ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



मेष करियर राशिफल 2021


मेष करियर राशिफल 2021(Mesh Rashifal Career 2021) के अनुसार करियर के मामले में यह साल बेहतरीन रहेगा। वर्ष की शुरुआत से ही आपका करियर निरंतर आगे बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी यह साल बेहतरीन रहेगा। पिछले वर्ष में हुआ नुकसान इस साल नफे में बदल जाएगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। इसकी पूरी संभावना है। केवल ध्यान पूर्वक व परिश्रम के साथ काम करें।


बात जनवरी की करें तो मेष राशि के स्वामी मंगल स्वग्रही होकर पराक्रम पर दृष्टि बनाएँगे। मंगल पराक्रम का भी स्वामी है। ऐसे में पराक्रम में वृद्धि होगी। जो आपके कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। हर काम को करने के लिए आप आतुर रहेंगे। सूर्य बुध के साथ धनु राशि में सुख के घर में एक बुधादित्य योग बना रहे हैं। जो नौकरीपेशा वालों के लिए तो बहुत अच्छा समय बनाएगा। इस समय आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। यह समय चमकने का है। समय का लाभ उठाएं। बिज़नेस वालों के लिए भी यह एक बहुत अच्छा समय जाने वाला है। इस माह में आप अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यापार को बढ़ाने का सही समय है, क्योंकि इस समय बिज़नेस के स्वामी त्रिकोण के स्वामी के साथ केंद्र त्रिकोण का राजयोग बना रहे हैं। जो एक दम सही है।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) की माने तो मेष करियर राशिफल 2021 में फरवरी का समय भी आपके लिए सही रहेगा। राशि का स्वामी केंद्र में आकर स्वग्रही हो गया है, जो मेष जातकों के कार्यक्षेत्र पर दृष्टि डालेगा। इससे आपके काम में वृद्धि से साथ ही धन का अच्छा योग है। इस समय आपका प्रोमोशन व इंक्रीमेंट भी हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए भी एक बहुत अच्छा समय है। व्यापार रफ्तार पकड़ेगा। बिज़नेस का विस्तार होगा। व्यापारिक साझेदारी हो सकती है।


मार्च महीना भी व्यापारी जातकों के लिए सामान्य रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत संवेदनशील रहेगा। आपको संभलकर काम करने की आवश्यकता होगी। कोई ऐसा काम न करें जिससे समय संघर्षमय बने। सोच विचार कर निर्णय लें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय बहुत अच्छा कह सकते हैं। कार्य में नित्य उन्नति का योग बनता दिखायी दे रहा है। सूर्य का भी गोचर करके कुंभ राशि में आना मंगल का गोचर करके वृष राशि में जाना कार्य क्षेत्र व कार्य क्षेत्र वालों के लिए अच्छा समय लाएगा। कार्यस्थल पर आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।


मेष करियर राशिफल 2021 (Mesh Rashifal Career 2021) में अप्रैल माह करियर के लिए सही रहेगा। इस माह में आपको अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि करियर पर सूर्य की दृष्टि व सूर्य का गोचर हो करके मीन राशि में आना आपके लिए सुखद रहेगा। मई में शनि का अपने घर में लग्न में बैठना व सूर्य का गोचर होकर के मेष में उच्च का होकर सुख के घर में जाना और उसी घर में शुक्र और बुध का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आपके बिज़नेस व काम के लिए अच्छा रिजल्ट देने वाला बन जाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति या किसी अधिकारी से काम के प्रति सराहना मिलने की पूरी संभावना है।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के अनुसार जुलाई माह व्यापारी जातकों के बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सूर्य का गोचर कर मिथुन राशि में सुख के घर में आकर करियर को देखना करियर के लिए एक बहुत अच्छा समय कह सकते हैं। शनि का भी मकर में इनकम के साथ में बैठना इनकम को एक बढ़ाने वाला योग बना देता है यानी कि कार्यक्षेत्र से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।


सितंबर का महीना भी मेष राशि वालों के लिए एक बहुत अच्छा जाने वाला समय रहेगा, क्योंकि राशि का स्वामी मंगल का तृतीय भाव में सूर्य के साथ बैठना आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा, जो कार्य क्षेत्र में उन्नति और बिज़नेस वालों के लिए भी समय अनुकूल बनाएगा। पराक्रम में वृद्धि होने से आप हर कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे, जिसका परिणाम भी आपको मिलेगा।


मेष करियर राशिफल 2021 (Mesh Rashifal Career 2021) में चौथे तिमाही का मध्य चरण यानी कि नवंबर का माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस समय राशि स्वामी करियर का स्वामी होकर के अपने घर पर दृष्टि बनाएँगे। जिसके प्रभाव से यह समय कार्य के लिए अनुकूल बनेगा। व्यापारी जातकों के लिए यह समय अच्छा है। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। दिसंबर साल का आख़िरी चरण उन जातकों के लिए विशेष कह सकते हैं, जो होटल या ट्रैवल लाइन में हैं। दरअसल व्यापार का स्वामी शनि और बृहस्पति का एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जाने में आपकी सहायता करेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2021 आपके व्यापार व करियर के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

मेष राशिफल 2021

ReadMoreButton

मेष प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

मेष वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

मेष पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support