ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कर्क करियर राशिफल 2021


कर्क करियर राशिफल 2021 (Kark Rashifal Career 2021) के अनुसार इस साल सूर्य का धनु राशि में बुध के साथ आने से बुधादित्य योग बना रहा है, जो आपको करियर में नित नए लक्ष्यों की प्राप्ति कराने में सफल हो सकता है।  वहीं करियर की दृष्टि से सूर्य का मकर में गोचर करना आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाने वाला साबित होगा। इस वर्ष आप व्यापार को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। 


कर्क करियर राशिफल 2021 के मुताबिक, जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल महीने करियर के लिहाज से काफी अच्छे अनुकूल रहने वाले हैं। फरवरी का महीना कर्क राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि चार ग्रह एक साथ युति कर रहे हैं जिसकी वजह से बिज़नेस में वृद्धि होगी और व्यापार में नित नए आयाम प्राप्त होने की संभावना है। वहीं पहले तिमाही के आखिरी माह यानि मार्च में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस महीने सूर्य का कुंभ में गोचर करना और कार्यक्षेत्र को देखना और सुख के स्वामी का शुक्र के साथ विराजमान होना व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला है। 


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्य की माने तो दूसरा तिमाही नौकरीपेशा और व्यापार के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अप्रैल माह में सूर्य का मीन राशि में प्रवेश करके शुक्र के साथ बैठना, आपके लिए पदोन्नति और इंक्रीमेंट होने के योग बना रहा है, साथ ही बिज़नेस में विस्तार भी हो सकता है। वहीं मई के महीने में आप नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं और आपको इसमें सफलता भी मिल सकती है। इस अवधि में सूर्य का मेष में गोचर करना और सुख के स्थान में भाग्य के स्वामी के साथ बैठना भाग्य में वृद्धि करेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। वहीं साल के मध्य महीने जून में मंगल का मिथुन में भाग्य के स्वामी शुक्र के साथ बैठना और केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना आपके व्यापार में उन्नति कराएगा। 


जुलाई का महीना व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा हालांकि नौकरीपेशा वालों को संघर्ष करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके लिए पॉलिटिक्स काफी भारी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस महीने आप काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करेंगे, जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। अगस्त के महीने में शनि का करियर में बैठना सुखद परिणाम देने वाला योग बना रहा है। साथ ही शुक्र का मंगल के साथ त्रिकोण में जाकर विराजमान होना व्यापार में वृद्धि के योग बना रहा है। तीसरे तिमाही का अंतिम चरण सितंबर नौकरी और व्यापार दोनों के लिए शुभ रहने वाला है। सूर्य का पराक्रम में बैठना, मंगल का सिंह राशि में गोचर करना कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बना रहा है। 


साल 2021 के अंतिम तिमाही का पहला चरण अक्टूबर नौकरीपेशा वालों के लिए संघर्षमय रहने वाला है। आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हाथ लगेगी। बिज़नेस वर्ग के लिए भी यह अवधि अच्छी नहीं है। इस समय जो मेहनत करेगा उसे ही फल मिलेगा। वहीं नवंबर का महीना कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए अति उत्तम रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी जिसकी वजह से परेशानी पैदा हो सकती है। वहीं शनि और बृहस्पति का सप्तम भाव में विराजमान होना व्यापारी वर्ग के लिए जैकपॉट साबित हो सकता है। साल के अंतिम माह दिसंबर में भी सूर्य का केंद्र व लग्न का स्वामी होकर वृश्चिक में बुध के साथ आना करियर में मान-सम्मान और मुनाफ़ा कमाने के योग बना रहा है।  कुल मिलाकर कर्क राशि वालों के लिये कर्क करियर राशिफल 2021 (Kark Rashifal Career 2021) करियर के मामले में एक उन्नति दिलाने वाला वर्ष रहने की संभावनाएं जता रहा है।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कर्क राशिफल 2021

ReadMoreButton

कर्क प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

कर्क वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

कर्क पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support