आने वाले साल में अनुष्का का होगा बोलबाला?

Mon, Apr 25, 2022
आचार्य आनंद
 आचार्य आनंद के द्वारा
Mon, Apr 25, 2022
Team Astroyogi
 आचार्य आनंद के द्वारा
article view
480
आने वाले साल में अनुष्का का होगा बोलबाला?

क्या आप अनुष्का शर्मा के बहुत बड़े फैन है और उनसे जुड़ीं हर छोटी से छोटी बात को जानना करते है पसंद? अगर हां, तो जानिए कौनसे सितारों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस? 

अनुष्का शर्मा ने अपनी प्यारी सी मुस्कान और दमदार अभिनय से सभी का दिल जीता है, लेकिन वह कौनसी बात है जो उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से सर्वश्रेष्ठ बनाती है? इस  सवाल का जवाब सितारे दे सकते हैं कि क्यों अनुष्का को करते है उनके फैंस इतना पसंद? 

भारत की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं अनुष्का शर्मा। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से की थी। इस फिल्म में अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी फ़िल्मी सफर के दौरान एक फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग $46 मिलियन है और ये एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये लेती हैं। 2012 में, अनुष्का फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 का हिस्सा रही हैं और 2018 में उन्हें फोर्ब्स एशिया 30 की सूची में नामित किया गया था। 

अगर आप भी प्राप्त करना चाहते है अपनी कुंडली का व्यक्तिगत विश्लेषण? तो अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के वैदिक ज्योतिषियों से।  

किन ग्रह-नक्षत्रों की कृपा है अनुष्का शर्मा पर? आइये जानते है इनकी कुंडली के बारे में।  

अनुष्का शर्मा की जन्मतिथि: 1 मई 1988, रविवार

अनुष्का शर्मा की उम्र: 33 साल

अनुष्का शर्मा का जन्म समय: सुबह 12:00 बजे 

अनुष्का शर्मा का जन्म स्थान: बैंगलोर 

अनुष्का शर्मा की राशि:

यह भी पढ़ें:👉 वरुण धवन के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं इनके सितारें?

 अनुष्का शर्मा का पारिवारिक जीवन: 

अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आइए अब नज़र डालते है कि उनके पारिवारिक जीवन पर। 

  • अनुष्का शर्मा के पिता: कर्नल अजय कुमार शर्मा
  • अनुष्का शर्मा की मां: आशिमा शर्मा
  • अनुष्का शर्मा के भाई: कर्णेश शर्मा
  • अनुष्का शर्मा के पति- विराट कोहली
  • अनुष्का शर्मा की बेटी- वामिका कोहली 

क्यों विशेष है अनुष्का शर्मा की कुंडली? 

  1. 2017 में अनुष्का शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ विवाह के बंधन में बंध गई और इन दोनों की एक साल की बेटी है जिसका नाम वामिका कोहली है।
  2. अनुष्का शर्मा की जन्म कुंडली कर्क लग्न तथा तुला राशि स्वाति नक्षत्र की है, जिसके प्रमुख देवता क्रमशः कर्क लग्न के चंद्रमा, तुला राशि के शुक्र तथा स्वाति नक्षत्र के राहु है। 
  3. अनुष्का के जन्म कुंडली के केंद्र में पांच ग्रह स्थित है, जो इन्हें सबसे अलग बनाता है तथा कई प्रकार के राजयोग का निर्माण भी कर रहे है। 
  4. अनुष्का शर्मा को अपने जीवन में किसी चीज की आवश्यकता होती है तो इनकी कुंडली के ग्रह इन्हें सभी प्रकार की विलासिता प्रदान करते है। अनुष्का शर्मा की कुंडली के सभी ग्रह प्रबल है। 

यह भी पढ़ें:👉 आलिया के आने के बाद, क्या चमकेगी रणबीर की किस्मत?

अनुष्का शर्मा के नाम है ये अवार्ड्स: 

अनुष्का शर्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका व्यक्तित्व कई गुणों से भरपूर हैं। एक अभिनेत्री और डांसर के रूप में उनकी क्षमताएं बेजोड़ हैं और हम उनके बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलती रहती है। अपने असाधारण अभिनय का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें कई अवार्ड्स मिले है। आइए जानते हैं उन अवार्ड्स के बारे में जो अनुष्का शर्मा के नाम है-

  • आईफा - बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (महिला) (2011)
  • फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड - बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (2013)
  • आईफा - बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (महिला) (2013)
  • ज़ी सिने अवार्ड्स - व्यूअर चॉइस बेस्ट एक्टर (महिला) (2017) 

क्या आने वाला साल होगा अनुष्का शर्मा के नाम? 

  • साल 2022 में अनुष्का शर्मा 34 वर्ष पूर्ण करके 35 वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। इस वर्ष शनि की महादशा रहेगी, तथा शनि में बुध और बुध में बुध 4 मई 2022 से 19 सितंबर 2022 तक रहेगा,जो कि इनके 8वें,12वें और तीसरे स्थान को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। 
  • इस अवधि के दौरान अनुष्का का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा परंतु दांपत्य जीवन उतना ही प्रभावी रहेगा। ये किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर सकती हैं जैसे फिल्म का ऑफर या उस पर काम। 
  • दशमांश में मंगल मजबूत स्थिति में है इसलिए मई से लेकर सितंबर तक का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। इस दौरान आपकी यश, कीर्ति, मान-प्रतिष्ठा, सम्मान आदि में वृद्धि होगी।
  • अनुष्का शर्मा की कुंडली में सितंबर से नवंबर तक शनि में बुध, बुध में केतु रहेंगे। नवंबर के बाद 29 अप्रैल 2023 तक बुध में शुक्र आ जाएंगे, जिससे इनको करियर में सफलता मिलेगी। 
  • अनुष्का की कुंडली में केतु अश्लेषा नक्षत्र में स्थित है, जिस वजह से ये अपने परिवार पर धन निवेश करेगी या इनके परिवार में किसी को अच्छा पद प्राप्त हो सकता है, परिवार की यश कीर्ति बढ़ेगी। 
  • अप्रैल 2023 के बाद जैसे ही शनि में बुध, बुध में मंगल आएंगे तब अनुष्का के लिए इनका दशमांश काफी अच्छी  तरह से कार्य करेगा तथा नवमांश भी बड़ी सफलता दिलाएगा। 
  • अनुष्का शर्मा के वैवाहिक जीवन में नई खुशियां आएगी, जैसे ही मंगल इनके जीवन में प्रवेश करेंगे, तब इनका परिवार नई खुशियां, नया उत्साह, नया जीवन, और एक नई सफलता प्राप्त करेगा।    

यह भी पढ़ें:👉 फिर से डराने आ गई है भूल भुलैया 2

अंकज्योतिष क्या भविष्यवाणी कर रहा है अनुष्का शर्मा के लिए? 

अंक ज्योतिष के अनुसार, अनुष्का शर्मा का मूलांक 1 है जो 2022 को अनुष्का शर्मा के लिए समृद्ध वर्ष बनाएगा। यह वर्ष शानदार रहेगा, और अच्छी चीजें उनके रास्ते में आएंगी। आपको सुझाव दिया जाता है कि उन्हें अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए और उस इंसान पर गर्व होना चाहिए जो वह बन रही है। कुल मिलाकर, अनुष्का के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष होगा। आने वाला वर्ष अनुष्का शर्मा के लिए शानदार रहे, इनके जन्मदिन पर हमारी यही कामना है।  

अगर आप अपनी कुंडली का विश्लेषण कराना चाहते है, तो अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के वैदिक ज्योतिषियों से।  

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।  

✍️ By- डॉ योगेश

आचार्य आनंद
आचार्य आनंद के द्वारा
article tag
Celebrity
Taurus
Zodiac sign
आचार्य आनंद के द्वारा
article tag
Celebrity
Taurus
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!