ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कुंभ राशिफल 2021


कुंभ राशि वालों के लिए भी 2021 का साल बहुत अच्छा जाने वाला है, क्योंकि कुंभ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021) के अनुसार राशि का स्वामी शनि त्रिकोण में आकर केंद्र के स्वामी बृहस्पति के साथ एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएंगे। जिसका प्रभाव आपके व्यापार व कार्य पर पड़ेगा। वर्ष 2021 की शुरूआत में ही आपका कारोबार व करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र वालों के लिए इस समय को बहुत अच्छा कह सकते हैं क्योंकि सूर्य का धनु राशि में सुख के घर में कर्मेश के साथ एक आदित्य योग बनाना कार्यक्षेत्र को चमकाने वाला हो जाता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय है। आप अपने साथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को इस समय का उपयोग करते हुए अपने पढ़ाई को आगे बढ़ाये, उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो समय सही है। आप कुंभ जातकों के वित्त के लिए भी समय शुभ रहेगा। धन का अच्छा योग बनता नजर आ रहा है। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सेहत को लेकर अधिक चिंता न करें।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के मुताबिक कुंभ राशिफल 2021 में फरवरी का महीना कुंभ जातकों के लिए बेहतर रहेगा। राशि का स्वामी त्रिकोण का स्वामी होकर केंद्र में एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। इसके साथ ही सुख के घर में चार ग्रहों का एक साथ आना आपके लिए चतुर ग्रही राजयोग बनेगा। जो करियर व बिज़नेस को ऊंचाई तक ले जाने में आपका भरपूर सहयोग करेगा। सूर्य का भी गोचर कर मकर में आना और कार्य क्षेत्र को देखना कार्य में उन्नति व प्रमोशन संबंधी योग बना देता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा है। साथी से साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। आपके जीवन में एक बार फिर खुशियां आएंगी। विद्यार्थी जातकों को समय का सही उपयोग करें। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करने का बेहतर समय है। प्रेम में भी नित्य अच्छे रिजल्ट मिलने का समय है।  विदेश जाने वाले भी अगर प्रयास कर रहे हैं तो विदेश संबंधी योग भी बन सकते हैं। धन का अच्छा योग है। समय का लाभ उठाएं।


मार्च का समय भी कुंभ राशि वालों के लिए पहले से अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरीपेशा हैं। उनके लिए माह ग्रोथ, इंक्रीमेंट व प्रमोशन संबंधी योग बना रहा है। लेकिन व्यापार बिजनेस करने वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। व्यापारी जातकों को इस समय अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। कर्मचारियों के कारण रोष में आ सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर होगा। घाटा मन को अशांत करेगा। राशि का स्वामी शनि का सुख के घर में सुखेश होना वह अपने घर में बैठना पराक्रम में वृद्धि के साथ धन के लिए भी अच्छा योग बनाएगा। पराक्रम में वृद्धि से आप धन अर्जित करेंगे। प्रेमी जातकों के लिए भी अच्छा समय है। बात से विवाद शांत होगा। वैवाहिक जीवन वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते, आप दोनों के बीच में मनमुटाव व झगड़े से मन अशांत रहेगा। सूर्य का गोचर करके कुंभ राशि में आना कार्य क्षेत्र का स्वामी होकर अपने घर को देखना कार्य में नित्य उन्नति का योग बनाएगा।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य का ऐसा मानता है कि दूसरे तिमाही का पहला चरण यानी की अप्रैल का महीना भी कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी पराक्रम का स्वामी होकर के धन के स्थान में लग्नेश के साथ होगा। जिससे आपके लिए धन संबंधी योग बनेगा। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। व्यापारी जातक इस समय अपने व्यापार को बढ़ाने की सोचें। इसके साथ ही  जो जातक नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए सही है। नौकरीपेशा वालों के लिए तो बहुत अच्छा कह सकते हैं, क्योंकि सूर्य का गोचर करके मीन राशि में सुख घर में आना और कार्यक्षेत्र को देखना भाग्य का स्वामी होना भाग्य को बल देगा। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। जो जातक साथी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम कह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। विदेश संबंधी योग भी बनेंगे।


मई का महीना भी कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला रहेगा क्योंकि राशि का स्वामी शनि का केंद्र में लग्न में आना लग्नेश होना व सूर्य का राशि परिवर्तन करके मेष राशि में उच्च का होकर सुख भाव में बैठना। आपके द्वार सुख को लेकर आएगा। सुख के घर में दो ग्रहों का बुध और शुक्र का केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना आपके कार्य के लिए बहुत उत्तम कह सकते हैं। व्यापार के लिए थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिवार व प्रेम के लिए अच्छा समय है। दोनों ही मोर्चों पर कामयाबी मिलेगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा ही कहेंगे, परिश्रम करने पर सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए थोड़ा सा तनाव का समय कह सकते हैं। आप दोनों के बीच में विचारों में मतभेद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है। सेहत को लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। शनि 23 मई को वक्री हो जाएंगे। वक्र शनि की दृष्टि लाभ स्थान पर पड़ने से कुछ दिक्कत हो सकती है। व्यापार पर भी शनि की दृष्टि है। उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। इस समय आपको सावधान रहना होगा। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पूर्व विचार जरूर करें। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी विचारों में मतभेद हो सकता है। जिसके कारण मन अशांत रहेगा।


जून का महीना भी कुंभ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021) वालों के लिए अच्छा ही कह सकते हैं क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र का स्वामी होकर अपने घर में बैठे होंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कर वृष राशि में आना, बिजनेस करने वालों के लिए और कार्यक्षेत्र वालों के लिए बहुत अच्छा समय लेकर आएगा। लेकिन इस समय आप में थोड़ा आत्मबल व आत्मविश्वास की कमी रहेगी। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस समय सूर्य राहु के साथ रहेंगे। समय प्यार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। बात विद्यार्थियों की करे तो उनके लिए भी बहुत अच्छा समय है। प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। धन पक्ष में भी बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आपको पूर्व में किए निवेश से धन लाभ हो सकता है। परंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से इस महीने को अच्छा नहीं कह सकते है। क्योंकि चंद्रमा का शनि के साथ आना आपके लिए विष योग बनाएगा जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।


जुलाई का महीना भी कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा ही जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी शनि लाभ स्थान में अपने घर में बैठे हुए हैं। आपको जिससे लाभ होगा। करियर व व्यापार में उन्नति का योग बनाता दिखायी दे रहा है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी एक अच्छा समय है। व्यापार में वृद्धि होगा। पूर्व में लंबित काम पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए भी अच्छा कह सकते हैं लेकिन उनको अपने कार्य में सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि किसी विश्वासपात्र के द्वारा विश्वासघात का भी योग बनता नजर आ रहा है। परिवार व प्यार के लिए भी समय सही दिख रहा है। इस समय आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति व सद्भाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिश्रम करने से पीछे न हटें। सूर्य का राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में आना सुख संबंधी योग बनाएगा। धन के धान्य के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को अच्छा कह सकते हैं। परंतु बृहस्पति वक्री रहेंगे। बारहवें घर का बृहस्पति भी वक्री अवस्था में नेगेटिव फल देने वाला बन जाता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।


तीसरे तिमाही का मध्य चरण यानी की अगस्त का महीना भी कुंभ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021) वालों के लिए बहुत अच्छा ही जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी लाभ का स्वामी होकर के कर्म स्थान में स्थित रहेंगे। जो कुंभ जातकों के करियर को  ग्रोथ देंगे। सूर्य का भी परिवर्तन कर कर्क राशि में आना बुध के साथ एक बुधादित्य योग बनाना पराक्रम में वृद्धि करेगा। व्यापार करने वालों के लिए भी बहुत अच्छा समय बना रहा है। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। नये योजना पर भी काम कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। रूका धन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी समय ठीक है।


सितंबर का समय भी कुंभ राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी भाग्य का स्वामी हो कर के अपने घर में स्थित है। उसी भाव में बुध शुक्र का एक नीच भंग राजयोग व केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाना, आपको सफलता व कार्य में उन्नति का समय लाने वाला बन जाएगा। सूर्य भी अपने राशि को परिवर्तन कर पराक्रम स्थान में आ जाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होगा। जिसका असर कार्य व व्यापार पर पड़ेगा। आपको अपने कार्यों को करने में परेशानी नहीं होगी। हर काम को करने के लिए आप तैयार रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। आपको अपने पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रयास व परिश्रम करने पर मन चाहा परिणाम मिल सकता है। प्रेमियों के लिए सितंबर का माह सही रहेगा। साथी का समर्थन आपको मिलेगा। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले जातक इस समय अपने परिवार से इस मामले में बात कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए भी समय उत्तम दिखायी दे रहा है। परिवार को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। विदेश जाने वाले अगर प्रयास कर रहे हैं तो विदेश संबंधी योग भी बन रहे हैं। कामयाबी मिल सकती है।


कुंभ राशिफल 2021 (Kumbh Rashifal 2021) की कुंडली के अनुसार अक्टूबर का समय भी कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा कह सकते हैं। केवल बिज़नेस करने वालों को इस समय सचेत रहना पड़ेगा। व्यापार करने वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए उत्तम समय कह सकते हैं, क्योंकि राशि का स्वामी शनि का अपने घर में बैठना एक अच्छा योग बना रहा है। जो ईमानदारी से कार्य करने वालों को शुभ परिणाम देगा। लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के लिए यह समय को मुश्किल भरा बना रहा है। आप दोनों के बीच में मनमुटाव व मतभेद हो सकता है। प्रेम करने वालों के लिए एक बहुत अच्छा समय है। साथी के साथ तनाव कम हो सकता है। सूर्य का भी पराक्रम का होकर केंद्र में मंगल के साथ बैठना आपके धन व स्वास्थ्य के लिए उत्तम समय बनाएगा। धन लाभ होगा। पूर्व में निवेश किए धन से लाभ हो सकता है। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं। तो पूरी जानकारी निकाल लें इसके बाद ही निवेश करें। शनि और बृहस्पति इसी महीने मार्गी हो रहे हैं जो इस महीने इस राशि वालों को बहुत अच्छा फल देने वाले हैं।


नवंबर का महीना भी कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा ही जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र में त्रिकोण के स्वामी के साथ ही स्थित एक केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। बिज़नेस करने वालों के लिए उत्तम समय व्यापार का विस्तार कार्य क्षेत्र वालों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति, प्रमोशन व इंक्रीमेंट संबंधी योग बनेगा। प्यार प्रेम वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। धैर्य व संयम के साथ साथी से संबंध बनाए रखें। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। विवाहित जातकों के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को अच्छा कह सकते हैं। सेहत को लेकर अधिक तनाव में न आएं।


वर्ष 2021 का अंतिम माह दिसंबर का समय भी कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा समय जाने वाला है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का कहना है कि इस समय सूर्य का गोचर कर वृश्चिक राशि में आना और कुंभ जातकों के कैरियर को देखना। करियर को नई ऊंचाई तक ले जाने में सहयोग करेगा। सूर्य का बुध के साथ आना एक अच्छा योग आदित्य योग बना देता है। व्यापार करने वालों के लिए भी व्यापार में विस्तार का समय रहेगा। क्योंकि व्यापार भाव और शनि का अपने घर में बैठना आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। यह समय आपके धन पक्ष के लिए भी अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। साथी से साथ आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में और भी मजबूती आएगी। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं। परिणाम आपके हित में आ सकता है। परिश्रम करने पर सफलता आपकी कदम चूमेगी। वैवाहिक जीवन वालों के लिए थोड़ा उतार -चढ़ाव वाला समय रहेगा। परंतु आप इसे संभाल लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम समय है। अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कुंभ प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

कुंभ करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

कुंभ वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

कुंभ पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support