाव होगा। व्यापार के लिए तो बहुत अच्छा रहेगा लेकिन नौकरीपेशा वालों के लिए यह बराबरी वाला समय नहीं होगा। जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं और जिसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। ओवर ऑल स्वास्थ्य उत्तम, लेकिन पैसे में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 


वर्ष के अंतिम माह मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा होगा। इस महीने में शुक्र भी वक्री रहेंगे, लेकिन वक्री शुक्र भी आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देने वाले होंगे क्योंकि कार्यक्षेत्र के स्वामी का त्रिकोण में जा करके बैठना बिज़नेस वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। आपको करियर में ऊंचाई मिलेगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। प्रेमियों को भी इस समय संभलकर रहना होगा। 


कुल मिलकार साल 2021 का राशिफल आपके फलित रहेगा। कुछ परेशानियां होंगी लेकिन आप इसे अच्छे से संभाल लेंगे। 

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मिथुन प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मिथुन करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मिथुन वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

मिथुन पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support