ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



सिंह प्रेम राशिफल 2021


सिंह राशि के लिए सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Singh Rashifal Love 2021) आपकी लव लाइफ में कई सराकात्मक बदलाव लाने के संकेत दे रहा है। इस साल आप ऊर्जावान और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को अवश्य मिलेगा लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ सुखमय रहने वाली है। साल की शुरुआत यानि जनवरी माह में राशि का स्वामी सूर्य करियर के स्वामी बुध के साथ सुख के स्थान यानि कि धनु राशि में रहेंगे, जिसकी वजह से प्रेम संबंध के लिए यह समय अच्छा रहेगा। 


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य की माने तो पहली तिमाही के दूसरे चरण यानि फरवरी में कुंभ राशि में शुक्र का गोचर करने से आप किसी कलात्मक और रचनात्मक व्यक्ति से मिल सकते हैं। हालांकि पहले आप दोस्ती के साथ हाथ आगे बढ़ाएंगे, फिर समय के साथ एक रोमांटिक बंधन में बंधने की संभावना है। मार्च का महीना आपको ऊर्जावान रखेगा। लेकिन आपको अपनी लव लाइफ में सतर्कता बरतनी होगी। आपका पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है और किसी तीसरे शख्स की वजह से ग़लतफहमी पैदा हो सकती है।


सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Singh Rashifal Love 2021) के मुताबिक अप्रैल महीने में बुध का कुंभ राशि में बैठना, सूर्य का शुक्र के साथ सुख स्थान में बैठना बहुत शुभ है। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। इस माह आप अपने प्रेमी को लेकर अतिउत्साही और जुनूनी रहेंगे, आपके मन में यौन-संबंध की भी लालसा जागृत हो सकती है। वहीं साल 2021 के मई और जून महीने में कार्य की व्यस्तता के वजह से आप अपने पार्टनर को वक्त नहीं दे पाएंगे, जिससे मनमुटाव पैदा हो सकता है।


सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा लेकिन लव लाइफ में आपका पूर्व प्रेमी वापस आ सकता है। हालांकि आपके वर्तमान प्रेम संबंधों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि प्रेमी के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। आप किसी रोमांटिक जगह पर अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। वहीं अगस्त का महीना उन प्रेमी जातकों के लिए काफी अनुकूल है, जो प्यार के बंधन को शादी के बंधन में परिवर्तित करना चाहते हैं। 


साल 2021 के तीसरे तिमाही के मध्य चरण यानि सितंबर महीना प्रेमियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपका रिश्ता एक नए स्तर पर होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। वहीं अक्टूबर का महीना प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए सही नहीं है। इस अवधि में आपका अपने पार्टनर के साथ मनमुटाव और विचारों का मतभेद बना रहेगा। इसके अलावा नवंबर का महीना लव बर्ड्स के लिए सर्वोत्तम साबित होगा। आपको अपने प्रियतम के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। 


वर्षांत के आखिरी महीने दिसंबर में प्रेमी जातक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं और जो जातक अभी तक सिंगल थे उन्हें कोई नया साथी मिलने की संभावना है। हालांकि वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिये सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Singh Rashifal Love 2021) यही संकेत कर रहा है कि आपके लिये यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

सिंह राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

सिंह पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support