ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



सिंह राशिफल 2021


सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए भी साल का आगाज बहुत अच्छा होने वाला है। साल के पहले महीने जनवरी में राशि का स्वामी सूर्य करियर के स्वामी बुध के साथ सुख के स्थान यानी की धनु राशि में रहेंगे, जो सुख संबंधी चीजों को देने वाले होंगे। काम में सफलता, वृद्धि का योग, व्यापार करने वालों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय रहेगा क्योंकि बिज़नेस का स्वामी बृहस्पति का शनि के साथ त्रिकोण में जाकर एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना व्यापार में राजयोग बना देता है, धन का स्वामी शुक्र का भी पराक्रम के स्थान में आकर भाग्य पर दृष्टि डाल रहा है। भाग्य का स्वामी होना, भाग्य का साथ देने वाला होगा, धन का लाभ, स्वास्थ्य उत्तम लेकिन फ़ाइनेंस में स्थिरता नहीं रहेगी। पैसे आएंगे और जाएंगे भी, आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके वित्त से लेकर करियर व संबंध तक के लिए यह समय अच्छा रहेगा।


वार्षिक सिंह राशिफल 2021 के मुताबिक फरवरी माह यानी की पहली तिमाही का दूसरा महीना भी सिंह राशि वालों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। सूर्य लाभ घर के स्वामी होकर सुख के घर में मकर राशि में बैठे हुए हैं। चार ग्रहों का एक चतुर्थ ग्रही राज योग बन रहा है, कार्यक्षेत्र वालों के लिए तो यह बेहतरीन रहेगा। परंतु मन में थोड़ा चंचलता रहेगी। व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा जाने वाला है, व्यापार का विस्तार होगा। विदेश कुछ शुभ समाचार आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। पैसे के नए स्रोत बनेंगे।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य की माने तो मार्च का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए एक ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। मन में कार्य के प्रति एक ऊर्जा बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका प्रोमोशन व इंक्रीमेंट होने की पूरी संभावना है। सूर्य का करियर के स्वामी बुध के साथ सुख भाव में बैठना और अपने घर को देखना, मन में एनर्जी, आत्मबल, आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगा। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, क्योंकि व्यापार का जो क्षेत्र है उसमें राहु के साथ मंगल का बैठना अंगारक योग बना रहा है। जो छोटी-छोटी बातों में गुस्सा का कारण बन सकता है। व्यापार में तनाव की स्थिति बनेगी,  स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर अधिक चिंता न करें। 


अप्रैल का महीना सिंह राशि वालों के लिए नौकरीपेशा व बिज़नेस वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए एक बहुत अच्छा समय इसलिए कह सकते हैं कि बुध का कुंभ राशि में बैठना सूर्य का शुक्र के साथ सुख के का स्थान में बैठना और सूर्य का भाग्य का स्वामी होना आपके लिए बेहद शुभ है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कर्म भी साथ देने वाला होगा कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र वालों के लिए बहुत अच्छा समय रहने वाला है। व्यापारी जातकों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय रहेगा। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं वे अगर प्रयास करें, तो यह समय एक विदेश संबंधी योग भी बना रहा है। यह समय धन के लिए भी अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। सेहत में सकारात्मक बदलाव होता दिखायी देगा।


सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) के हिसाब से मई का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला होगा, क्योंकि शनि का लग्न में अपनी राशि में बैठना, करियर पर दृष्टि पड़ना, साथ ही भाग्य के स्वामी के साथ सुख के स्थान में एक केंद्र त्रिकोण का राजयोज बनाना बेहद शुभ साबित होगा। सूर्य का गोचर कर के मेष राशि में आना व करियर को देखना कार्यक्षेत्र वालों के लिए एक बहुत अच्छा समय बन सकता है, लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मन चंचल  बना रहेगा। स्थिरता नहीं रहेगी। व्यापार में लाभ कम घाटा ज्यादा होने के हो सकता है। जिसके कारण आप तनाव में आ सकते हैं। इसी माह में बुध भी वक्री होने वाले हैं लेकिन वक्री बुद्ध अच्छा फल देने वाले हैं, विवेक व वाणी से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय को बहुत अच्छा नहीं कह सकते, स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। धन का भी बहुत अच्छा साथ नहीं रहेगा।


जून का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि बृहस्पति का लग्न में बैठना भाग्य को देखना एक अच्छे परिणाम देने वाला योग बना देता है। बृहस्पति इसी महीने वक्री हो रहा है। लेकिन वक्री बृहस्पति का फल भी आपके लिए सकारात्मक ही होने वाला है। व्यापार व कार्य दोनों के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको सफलता मिलने की अधिक संभावना है। धन के लिए अच्छा है। रुका धन भी आपको प्राप्त होगा। इसके साथ धन कमाने के नये जरिए भी बनेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सूर्य का गोचर वृष राशि में मंगल का मिथुन राशि में एक अच्छा फल देने वाला होगा। 


जुलाई का महीना भी सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए भी अच्छा समय कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र वालों के लिए समय उचित नहीं है। इस समय आपको अपने कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति का बारहवें घर में बैठना, कार्यों में लांछन, असफलता दिलाने वाला बन जाता है। कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।  कार्य क्षेत्र के प्रति सचेत रहें। बृहस्पति का वक्री होकर के बारहवें घर में बैठना हेल्थ के लिए भी एक बहुत अच्छा समय नहीं रहने वाला है। आपको पेट संबंधी प्रॉब्लम हो सकती हैं।


दूसरे तिमाही के मध्य का समय यानी अगस्त का महीना सिंह राशिफल 2021 (Singh Rashifal 2021) के मुताबिक व्यापारी जातकों के लिए एक बहुत अच्छा कहा जाने वाला है। कार्य क्षेत्र में नए आयाम, कार्य में सफलता, प्रोमोशन व इंक्रीमेंट होने की भी पूरी संभावना है। इसके साथ ही आपको अपने वरिष्ठ सहयोगी से सपोर्ट भी मिलेगा। बिज़नेस वालों के लिए यह समय विस्तार का रहेगा। सूर्य का गोचर करके कर्क राशि में बुध के साथ बैठना और करियर को देखना करियर को चमकाने वाला योग बना देता है। आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम वालों के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा। शादी संबंधी अगर बातें जिन जातकों की चल रही हैं तो इसका शुभ परिणाम आ सकता है।


सितंबर का महीना भी सिंह राशि के व्यापार करने वालों के लिए सही रहेगा। इस समय का उपयोग आपको अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए करना चाहिए। नौकरीपेशा वालों के लिए काम में ग्रोथ व इंक्रीमेंट होने का संकेत मिल रहा है। अपने बड़े अधिकारी से सपोर्ट की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इस समय सूर्य का गोचर कर के पराक्रम में बैठना आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। पराक्रम का स्वामी का भाग्य को देखना बेहद शुभ है। सिंह लवर्स के लिए अच्छा समय है। आपका रिश्ता एक नये स्तर पर होगा। वैवाहिक जातकों के लिए भी यह एक प्यारभरा समय रहेगा। धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इसके साथ पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।  स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय सिंह राशि वालों का बहुत अच्छा रहने वाला है।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी का कहना है कि अक्टूबर का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव के बाद सफलता का नया सबेरा लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र वालों की बढ़ी मुश्किलें थोड़ा और तेजी पकड़ सकती हैं। परंतु यह अधिक समय तक नहीं, कुछ समय के बाद समय बदल जाएगा। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पराक्रम के स्वामी सूर्य का सुख के घर में मंगल के साथ बैठना एक शुभ योग बना देता है। सिहं प्रेम वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी इसे बहुत अच्छा समय नहीं कह सकते हैं। दोनों के बीच में कड़वाहट व विचारों में मतभेद हो सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। विदेश संबंधी योग भी बन रहे हैं। विदेश जाने वाले इच्छुक जातक अगर प्रयास करेंगे तो उन्हें सफलता मिलेगी। धन के लिए अच्छा समय है। आपके आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।


नवंबर का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए व्यापार के लिए उत्तम कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि सूर्य का धन का स्वामी होकर के गोचर करना तुला राशि में बैठना एवं करियर का स्वामी मंगल के साथ एक योग बनाना, करियर और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिए और वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी उत्तम समय रहेगा। इसके अलावा प्यार और धन के मामले में भी अनुकूल रहेगा। 


दिसंबर का महीना भी सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा, क्योंकि सूर्य का लग्न का स्वामी होकर के सुख के घर में बुध के साथ एक आदित्य योग बनाना, गोचर करके वृश्चिक राशि में आना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम लेकिन व्यापार करने वालों के लिए समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव के बाद अच्छा-अच्छा रहेगा। प्यार करने वालों के लिए समय अच्छा लेकिन वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते। दोनों के बीच में मन मुटाव, तकरार रहेगी परंतु धन संबंधी अच्छे योग बन रहे हैं।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support