ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मीन करियर राशिफल 2021


मीन करियर राशिफल 2021 (Meen Rashifal Career 2021) के अनुसार साल की शुरूआत से ही मीन जातक अपने करियर व व्यापार में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहेंगे। क्योंकि स्वामी बृहस्पति त्रिकोण के स्वामी शनि के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। जो व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है। इस समय आपको अपने कार्य व व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जो जातक नये व्यवसाय में हाथ आज़माना चाहते हैं वें इस समय का उपयोग कर सकते हैं। करियर के लिए भी समय अनुकूल है। नये जॉब ऑफर मिल सकते हैं। मौके का फायदा अवश्य उठाएं।


सूर्य का धनु राशि में गोचर कर के बुध के साथ आना भी मीन जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इस समय आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आपका पदोन्ती भी हो सकता है। ऐसे में काम को लेकर तनाव बढ़ना लाजमी है। इस समय को बेहद संजीदगी के साथ लें। कार्य पर ध्यान दें और अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें। वर्ष का आगाज आपके लिए शानदार रहने वाला है। कार्य से लेकर व्यापार तक आपका बोल-बाला रहेगा।


मीन करियर राशिफल 2021 (Meen Rashifal Career 2021) के मुताबिक अप्रैल का माह भी मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। बृहस्पति की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ना, कार्यक्षेत्र में नित्य उन्नति का योग आपके लिए बनाएगा। यह माह विशेषकर नौकरीपेशा जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बात व्यापारी जातकों की करे तो उनके लिए भी समय को अच्छा कह सकते हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई व्यापारिक संधि रूकी हुई है तो वह भी पूरा हो सकता है। जो जातक नया ब्रांच या शाखा खोलने की योजना बना रहे हैं वे इस समय का लाभ उठा सकते हैं।


मई माह में सूर्य का गोचर कर के मेष राशि में उच्च का होकर सुख भाव में बैठ जाएंगे व उसी भाव में शुक्र और बुध का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला बन जाएगा। जिससे भाग्य व कर्म का साथ आपको मिलेगा। ऐसे में आपका हर कार्य बड़ी ही आसानी से पूर्ण होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। शनि का भी लग्न में बैठना और कार्य क्षेत्र पर दृष्टि डालना। कार्य क्षेत्र में उन्नति का योग है, परंतु व्यापार करने वालों के लिए समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव रहेगा। मेहनत के बाद सफलता का योग है। व्यापार संबंधी फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें।


तीसरे तिमाही के मध्य चरण में मीन करियर राशिफल 2021 (Meen Rashifal Career 2021) शुभ संकेत दे रहा है। जो व्यापारी जातक अपने व्यवसाय को लेकर तनाव में थे उनकी यह समस्या इस समय कम होगी। बृहस्पति का व्यापार भाव पर दृष्टि डालना। इस पक्षों को मजबूत करने का काम करेगा। बिज़नेस वालों का बिज़नेस रफ्तार पकड़ेगा। व्यापार आपके मन मुताबिक आगे बढ़ता नजर आएगा। आप अपने पूराने नुकसान को नफा में बदलने की स्थिति में होंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में सुख भाव में बुध के साथ बैठना, आदित्य योग बनाएगा जो कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा। कार्यस्थल पर आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।


सितंबर का समय मीन राशि वालों के करियर के लिए एक बहुत अच्छा समय रहेगा। राशि का स्वामी कर्मेश होकर के भाग्य स्थान में जाना व लग्न पर दृष्टि डालते हुए चंद्रमा को देखना एक गज केसरी योग बना देगा। जो आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट देने का योग बनाएगा। इस समय आपको अपने दायित्वों का पूरी ज़िम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। यह समय व्यापारी जातकों के पराक्रम को बल देगा। आप स्वयं को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखेंगे। व्यापार में आपको लाभ होने की भी संभावना दिखायी दे रही है।


अक्टूबर का महीना भी मीन करियर के लिए सही रहेगा। बिज़नेस वालों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य का कहना है कि पराक्रम का स्वामी सूर्य का गोचर करके कन्या राशि में जाना कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनाएगा। कुछ महत्वपूर्ण योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। जो आपके करियर को नई ऊँचाई पर ले जाएगी।


मीन व्यापार राशिफल 2021 के मुताबिक दिसंबर का समय भी मीन व्यापारियों के लिए सामान्य कह सकते हैं। क्योंकि राशि का स्वामी केंद्र में आ जाएगा और दशम दृष्टि पराक्रम पर डालेगा। जो पराक्रम को बढ़ाने का काम करेगा। व्यापारिक गतिविधि धीमी हो सकती है। परंतु लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। परिश्रम करने पर सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक चिंता न लें। समय आपके लिए सही है। कुल मिलाकर साल आपके लिए अपेक्षा अनुसार रहेगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मीन राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

मीन पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support