ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



तुला राशिफल 2021


तुला राशिफल 2021 (Tula Rashifal 2021) तुला लग्न वालों के लिए साल 2021 बहुत अच्छा जाने वाला होगा क्योंकि वर्ष का आगाज कन्या लग्न से हो रहा है कन्या लग्न में शुक्र धन का लाभ हो जाता है। धन का स्वामी होकर के पराक्रम में बैठना और भाग्य पर दृष्टि डालना भाग्य का स्वामी खुद बनना आपके करियर व व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। मन को ऊर्जा व कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का स्वामी बुध का भी सूर्य के साथ धनु राशि में यानी की सुख के घर में बैठना सुख संबंधी चीजें देने का योग बनाएगा। आपके सुख सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार का स्वामी भी बृहस्पति का शनि के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना व्यापार को नई ऊंचाई छू लेने वाला योग बनाएगा। धन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सफलता वाला रहेगा। यानी की वर्ष की शुरूआत में ही आप धमाल मचा सकते हैं। वर्ष आपके लिए कई अवसर लेकर आने वाला है।


एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी (Jyotishi) के मुताबिक, फरवरी में भी राशि का स्वामी शुक्र केंद्र का स्वामी होकर त्रिकोण में शनि के साथ केंद्र त्रिकोण का राज योग बना रहा है और 4 ग्रहों का एक साथ सुख के स्थान में एक चतुर ग्रही राजयोग बनाना आप जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार के लिए उन्नति का एक संकेत मिल रहा है। करियर में भी ग्रोथ मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन थोड़ा सा संघर्षमय समय भी रहेगा। परिश्रम करें व काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें जो रंग जरूर लाएगा। प्रेम के लिए भी समय उत्तम कह सकते हैं, वैवाहिक जीवन भी उत्तम रहेगा। व्यापार में नित्य प्रति विस्तार देखने को मिलेगा। समय योजना को अमली जामा पहनाने का है।


पहली तिमाही का आख़िरी महीना मार्च तुला राशि वालों के लिए एक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस समय को नौकरी वालों के लिए तो उत्तम कह सकते हैं लेकिन बिज़नेस वालों के लिए नहीं। व्यापारी जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। व्यापार में घाटा होने के कारण व्यवहार में बदलाव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। इस समय आपको रोज़गार के नये अवसर भी मिलेंगे। क्योंकि सूर्य कार्य क्षेत्र का स्वामी होकर सुख के घर में कुंभ राशि में बैठे हुए हैं अपने घर पर ही दृष्टि डाल रहे हैं जिसके कारण कार्यों में सफलता, इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी हो सकता है। परंतु इस समय में धन का अपव्यय भी होगा, साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय को अच्छा नहीं कह सकते हैं।


तुला राशिफल 2021 के मुताबिक अप्रैल का महीना तुला राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर होगा। क्योंकि इस महीने में शुक्र लाभ का स्वामी होकर के सुख के स्थान में उच्च का होकर सूर्य के साथ बैठेंगे। ऐसे में ये सुख संबंधी चीजें देने वाला बन जाएंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन करके मीन राशि में आना और कार्यक्षेत्र को देखना, आपके लिए कई अवसर देने वाला होगा। भाग्य का स्वामी होना भाग्य में वृद्धि कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनाएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस समय को संघर्षमय कहा जा सकता है। इस समय आपको अपने शिक्षा पर ध्यान देना होगा। सफलता केवल परिश्रम से मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना दिखायी दे रही है। प्रयास करने पर विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है।


मई का महीना भी तुला राशि वालों के लिए एक उपहार देने वाला रहेगा, क्योंकि मई के महीने में शुक्र कर्म के स्वामी हो करके भाग्य के स्वामी बुध के साथ सुख स्थान में होंगे जिससे एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनेगा। जिसके परिणाम स्वरूप आपके करियर में अच्छी सफलता व ग्रोथ देखने को मिल सकता है। कार्यों में सफलता इंक्रीमेंट व प्रमोशन संबंधी योग भी इस समय बनते दिखायी दे रहे हैं। पूरी ईमानदारी से काम करें, सफलता आपकी कदम चूमेगी। बड़े अधिकारी से सराहना मिल सकती है। जिसके कारण आप जातकों का मन इस महीने प्रफुल्लित रहेगा। लेकिन बिज़नेस वालों के लिए यह महीना बहुत अच्छा जाने वाला तो नहीं कह सकते। बिज़नेस में उतार-चढ़ाव मन में स्थिरता बनी रहेगी। जिसका असर आपके व्यापार पर देखने को मिलेगा। व्यापार के प्रति मन में चिंता बसेरा डाल सकती है। धन का योग तो बनेगा लेकिन मन स्थिर नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। उन्हें इस समय का फायदा उठाना चाहिए। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा कह सकते हैं। साथी के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। सेहत की चिंता इस समय करना उचित नहीं है। सामान्य ध्यान बनाए रखें। सूर्य का राशि परिवर्तन करके मेष में आना व उच्च का होकर के सुख के घर में बैठना करियर में तरक्की की सूचक है। इस समय आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शनि भी इस महीने 23 मई को वक्री हो रहे हैं। ऐसे में आपकी वैवाहिक जीवन व प्यार पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। थोड़ा संघर्ष में समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


जून का महीना भी तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र व व्यापार के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। लेकिन इस महीने में स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम में होंगी। उसके कारण एक मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जो भी काम आप करेंगे उसमें आपकी सफलता लगभग तय होगी। धन के अच्छे योग है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम है। इस समय का लाभ उठाएं। 20 जून को बृहस्पति का वक्री होना लेकिन वक्री बृहस्पति का भी शुभ फल आपको मिलेगा। जो आपके धन पक्ष के लिए अच्छा योग बनाएगा। पराक्रम में वृद्धि करेगा।


तुला राशिफल 2021 (Tula Rashifal 2021) के अनुसार तीसरे तिमाही का शुरूआती चरण आपके तुला जातकों के लिए सामान्य रहेगा। परंतु आप अपने सूझबूझ से इसे और भी बेहतर बना सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए तो यह माह अच्छा रहेगा, लेकिन नौकरी करने वालों के लिए एक संघर्षमय जीवन रह सकता है। कार्यों में असफलता तथा उच्च अधिकारियों के क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है। प्यार प्रेम वालों के लिए समय उत्तम रहेगा क्योंकि शुक्र और मंगल का प्रेम के घर में बैठना आपके हित में होगा। व्यापार करने वालों के लिए समय तो बहुत अच्छा रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र का स्वामी बृहस्पति का 12 वीं घर में बैठना गोचर में वक्री होना कार्य क्षेत्र में एक लांछन का योग बना देता है। किसी निकटस्थ के कारण कार्य क्षेत्र में विश्वासघात मिल सकता है। धन के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कह सकते हैं।


अगस्त का महीना भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला होगा। इस माह में कार्यक्षेत्र व व्यापार करने वालों के लिए लाभ का संकेत मिल रहा है प्रेमियों के लिए भी समय नित नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने वाला होगा। सूर्य का गोचर हो करके कर्क राशि में आना बुध के साथ सुख के घर में बैठना सुख संबंधित चीजें देगा। मंगल का भी गोचर हो करके सिंह राशि में आना शुक्र के साथ बैठना एक संबंध व शिक्षा के लिए अच्छा कह सकते हैं। एजुकेशन में विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए एक सफलता का योग बना रहा है।


तीसरे तिमाही का अंतिम चरण भी तुला राशि वालों के लिए ठीक जाने वाला है क्योंकि राशि का स्वामी शुक्र बुध के साथ सुख स्थान में एक नीच भंग राज योग बना रहा है। वक्री बृहस्पति का भाग्य में बैठ कर के भी अच्छा फल देगा। लेकिन वक्री शनि का स्वास्थ्य के घर पर दृष्टि पड़ना, स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन कर पराक्रम के स्थान में आना पराक्रम में वृद्धि करेगा। फाइनेंस में वृद्धि का योग बना रहा है। समय का लाभ उठाएं। रुका धन व पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।


अंतिम तिमाही की शुरुआत काफी बेहतरीन रहेगा। अक्टूबर का समय भी तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा दिखायी दे रहा है। राशि के स्वामी शुक्र का केंद्र के स्वामी बुध के साथ त्रिकोण में केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाना सूर्य का राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में मंगल के साथ सुख के घर में बैठना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम परिणाम देगा। लेकिन व्यापार करने वालों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष में ही रहेगा। संघर्ष के बाद सफलता का योग बनेगा। परिश्रम करने पर सफलता मिलती नजर आ रही है। इस माह में विदेश संबंधी योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ही रहेगा।


नवंबर का समय भी तुला राशि वालों के व्यापार व करियर को चमकाने वाला समय रहेगा। क्योंकि बिजनेस का जो क्षेत्र है उस क्षेत्र में शनि और बृहस्पति का बैठे होंगे। बृहस्पति और शनि दोनों का मार्गी हो जाना एक केंद्र त्रिकोण का राजयोग बनाएगा। जिसके कारण बिजनेस का विस्तार व कार्यक्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिलेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन करके तुला राशि में मंगल के साथ केंद्र में बैठना कार्यक्षेत्र दृष्टि डालना कार्यों में नई ऊर्जा का संचार देने वाला बन जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा समय है। धन के लिए भी उत्तम, यानी धन लाभ होना तय है।


वर्ष का अंतिम माह दिसंबर भी तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि सूर्य का राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में जाना कार्य क्षेत्र को देखना कार्यक्षेत्र वालों के लिए उत्तम समय लेकिन व्यापार बिजनेस वालों के लिए एवरेज परिणाम देगा कह सकते हैं। इस अवधि में धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिए समय तो सही है लेकिन वैवाहिक जीवन वालों के लिए इस समय संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। संघर्ष के बाद बदलाव होगा। जो आपके लिए एक नई सुबह लेकर आएगा। कुल मिलाकर साल आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला होगा।

अपनी राशि के वार्षिक राशिफल 2021 को और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।

तुला प्रेम राशिफल 2021

ReadMoreButton

तुला करियर राशिफल 2021

ReadMoreButton

तुला वित्त राशिफल 2021

ReadMoreButton

तुला पारिवारिक राशिफल 2021

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support