ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मीन पारिवारिक राशिफल 2021


मीन पारिवारिक राशिफल 2021 (Meen Rashifal Family 2021) आप मीन जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस साल में परिवार व संबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा। कुछ समय को छोड़ दिया जाए तो एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का करना है कि समय परिवार के हित में ही रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वर्ष आपके परिवार को आगे ले जाएगा। कोई नया सदस्य भी परिवार में आ सकता है या इसके लिए आप प्लानिंग कर सकते हैं। छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, परंतु समय के साथ सब बेहतर हो जाएगा।


जनवरी माह की बात करें तो मीन पारिवारिक राशिफल 2021 (Meen Rashifal Family 2021) सही संकेत दे रहा है। यह माह आपके लिए व परिवार के सदस्यों के लिए सही रहेगा। परिवार में चल रहा विवाद इस समय कम होता दिखायी देगा। प्रयास करने पर मामला सुलझ सकता है। जो जातक वैवाहिक जीवन में हैं उनके लिए समय उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाना होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। जहां तक हो सके, उलझने की कोशिश न करें।


फरवरी का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। इस माह में आप अपने साथ से कुछ नया व रोमांचक बात की उम्मीद रख सकते हैं परंतु यह फरवरी में न होकर मार्च महीना में पूर्ण होगा। ऐसा एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य (Jyotishacharya) का कहना है, दरअसल सूर्य का गोचर हो करके कुंभ राशि में सुख के घर में बैठना। आपके प्रेम व सुख के लिए सही समय व योग बनाएगा। ऐसे में आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस माह में आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्य भी इस माह में आपको पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहा गतिरोध समाप्त होता दिखायी देगा।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) का मानना है कि मीन जातकों के लिए मीन पारिवारिक राशिफल 2021 (Meen Rashifal Family 2021) में अप्रैल का महीना भी बहुत अच्छा जाने वाला है क्योंकि राशि स्वामी शुभ स्थान के स्वामी होकर के जानकी स्थान में धनेश के साथ होंगे। जिससे आपके लिए यह एक शुभ योग बनाएंगे। परिवार में चल रही वित्तीय समस्या इस समय समाप्त होगी। परिवार के सदस्यों के आय में वृद्धि होगी। जिससे सभी प्रसन्न रहेंगे। इसके साथ ही पार्टी या किसी समारोह का भी आयोजन इस समय आप कर सकते हैं। जिससे आपके संबंधी व परिवार के सदस्य एक साथ कुछ समय बिता सकें।


पारिवारिक राशिफल में 23 मई को शनि वक्री हो रहे हैं वक्री शनि की दृष्टि लाभ स्थान पर पड़ने से लाभ में थोड़ा कमी का योग बन जाता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को कुछ नुकसान हो सकता है। तो वहीं शनि की दृष्टि सप्तम स्थान पर पड़ना, आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का समय भी बनाने वाला बन जाएगा। इस समय आपको साथी से साथ बेहद उदार रहना होगा। परिवार में भी आपको थोड़ा परेशानी हो सकता है। सदस्यों से कुछ विवाद हो सकता है। परंतु आपको शांत व गंभीरता से काम लेना होगा। बातचीत से हर मामला सुलझ सकता है। केवल प्रयास करें। समाधान निकलता दिखायी देगा।


जून माह में राशि का स्वामी बृहस्पति का बारहवें भाव में मार्गी होना बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके धन की दृष्टि से समय उत्तम है। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी अच्छा समय कहा जा सकता है। इसी माह में शनि भी वक्री हो रहे हैं, जिसका असर आपके सेहत पर पड़ेगा। परिवार का कोई सदस्य सेहत को लेकर परेशान हो सकता है। इस समय आपको अपने सेहत समेत परिवार के सेहत का भी ध्यान रखना होगा।


जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का माह मीन पारिवारिक राशिफल 2021 (Meen Rashifal Family 2021) में सामान्य रहने वाला है। इस समय आपको अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस आप स्वयं पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी तरह की समस्या खड़ी हो। नवंबर व दिसंबर का माह एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के मुताबिक सामान्य बेहतर होगा, परिवार में कुछ शुभ समाचार मिलेगा। इसके साथ ही कुछ मांगलिक काम भी हो सकता है। इस समय में आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर साल आपके परिवार के लिए सही है। 

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support