Shubh Muhurat: जुलाई 2021 के प्रमुख शुभ मुहूर्त और तीज-त्योहार

Mon, Jun 28, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Jun 28, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat: जुलाई  2021 के प्रमुख शुभ मुहूर्त और तीज-त्योहार

 

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त (shubh muhurat) की आवश्यकता होती है। कार्य के सफलतापूर्वक होने और शुभ परिणाम के लिए शुभ मुहूर्त पर ही कार्य की शुरुआत की जाती है। फिर चाहे वो शादी हो, व्यापार शुरू करना हो, गाड़ी खरीदनी हो इत्यादि के लिए हम ज्योतिषाचार्य से एक शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार मुहूर्त तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों की स्थिति के आधार पर निकाला जाता है। तो चलिए हम आपको इस लेख में जुलाई  2021 माह में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं। 


विवाह के मुहूर्त जुलाई  2021 

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में पन्द्रहवां संस्कार है विवाह संस्कार। इसलिए विवाह के लिए भी शुभ मुहूर्त का महत्व होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक जनवरी 2021 के शुरुआत में मासान्त दोष और खरमास रहा था, जिसे हिंदू शादियों के लिए अशुभ माना जाता है। वहीं खरमास के बाद गुरु, शुक्र के अस्त होने से विवाह जैसे शुभ कार्य रुक गए थे। वहीं अब 22 अप्रैल 2021 से विवाह समारोह की शुरुआत हो गई है। इसलिए किसी व्यक्ति के विवाह के लिए सबसे अच्छी और शुभ तिथि और समय का निर्धारण किसी अनुभवी ज्योतिषी के परामर्श के बाद किया जाना चाहिए; ऐसा इसलिए है, क्योंकि विवाह के लिए सबसे उपयुक्त और शुभ तिथि और समय, दूल्हा और दुल्हन की जन्म कुंडली और विवाह के स्थान पर भी निर्भर करता है। 

  • 01 जुलाई 2021, गुरुवार  

  • 02 जुलाई 2021, शुक्रवार

  • 07 जुलाई 2021, बुधवार

  • 13 जुलाई 2021, मंगलवार

  • 15 जुलाई 2021, बृहस्पतिवार

 

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त जुलाई  2021  

किसी भी वाहन चाहे वह बाइक, कार, बस, आदि हो, को शुभ मुहूर्त पर खरीदा जाना चाहिए, ताकि सर्वोत्तम संभव प्राकृतिक लाभों का दोहन किया जा सके। दूसरी ओर, एक प्रतिकूल या अशुभ समय में खरीदा गया वाहन, वाहन के मालिक को कई कठिनाइयों में ला सकता है, इसके अलावा मालिक की संभावित प्रगति और समृद्धि को बाधित करता है, तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में। 

  • 02 जुलाई 2021, शुक्रवार

  • 07 जुलाई 2021, बुधवार

  • 26 जुलाई 2021, सोमवार

  • 29 जुलाई 2021, गुरुवार

 

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त जुलाई 2021

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का एक घर होना चाहिए। ऐसे में जब अपने सपनों के आशियाने में जाने की बात आती है तो हम सबसे पहले शुभ मुहूर्त की जांच करते हैं। ताकि बाद में जीवनभर आनंद, ऐश्वर्य, शांति और सकारात्मक ऊर्जा हमारे घर परिवार में बनी रहे। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास, चतुर्मास और श्राद्ध आदि को गृह प्रवेश के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए हम आपको जुलाई 2021 में पड़ने वाले सभी शुभ मुहूर्त का बारे में बता दे रहे हैं। 

  • 01 जुलाई 2021, गुरुवार


भूमि खरीदना का शुभ मुहूर्त जुलाई  2021

यदि आप अशुभ मुहूर्त पर भूमि खरीदते हैं तो हो सकता है कि आपको हानि का सामना करना पड़ सके। इसलिए हम आपको जुलाई  2021 में भूमि खरीदने के शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं। 

  • 02 जुलाई 2021, शुक्रवार

  • 08 जुलाई 2021, गुरुवार

  • 09 जुलाई 2021, शुक्रवार

  • 22 जुलाई 2021, गुरुवार

  • 23 जुलाई 2021, शुक्रवार

  • 29 जुलाई 2021, गुरुवार

  • 30 जुलाई 2021, शुक्रवार 

 

नये व्यापार शुरू करने का शुभ मुहूर्त जुलाई  2021

जुलाई  2021 में अत्यधिक शुभ व्यवसाय तिथियों लाभकारी रूप से दुकान खोलने, कोई वाणिज्यिक लेनदेन करने या वित्तीय सौदों को निष्पादित करने के लिए भी उपयोग की जा सकती हैं। यदि शुभ मुहूर्त में व्यापार शुरू किया जाता है तो भविष्य में व्यापार में विस्तार और वृद्धि की संभावना बनी रहती है। हालांकि  हिंदू पंचांग के अनुसार, राहु काल में किसी भी नए उद्यम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं नये व्यापार शुरू करने के शुभ मुहूर्त। 

  • 05 जुलाई 2021, सोमवार

  • 12 जुलाई 2021, सोमवार

  • 14 जुलाई 2021, बुधवार

  • 19 जुलाई 2021, सोमवार

  • 28 जुलाई 2021, बुधवार

 

नामकरण के शुभ मुहूर्त जुलाई  2021

हिंदू संस्कृति में वर्णित 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है नामकरण संस्कार। इस संस्कार के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी को बुलाकर नवजात की कुंडली को देखकर उसका उचित नाम रखा जाता है। खासतौर पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नामकरण संस्कार किया जाता है ताकि नवजात को जीवन में सफलता, समृद्धि, सुख-शांति, व्यवसाय में बढ़ोतरी और पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो। तो चलिए जुलाई  2021 में पड़े रहे नामकरण शुभ मुहूर्त के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 

  • 01 जुलाई, 2021, गुरुवार

  • 02 जुलाई, 2021, शुक्रवार

  • 07 जुलाई, 2021, बुधवार

  • 11 जुलाई, 2021, रविवार

  • 15 जुलाई, 2021, गुरुवार

  • 16 जुलाई, 2021, शुक्रवार

  • 19 जुलाई, 2021, सोमवार

  • 23 जुलाई, 2021, शुक्रवार

  • 25 जुलाई, 2021, रविवार

  • 26 जुलाई, 2021, सोमवार

  • 28 जुलाई, 2021, बुधवार

  • 29 जुलाई, 2021, गुरुवार

  • 30 जुलाई, 2021, शुक्रवार

 

जुलाई  माह के प्रमुख तीज-त्योहार 


 

प्रमुख गृह गोचर: जुलाई  2021  

  • 07 जुलाई को बुध वृषभ से निकलकर मिथुन में गोचर करेगा।

  • 16 जुलाई को सूर्य मिथुन से कर्क में गोचर करने जा रहा है।

  • 17 जुलाई को शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

  • 20 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर मंगल सिंह राशि में गोचर करेगा। 

  • 25 जुलाई को बुध का कर्क राशि में पारगमन होगा।

 

और भी पढ़ें

आज का पंचांग   |  आज का शुभ मुहूर्त  |  आज का  राहुकाल   |  आज का चौघड़ियावार्षिक राशिफल 2021

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!