ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कन्या राशिफल 2021


कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) के अनुसार वर्ष का शुरूआती समय कन्या राशि वालों के लिए भी बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि साल की शुरुआत कन्या लग्न से ही हो रही है फिर जनवरी में लग्न व कार्यक्षेत्र का स्वामी होकर के बुध का सूर्य के साथ सुख स्थान में बैठना एक आदित्य योग बना देता है, जो आपके कार्य व करियर के लिए बेहद फ़ायदेमंद रहने वाला है। सूर्य की दृष्टि कार्यक्षेत्र पर पड़ना कार्यों में सफलता, धन लाभ दिलाने के साथ ही वैवाहिक जीवन व व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा जाने वाला होगा। प्रेम करने वालों के लिए भी समय अच्छा और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। साल का आगाज आपके लिए शानदार होगा।


फरवरी का महीना यानी की पहली तिमाही का मध्य समय भी कन्या राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा, क्योंकि इस महीने में सुख के घर में चार ग्रहों का एक चतुर ग्रही राजयोग बनेगा, जिसके चलते आपके भाग्य और कर्म का दृष्टि संबंध होगा, जिसका लाभ आपको करियर में मिलेगा। इस समय भाग्य भी साथ देने वाला होगा। बिज़नेस वालों के लिए भी यह समय सही जाने वाला होगा। आप व्यापारी जातक अपने बिजनेस में विस्तार करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा ग्रोथ होगा। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं वे इस समय प्रयास कर सकते हैं इस समय सफलता के योग बनने जा रहे हैं। धन की दृष्टि से भी कन्या राशि वालों के लिए यह फरवरी का महीना बहुत अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ होगा। रुका धन भी आपको मिल सकता है। निवेश करने के लिए समय ठीक है। प्रेमियों के लिए भी यह महीना आनंदमय जाने वाला होगा।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) की माने तो वर्ष कुंडली 2021 का मार्च महीना भी कन्या राशि वालों के लिए ठीक रहने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए थोड़ा व्यापार में संघर्ष करा सकता है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। अन्यथा इससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र वालों के लिए इस समय को उत्तम कह सकते हैं, क्योंकि कार्यक्षेत्र का स्वामी सूर्य कुंभ राशि में सुख के घर में शुक्र के साथ एक सुख देने वाला योग बनाएगा। यह समय आपके प्यार के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है। प्रेमियों को अच्छा मौका मिल सकता है। पहली तिमाही का अंतिम चरण आपके धन पक्ष के लिए भी अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अगर कहें तो थोड़ा स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का समय रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।


कन्या वार्षिक राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) के मुताबिक अप्रैल का महीना भी आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए इस माह अच्छा ग्रोथ मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। तरक्की भी हो सकती है। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग भी बनता दिखायी दे रहा है, क्योंकि भाग्य का स्वामी सूर्य का राशि परिवर्तन कर मीन राशि में आना व शुक्र के साथ बैठना सुख का एक अच्छा योग बना देता है। यह आपके धन के लिए बेहतरीन समय रहने वाला है। संपत्ति में बढ़ोतरी देखने मिल सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। साथ ही सेहत भी उत्तम रहेगा। परंतु प्यार करने वालों के लिए इस महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच में मतभेद व झगड़ा हो सकता है। इस समय आपको सतर्क रहना होगा।


दूसरे तिमाही का मध्य समय भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि लग्न में शनि का मकर में बैठना एवं सूर्य का राशि गोचर करके सुख के घर में उच्च का होना कर्मेश व भाग्येश के साथ बैठना एक आदित्य योग व केंद्र त्रिकोण का राजयोग बन जाएगा। जिसके प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार व प्रेम के लिए भी समय सही संकेत दे रहा है। प्रेमी अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकेंगे। वहीं परिवार वाले सुख व शांति की अनुभूति करेंगे, लेकिन व्यापार व वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना बहुत अच्छा नहीं कह सकते क्योंकि व्यापार के घर पर शनि की दृष्टि पड़ना उस घर का स्वामी चंद्रमा का बारहवे भाव में होना मन को बेचैन करेगा। जिसके चलते विचारों में मतभेद हो सकता है। जो आपके वैवाहिक जीवन व व्यापार के लिए सही नहीं रहेगा। धैर्य से काम लेना होगा।


कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) के हिसाब से जून का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। कन्या लवर्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। धन के लिए भी उत्तम समय है और धन लाभ होगा। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय को उत्तम नहीं कह सकते हैं। शनि चंद्रमा का विष योग व शनि की दृष्टि हेल्थ के घर पर पड़ना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं कह सकते। शनि का भी वक्री होना व बृहस्पति का भी इसी महीने में वक्री होना, शुभ फल देने वाला होगा। लेकिन शनि का वक्री होना स्वास्थ्य व करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव बनाने वाला होगा।


जुलाई का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा कह सकते हैं क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि में बैठना व मंगल का शुक्र के साथ प्रेम के घर में एक योग बनाना, प्रेम करने वालों के लिए अच्छा समय रहने वाला होगा। वहीं व्यापार वालों के लिए भी अच्छा समय, लेकिन कार्य क्षेत्र वालों के लिए संघर्षमय रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय के दौरान धैर्य व ध्यान के साथ काम करने की जरूरत होगी। इस समय आपको अपने काम को गंभीरता से लेना होगा। अपने उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करें अन्यथा आपको उनका रोष झेलना पड़ सकता है। जिसके कारण कार्यक्षेत्र के प्रति मन अशांत रहेगा।


तीसरे तिमाही का मध्य समय यानी की अगस्त का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार व नौकरीपेशा वालों के कार्य क्षेत्र में प्रमोशन व इंक्रीमेंट संबंधी योग बनते दिखायी दे रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में सुख के घर में बुध के साथ बैठना एक आदित्य योग बनाएगा, जो आपके करियर को चमकाने वाला योग बनाएगा। इस समय आपको कार्य में अच्छा लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी धाक बनेगी। बृहस्पति का वक्री होकर के कुंभ राशि में बिज़नेस के घर को देखना व प्रेम के घर पर दृष्टि डालना, प्यार बिजनेस वालों के लिए भी यह समय अच्छा जाने वाला होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धन के लिए समय शुभ संकेत दे रहा है। विदेश जाने वालों के लिए भी प्रयास करने पर सफलता मिलती नजर आ रही है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम, पढ़ाई में सफलता का योग है।


2021 कन्या राशिफल के अनुसार सितंबर का महीना भी कन्या राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा इसका संकेत मिल रहा है। क्योंकि लग्न का स्वामी बुध का शुक्र के साथ सुख के स्थान में एक नीच भंग राजयोग बनाना व वक्री बृहस्पति का भाग्य में बैठकर प्रेम व पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना, प्रेम व पराक्रम के लिए अच्छा समय बनाएगा। सूर्य का गोचर करके अपने घर में आना व पराक्रम का स्वामी होना। व्यापार व कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा परिणाम देगा, जिससे आपके धन में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। विदेश संबंधी योग भी बन रहे हैं।


अक्टूबर का समय भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि लग्न का स्वामी बुध सुख का स्वामी बुध का त्रिकोण में जाकर के एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन बिजनेस वालों के लिए थोड़ा संघर्ष वाला हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा, लेकिन धन के लिए भी समय अच्छा नहीं रहेगा। धन का अपव्यय हो सकता है। इसके साथ ही आपको इस समय निवेश करने से भी बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन वालों के लिए भी यह समय दोनों के बीच में मतभेद करवाने वाला बन सकता है।


चौथे तिमाही का मध्य का समय यानी की नवंबर का समय भी कन्या राशिफल 2021 के मुताबिक आप जातकों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। इस समय व्यापार व कार्यक्षेत्र दोनों के लिए कई नये अवसर निकलकर आ सकते हैं। व्यापार में विस्तार व कार्यों में सफलता का योग बन रहा है। सूर्य का राशि गोचर करना तुला राशि में आकर नीच का होना थोड़ा आत्मबल आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। इससे आपके मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। आपको इस समय धैर्य से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में भी दोनों के बीच में मतभेद हो सकता है। अकारण ही गुस्सा आ सकता है। परंतु समय धन व स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम है। धन लाभ होगा।


दिसंबर का समय भी कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि सूर्य का गोचर हो करके वृश्चिक राशि में सुख के स्थान में धन के स्वामी बुध के साथ बैठना एक बुधादित्य योग बनाएगा। जो कार्यक्षेत्र को चमकाने का काम करेगा। बिज़नेस वालों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन का अच्छा योग, पराक्रम में वृद्धि, स्वास्थ्य उत्तम और प्रेमियों के लिए भी अच्छा समय शुभ संकेत दे रहा है। 
कुल मिलाकर वर्ष 2021 आपके लिए कई मायनों में सुखद रहने वाला है। परिश्रम करें, फल आपको समय के साथ मिल जाएगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

कन्या प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

कन्या करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

कन्या वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

कन्या पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support