क्‍या बढेंगी 2023 में राहुल गांधी के लिए परेशानियां या आएंगी खुशियां?

Tue, May 31, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, May 31, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्‍या बढेंगी 2023 में राहुल गांधी के लिए परेशानियां या आएंगी खुशियां?

राहुल गांधी, भारतीय राजनीति के जाने-माने नेता है जो गांधी परिवार से संबंध रखते हैं। राहुल गांधी इस साल 52 वर्ष के होने जा रहे है और कैसा रहेगा 2023 उनके लिए? जानने के लिए पढ़ें। 

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के जाने-माने चेहरे है और इन्हें भारत सहित दुनियाभर में लोग पहचानते हैं। यह हमारे देश की एक ऐसी शख्सियत है जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है। यह उस परिवार से ताल्लुक रखते है जिनका देश की राजनीति सहित सत्ता पर भी दशकों तक राज रहा है। इन्हें देश का युवा नेता भी कहा जाता है, अगर आप अब भी नहीं पहचाने, तो आपको बता दें हम बात कर रहे हैं राहुल गांधी के बारे में।   

राहुल गांधी कांग्रेस के युवा नेता के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है जो अब जल्द ही 52 वर्ष के होने जा रहे है। राहुल गांधी के जन्मदिन स्पेशल इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन ग्रहों ने बनाया राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता? आइये जानते हैं 

  • नाम: राहुल गांधी
  • राहुल गांधी की उम्र: 52 साल
  • राहुल गांधी की जन्म तिथि: 19 जून 1970
  • जन्म का समय: दोपहर 02:28
  • जन्म स्थान: नई दिल्ली

राहुल गांधी की राशि क्या है?

जानते है, राहुल गांधी के पारिवारिक जीवन के बारे में

राहुल गांधी का जन्म भारत के सबसे प्रसिद्ध घरानों में से एक गांधी परिवार में हुआ है। इनका जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी के पिता देश के प्रधानमंत्री रह चुके है और इनकी माता एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी की एक बहन भी है और ये भी भारतीय राजनीति का मशहूर चेहरा है। पहले भी इनके परिवार से तीन और लोग प्रधानमंत्री बन चुके हैं। 

  • राहुल गांधी के पिता: राजीव गांधी
  • राहुल गांधी की माता: सोनिया गांधी
  • राहुल गांधी की बहन: प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें:👉 कौन से सितारे बरसा रहे हैं योगी आदित्यनाथ पर आशीर्वाद, जानें

क्या कहती है आने वाले समय के लिए राहुल गांधी की कुंडली? 

राहुल गांधी जी की जन्म तिथि और जन्म समय के आधार पर, इनकी कुंडली मकर लग्न की है और वृश्चिक राशि है। कैसा रहने वाला है 2023 राहुल गांधी के लिए? आइये जानते है। 

  1. वर्तमान समय में राहुल गांधी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है जो 26 अप्रैल 2007 से प्रारंभ होकर 26 अप्रैल 2023 तक रहने वाली है, साथ ही इस समय जातक की शुक्र की अंतर्दशा चल रही है जो 26 फरवरी 2021 से लेकर 26 अक्टूबर 2022 तक चलने वाली है। राहुल गांधी जी की कुंडली में शुक्र की अंतर्दशा के साथ-साथ शनि की प्रत्यंतर दशा 21 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 26 जून 2022 तक चलेगी।
  2. इनकी कुंडली में अभी चंद्रमा की महादशा है, चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में विराजमान है और चंद्रमा की सातवीं दृष्टि जातक की कुंडली के पंचमेश पर है। 
  3. जैसा कि जातक की कुंडली में चंद्रमा की महादशा है और इस कारण से यह सक्रिय अवस्था में कुंडली के ग्यारहवें घर में विराजमान है तो कहीं ना कहीं यह अवस्था अशुभ कहीं जा सकती है। 
  4. ऐसी स्थिति में राहुल गांधी को जीवन में विशेष रूप से पेशेवर जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
  5. माता के स्वास्थ्य से संबंधित समस्या या माता तुल्य महिलाओं के साथ संबंध खराब होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर चंद्रमा वृद्धावस्था में है तो जातक को इसके अशुभ फलों की प्राप्ति अधिक नहीं होगी।
  6. चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है जो आय का भाव माना जाता है, ऐसे में राहुल गांधी को आय संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आने वाले वर्ष में 26 अप्रैल 2023 तक, चंद्रमा की सातवीं दृष्टि कुंडली के पंचमेश में पड़ रही है। कुंडली का पंचम भाव संतान, प्रेम, शिक्षा आदि से संबंधित होता है, तो ऐसे में इन क्षेत्रों में भी जातक को चंद्रमा की महादशा के अंतर्गत उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है।
  7. अगर 2023 की बात करें, तो 26 अप्रैल 2023 से जातक की कुंडली में मंगल की महादशा प्रारंभ हो जाएगी। यह महादशा जातक के लिए अच्छी रह सकती है। इस महादशा के दौरान जातक को धीरे-धीरे अपने पेशेवर जीवन में बदलाव होने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। राहुल गांधी के करीबी रिश्तों में आई खटास, अड़चनें व बाधाएं दूर होंगी,लेकिन इन्हें वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। 
  8. राहुल गांधी की कुंडली का विश्लेषण करने के बाद हम कह सकते हैं, कि 2023 में इन्हें 26 अप्रैल 2023 तक निजी, पेशेवर जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  9. लेकिन, मंगल की महादशा के प्रारंभ होने के पश्चात का समय राहुल गांधी के लिए अच्छा रहेगा। इनके जीवन में धीरे-धीरे निजी, पेशेवर, और स्वास्थ्य जीवन में अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 
  10. इस महादशा के अंतर्गत राहुल गांधी को वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखना होगा, साथ ही वाहन को दक्षिण की दिशा में पार्क करने से बचना होगा। 
  11. वर्तमान समय में राहुल गांधी की कुंडली में चंद्रमा की महादशा के साथ शुक्र की अंतर्दशा और शनि की प्रत्यंतर दशा भी रहेगी। अभी इनकी कुंडली का शुक्र कर्क राशि में सामान्य अवस्था में है, तो शुक्र का कोई नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव नहीं रहेगा। 
  12. राहुल गांधी की कुंडली में शनि की प्रत्यंतर दशा भी चल रही है और शनि कुंडली के चौथे भाव में मेष राशि के होकर विराजमान है। शनि हमेशा मेष राशि में नीच के होते हैं, ऐसे में शनि राहुल गांधी के जीवन में स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता हैं। 
  13. कुंडली के चौथे घर में शनि मेष राशि के हैं, तो माता के स्वास्थ्य, आय के स्रोतों या फिर पेशेवर जीवन में धन-संपत्ति, मान-सम्मान के संबंध में उतार-चढ़ाव से गुज़र सकते हैं। 
  14. हालांकि, यह वृद्धावस्था के अंतर्गत नजर आ रहे हैं तो इनका जो भी परिणाम रहेगा, वह नियंत्रित ही रहेगा। अगर राहुल गांधी के आने वाले वर्ष को देखा जाए तो आने वाले साल राहुल गांधी को मिलेजुले परिणाम देगा, ऐसी स्थिति जातक की कुंडली से नजर आ रही है।

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

अगर आप भी देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से अपनी कुंडली का विश्लेषण कराना चाहते है, तो अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से।


✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Celebrity
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Celebrity
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!