ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मीन राशिफल 2021


मीन राशि वालों के लिए 2021 का समय बेहतर संकेत दे रहा है। यह साल आपके लिए कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। वर्ष आपके लिए तरक्की व सुख शांति का समय लेकर आएगा। कुछ परेशानियां तो रहेंगी परंतु आप इससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। मीन राशिफल 2021 (Meen Rashifal 2021) के अनुसार मीन राशि का स्वामी बृहस्पति 20 जनवरी के बाद त्रिकोण के स्वामी शनि के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। जो आपके व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए बेहद लाभप्रद होगा। सूर्य का धनु राशि में प्रवेश के साथ सुख के घर में एक बुधादित्य योग बनाना भी मीन नौकरीपेशा जातकों के लिए एक उत्तम समय लेकर आएगा। आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही पदोन्नती भी हो सकती है। बाद मीन व्यापारियों की करे तो यह बहुत अच्छा समय जाने वाला होगा। बिज़नेस में विस्तार करने की कोशिश रंग लाएगी। व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही सूर्य का पराक्रम घर पर दृष्टि व मंगल का चंद्रमा को देखना लक्ष्मीनारायण योग बनाएगा। पराक्रम में वृद्धि होने से लक्ष्मी का भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। यानी की धन पक्ष को बल मिलेगा। प्रेमियों व विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है।


फरवरी का महीना भी मीन राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति का सुख के घर में 4 ग्रहों के साथ एक चतुर ग्रही योग बनाना, कार्यक्षेत्र व बिज़नेस वालों के लिए अच्छा समय लाएगा। बृहस्पति का पराक्रम का स्वामी होकर केंद्र में बैठना, पराक्रम में वृद्धि करेगा। जिससे आप अपना सारा काम करने में सक्षम होंगे। सूर्य का राशि गोचर कर मकर में आना, नौकरीपेशा व बिज़नेस वालों को चमकाने वाला योग बना देता है। इस समय आपको काफी अच्छा ग्रोथ करने को मिलेगा। कई नये मौके भी बन सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय सही है। साथी से संबंध में सुधार होगा। कुछ जातक नये रिलेशनशिप में आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी मौका ही मौका मिलेगा। परिणाम आपके हित में आता दिख रहा है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। अधिक चिंता न करें।


पहले तिमाही का अंतिम चरण यानी की मार्च का महीना भी मीन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। क्योंकि राशि का स्वामी बृहस्पति का पराक्रम में पराक्रमेश के साथ बैठना, पराक्रम में वृद्धि करेगा। यह आपके आत्मविश्वास को भी बल देगा। बृहस्पति का चंद्रमा पर दृष्टि पड़ना धन संबंधी एक अच्छा योग बना देता है। ऐसे में आपको संपत्ति लाभ होगा। संपत्ति विवाद में भी आपको लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने की अधिक संभावना है। कार्यक्षेत्र वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य का गोचर हो करके कुंभ राशि में सुख के घर में बैठना और कार्य क्षेत्र को देखना कार्य में वृद्धि उन्नति का योग बना रहा है। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव का रहेगा। मेहनत के बाद सफलता का योग है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय सही है। मेहनत करने पर अच्छा परिणाम मिल सकता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए कुछ परेशानियां आ सकती हैं। धन की दृष्टि से समय अच्छा है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का मानना है कि मीन जातकों के लिए अप्रैल का महीना भी बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि राशि का स्वामी शुभ घर का स्वामी होकर के जानकी स्थान में धनेश के साथ एक अच्छा योग बना रहा है। साथ ही बृहस्पति की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ना, कार्यक्षेत्र में नित्य उन्नति का योग बनाएगा। यह माह नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। बात व्यापारी जातकों की करे तो उनके लिए भी समय को बहुत अच्छा कह सकते हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई डील फंसी है तो वह भी पूरा हो सकता है। परिवार व प्रेम के लिए समय सही है। दोनों ही पक्षों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। परंतु आप कुछ ऐसा न कर बैठे की आपको परेशानी का सामना करना पड़े। विद्यार्थियों के लिए भी एक अच्छा समय है। मौके का लाभ उठाकर चौका लगा दें। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उचित है, अधिक तनाव न लें।


मई का महीना भी मीन राशि वालों का बहुत अच्छा जाने वाला रहेगा क्योंकि राशि का स्वामी का धन के स्थान में आना कार्यक्षेत्र को देखना कार्य में बढ़ोतरी का योग बनाएगा। सूर्य का गोचर हो करके मेष राशि में उच्च का होकर सुख के घर में बैठना व उसी घर में शुक्र और बुध का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना इस समय भाग्य व कर्म का दोनों का एक साथ देने वाला समय रहेगा। ऐसे में आपका हर कार्य बड़ी ही आसानी से पूर्ण होगा। शनि का भी अपने घर में लग्न में बैठना कार्य क्षेत्र पर दृष्टि डालना। कार्य क्षेत्र में उन्नति का योग है, परंतु व्यापार करने वालों के लिए समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा। मेहनत के बाद सफलता का योग है। क्योंकि बिज़नेस का स्वामी को मंगल का देखना एक लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है तो जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फल भी मिलेगा। प्रेम करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। 23 मई को शनि वक्री हो रहे हैं वक्री शनि की दृष्टि लाभ स्थान पर पड़ने से लाभ में थोड़ा कमी का योग बन जाता है। तो वहीं सप्तम स्थान को देखना वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय भी बनाने वाला बन जाता है।


दूसरे तिमाही का अंतिम चरण, जून का समय भी मीन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा। इस समय राशि का स्वामी बृहस्पति का धन का स्वामी होकर के लग्न में बैठना और पंचम व भाग्य पर दृष्टि डालना भाग्य को बनाने वाला काम करेगा। प्रेमियों के लिए भी अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए तो बहुत उत्तम समय कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी अच्छा समय क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन वृष राशि में जाना व कार्यक्षेत्र को देखना कार्यक्षेत्र में नित्य उन्नति का योग बनाएगा। व्यापार करने वालों के लिए भी अच्छा समय कह सकते हैं क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि से बिजनेस के घर पर पड़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी अच्छा समय रहेगा। आप दोनों के बीच में चल रहा कोल्ड वार खत्म हो सकता है। साथी से साथ कुछ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय को अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि स्वास्थ्य का स्वामी शनि के साथ बैठना विष योग बना देगा। स्वास्थ्य संबंधी विकार रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति मानसिक चिंताएं भी रहेंगी। धन का अच्छा सहयोग मिलेगा।  


जून में बृहस्पति भी वक्री हो जाएंगे, लेकिन वक्री बृहस्पति से भी सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शनि का वक्री होना कार्यक्षेत्र पर दृष्टि पड़ना कार्य में थोड़ा सा मानसिक टेंशन बनाने वाला बन जाएगा। जुलाई का समय मीन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र वालों के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। इस बीच टेंशन व तनाव भी रहेगा। कार्यक्षेत्र में लांछन व विश्वासघात मिलने की अधिक संभावना है। ऐसे में आपको इस समय सावधान व सतर्क रहना होगा। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा। सूर्य का गोचर कर के मिथुन राशि में जाना सुख के घर में बैठना थोड़ा काम में एक सहयोग करने वाला तो बन जाता है लेकिन राशि का स्वामी बृहस्पति का बारहवें भाव में मार्गी होना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय कहा जा सकता है।


तीसरे तिमाही का मध्य चरण मीन राशिफल 2021 (Meen Rashifal 2021) के अनुसार सही रहेगा। बृहस्पति का प्रेम व व्यापार भाव पर दृष्टि डालना। इन पक्षों को मजबूत करने का काम करेगा। बिजनेस वालों का बिजनेस बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमियों के लिए तो यह बहुत अच्छा समय कह सकते हैं क्योंकि मंगल का भी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में पंचम स्थान में शुक्र के साथ बैठना प्यार को बढ़ाने में सहयोग रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में सुख के घर में बुध के साथ बैठना ही आदित्य योग बना रहा है जो कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा। धन पक्ष भी सही रहेगा। धन लाभ होने के अधिक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा कह सकते हैं जो किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता का योग है।


सितंबर का समय मीन राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा समय रहेगा क्योंकि राशि का स्वामी कर्मेश होकर के भाग्य स्थान में जाना व लग्न पर दृष्टि डालते हुए चंद्रमा को देखना एक गज केसरी योग बना देगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट संबंधी योग बनेंगे। बॉस के घर में एक राज्य केंद्र त्रिकोण बनाने वाला समय बन जाता है। बिजनेस वालों के लिए पराक्रम को बल मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम कह सकते हैं।


आज का राशिफल | साप्ताहिक राशिफल | मासिक राशिफल


अंतिम तिमाही का पहला चरण यानी की अक्टूबर का महीना भी मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। राशि का स्वामी शनि के साथ एक अच्छा योग बन रहा है। बिजनेस वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय रहने वाला है। लेकिन कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य का कहना है कि पराक्रम का स्वामी सूर्य का गोचर करके कन्या राशि में जाना कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनाएगा। प्रेम करने वालों के लिए भी समय उत्तम है। क्योंकि शुक्र और बुध पंचम में एक साथ बैठना एक बहुत अच्छा बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ संकेत दे रहा है। परिश्रम करने पर सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विवाहित जातकों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धैर्य के साथ काम लें। साथी का भावनाओं का सम्मान करें।


नवंबर का महीना भी मीन राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला है। राशि का स्वामी बृहस्पति का भाग्य का स्वामी होकर केंद्र में कर्मफलदाता शनि के साथ एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना। व्यापारी जातकों के लिए उत्तम समय लाएगा। व्यापार का विस्तार अच्छा होगा। नई योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र वालों के लिए भी समय को अच्छा कह सकते हैं। करियर में अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का कुछ दबाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए उत्तम समय है। संबंध में तनाव कम होगा। साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। प्रेमियों को थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। लेकिन आपसी तालमेल से स्थिति में बदलाव होगा। धन के लिए अच्छा समय है। पैतृक के साथ निवेश से भी कुछ लाभ होगा।


साल का आखरी माह मीन राशिफल 2021 (Meen Rashifal 2021) के मुताबिक दिसंबर का समय भी मीन राशि वालों के लिए अच्छा कह सकते है। क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र में आ जाएगा। दशम दृष्टि पराक्रम पर डालेगा। जो पराक्रम को बढ़ाने का काम करेगा। व्यापार में थोड़ा सा नुकसान का योग बनता दिखायी दे रहा है। विवाहित जीवन में भी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। परंतु धैर्य से काम लेने पर आप इस समस्या से बच सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी समय संभलकर चलने का है। विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। अगर कोई वहां सेटल होना चाहते हैं तो प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम करने पर मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस समय को बहुत अच्छा तो नहीं कह सकते है। पेट संबंधी विकार रहेंगे। कुल मिलाकर साल आपके लिए सही रहेगा। कुछ दिक्कतों के बाद समय आपके लिए बेहतरीन परिणाम देगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support