ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



वृश्चिक राशिफल 2021


वृश्चिक राशिफल 2021 (Vrishchik Rashifal 2021) के मुताबिक साल का आगाज धमाकेदार रहने वाला है। क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का पराक्रम का स्वामी होना अपने घर में बैठकर पराक्रम को देखना पराक्रम में वृद्धि करेगा, जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बुध का कर्मेश होकर सूर्य के साथ सुख के स्थान में बैठना एक बुधादित्य योग बना देगा जिसका असर आपके कार्य व व्यापार के साथ व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। इसमें आप सकारात्मक बदलाव देखेंगे। यह आपके करियर को चमकाने का काम करेगा। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं क्योंकि बृहस्पति और शनि का त्रिकोण में एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना व्यापार को नये आयाम तक ले जाने वाला योग बना देता है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। मंगल के लाभ स्थान पर दृष्टि लाभेश चंद्रमा के साथ एक लक्ष्मीनारायण योग बनाना, आपके वित्तीय पक्ष के लिए बेहद शुभ संकेत हैं। धन में वृद्धि होगी। साथ ही प्रेम व वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम है। सेहत की अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह साल आपके लिए कई सौगात लेकर आने वाला है।


पहली तिमाही की मध्य समय यानी की फरवरी का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए सही संकेत दे रहा है। ग्रह की स्थिति आपके लिए शुभफल देने वाली है। कुछ उतार- चढ़ाव आ सकता है। राशि का स्वामी अपने घर में बैठ कर के धन पर दृष्टि डाल रहा है जिससे धन को बढ़ाने वाला योग बनेगा। वित्त के लिए समय अच्छे परिणाम देगा। सूर्य का गोचर कर मकर राशि में आना 4  ग्रहों का सुख के स्थान में चतुर ग्रही राजयोग बनाना, आपके व्यापार के लिए समय को बहुत उत्तम बना देगा। आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र वालों के लिए यानी की नौकरी वालों के लिए समय थोड़ा मानसिक तनाव वाला हो सकता है। इस समय आप पर काम का बोझ भी बढ़ जाएगा। काम को लेकर आप कम संतुष्ट होंगे। जो आपको परेशान कर सकती है। इस समय आपको धैर्य से काम करनी की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है, आपको इस समय अपनी प्रतियोगी तैयारी में समय लगाना चाहिए। प्रेम के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन व विदेश संबंधी के लिए बेहतरीन योग बनने के संकेत मिल रहे हैं।


मार्च का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव का कह सकते हैं कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय बहुत अच्छा लेकिन व्यापार करने वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते है। इस समय आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। क्रोध के कारण अपने कर्मचारियों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध आपके बने काम भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। सूर्य का गोचर कर के कुंभ राशि में आकर अपने घर को देखना कार्यक्षेत्र में तरक्की करने में सहयोग करेगा। नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। जिससे आप अपने कार्यों को करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा समय बनाएगा।


अप्रैल का महीना भी वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र वालों के लिए बहुत अच्छा समय कह सकते हैं। सूर्य का गोचर मीन राशि में उच्च का होकर के शुक्र के साथ बैठना सुख संबंधी योग बनाता है। वैवाहिक जोड़ों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। आपका संबंध और भी मजबूत होगा। परंतु प्रेमी जातकों के लिए समय को अच्छा नहीं कह सकते हैं, आप दोनों के बीच में मतभेद व झगड़ा होने की अधिक संभावना है। जिसके कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विदेश संबंधी योग भी बनते दिखायी दे रहे हैं।


वृश्चिक राशिफल 2021 (Vrishchik Rashifal 2021) के अनुसार दूसरे तिमाही का मध्य चरण वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस महीने राशि के स्वामी मंगल की दृष्टि भाग्य व लग्न पर रहेगी जो लाभ संबंधी योग बनाएगा। सूर्य का गोचर हो करके मेष में उच्च के होकर के सुख भाव में विराजमान होगें। जो आपके सुख में वृद्धि करेगा। शुक्र बुध का उसी घर में जाकर के एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना प्यार करने वालों के लिए समय अच्छा बनाएंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के यह संघर्षमय हो सकता है। आप दोनों के बीच में मतभेद हो सकता है। मन स्थिर नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय है। व्यापार करने वालों के लिए थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य सही रहने के संकेत हैं। धन लाभ होता दिखायी दे रहा है।


जून का महीना भी वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी कार्यक्षेत्र का स्वामी होकर त्रिकोण में भाग्य की स्वामी के साथ एक केंद्र त्रिकोण का राज योग बना रहे है। जो कार्यों में सफलता प्रमोशन व इंक्रीमेंट संबंधी योग आपके लिए बनाएंगे। सूर्य का गोचर कर वृष राशि में आना बिज़नेस वालों के लिए थोड़ा बिज़नेस के प्रति मन में शंका बना सकता है। प्रेम व वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। साथी से साथ कुछ बेहतरीन पल आप बिता सकते हैं। धन का अच्छा योग है। धन लाभ होगा। निवेश से भी धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय को अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि चंद्रमा का शनि के साथ 12 वें घर में एक विष योग बनाना रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कह सकते हैं। इस समय अपने सेहत का ध्यान रखें।


जुलाई का महीना भी वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यापार करने वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति का बारहवें घर में जाना, कार्य के प्रति एक लांछन का योग बना देता है। इस समय विश्वासपात्र व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है। प्यार प्रेम वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। सूर्य का गोचर होकर मिथुन राशि में बैठना कार्य क्षेत्र को देखना कार्य क्षेत्र में  वृद्धि करेगा। नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के भी योग बनते दिखायी दे रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा समय, लेकिन विद्यार्थियों के लिए समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। इस आपको अपनी पढ़ाई के प्रति मन में नेगेटिव भावनाएं लाने से बचना होगा। पढ़ाई पर ध्यान लगाकर परिश्रम करें। परिणाम आपके हित में आ सकता है।


तीसरे तिमाही के मध्य में यानी की अगस्त का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा कह सकते हैं। व्यापार करने वालों को व्यापार में लाभ होगा। क्योंकि राशि का स्वामी व व्यापार का स्वामी का त्रिकोण में एक योग बना रहे हैं। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी समय को बहुत अच्छा देखने को मिल रहा है। शनि का कार्यक्षेत्र में आना कार्यक्षेत्र को बढ़ाने वाला योग बना देता है। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होना बुध के साथ आना आदित्य योग बनाएगा। जो जीवन को चमकाने वाला बन जाएगा। शनि और बृहस्पति इस समय वक्री अवस्था में रहेंगे। बृहस्पति का वक्री होना तो शुभ रहेगा लेकिन शनि का वक्री होना आपको स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते है। क्योंकि शनि की दृष्टि स्वास्थ्य पर पड़ रही होगी। जो स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लाएगा। मंगल का भी गोचर सिंह राशि में होना यानी  की प्रेम के घर में बैठना प्यार को नई ऊंचाई तक ले जाने में आपका सहयोग करेंगा। विदेश के लिए अगर प्रयास कर रहे हैं तो समय अच्छा है आपको सफलता मिल सकती है। धन के लिए समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस समय आपको अपने सेहत का ध्यान रखना होना।


तीसरे तिमाही का अंतिम समय वृश्चिक राशिफल 2021 (Vrishchik Rashifal 2021) की दृष्टि आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का लाभ का स्वामी होकर तीसरे घर में जाना कार्यक्षेत्र को देखना कार्य में नित्य ग्रोथ वह व्यापार करने वालों के लिए भी समय अच्छा बनाने का काम करेंगे। क्योंकि व्यापार का स्वामी बृहस्पति का भाग्य में बैठना वक्री होकर के भी अच्छे फल देने वाले बन जाते हैं। बुध शुक्र का सुख के स्थान में नीच भंग राजयोग बनाना धन के लिए समय उत्तम रहेगा। रुका धन व कहीं पहले निवेश किये हैं तो अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इस महीने को अच्छा नहीं कह सकते हैं। विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन अपने घर में पराक्रम का स्वामी होकर मंगल के साथ बैठना आय के लिए नए स्रोत बनाने में सहयोग करेगा।


चौथे तिमाही का पहला चरण, अक्टूबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला ही रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का सूर्य के साथ अस्त होना व बृहस्पति का मार्गी होकर के भी अच्छा फल ना देना। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए एक संघर्ष का समय बना देगा। धन के लिए भी समय सही नहीं है। आपको धन निवेश करने से बचना होगा। मेहनत के बराबर फल नहीं मिलेगा। पराक्रम में लेकिन वृद्धि होगा। काम भी समय पर होगा लेकिन परिणाम में देरी होगी। प्रेमियों के लिए अच्छा समय परंतु वैवाहिक जीवन वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला है। आप दोनों के बीच में विचारों में मतभेद के कारण घर में अशांति पैदा हो सकती है।


नवंबर का महीना वृष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा संकेत दे रहा है। क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र त्रिकोण का स्वामी होकर सुख के घर में बैठना एक सुख संबंधी योग बनाएगा। सूर्य का गोचर कर कर्म के स्वामी के साथ बैठना कार्यक्षेत्र में वृद्धि करेगा। जिससे आपके वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। प्रेम के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय दिखायी दे रहा है। वैवाहिक जीवन व परिवार के लिए अच्छा अच्छा परिणाम देने वाला है।


वर्ष का अंतिम चरण राशिफल 2021 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है, क्योंकि राशि के स्वामी मंगल का तीसरे घर में जाना कार्यक्षेत्र में वृद्धि करने वाला होगा। व्यापारियों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। इस सयम व्यापार करने वालों के लिए संयम से काम लेने के साथ सावधान रहना होगा। समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। सूर्य का गोचर करके वृश्चिक राशि में सुख के घर में बुध के साथ बैठना एक आदित्य योग बनाएगा। जो आपके करियर को चमकाने काम करेगा। व्यापार करने वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं परंतु घाटा भी नहीं होगा। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी उतार-चढ़ाव वाला दिखायी दे रहा है। आप दोनों के बीच में मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

वृश्चिक करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

वृश्चिक वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

वृश्चिक पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support