April Tarot Masik Rashifal 2026: अप्रैल 2026 एक ऐसा महीना है जो आपको रुककर सोचने और फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका देता है। इस महीने की ऊर्जा आपको यह समझने में मदद करेगी कि आप अब तक कहां थे, क्या सीख चुके हैं और आगे किस दिशा में जाना सही रहेगा। अगर आप अपनी ज़िंदगी में स्पष्टता, ग्रोथ और सही फैसलों की तलाश में हैं, तो टैरो मासिक राशिफल आपके लिए एक बेहतरीन गाइड बन सकता है।
टैरो कार्ड्स इस महीने यह संकेत दे रहे हैं कि कई राशियों के लिए यह समय नए मौके, भावनात्मक हीलिंग और बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। कहीं आपको अपने डर और उलझनों का सामना करना होगा, तो कहीं अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। यह महीना आपको यह भी सिखाएगा कि कब आगे बढ़ना है और कब थोड़ा ठहरकर खुद को समझना जरूरी है।
अप्रैल आपको अपनी क्षमता पर भरोसा करने और जो चीज़ें अब आपकी ज़िंदगी में सही नहीं हैं, उन्हें छोड़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही, यह समय अपने पैशन को फॉलो करने और सही मौके को पहचानने का है।
तो अपनी राशि के अनुसार जानें कि अप्रैल 2026 आपके लिए क्या खास लेकर आया है, और कैसे आप इस समय का सही उपयोग कर सकते हैं।
अपनी राशि के अनुसार अप्रैल 2026 के टैरो संकेतों को जरूर जानें और समझें कि यह महीना आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।
(9 ऑफ स्वॉर्ड्स, 10 ऑफ कप्स, पेज ऑफ कप्स)
प्रिय मेष राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए भावनाओं के उतार-चढ़ाव और खुशी के खूबसूरत पलों का मिला-जुला अनुभव लेकर आ रहा है। इस महीने कभी मन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है, तो कभी दिल पूरी तरह संतुष्ट और खुश भी रहेगा। ज़रूरत है इन दोनों स्थितियों के बीच संतुलन बनाने की।
9 ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि इस दौरान आप किसी बात को लेकर चिंता या ओवरथिंकिंग में फंस सकते हैं। छोटी-छोटी बातें भी दिमाग में घूमती रह सकती हैं। मेष राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इन डर या चिंताओं से भागने की बजाय उनका सामना करें। जब आप अपनी परेशानियों को समझने और स्वीकार करने लगेंगे, तभी उनसे बाहर निकलने का रास्ता भी मिलेगा।
वहीं 10 ऑफ कप्स इस महीने आपके जीवन में खुशी, संतोष और रिश्तों में सुकून लेकर आ रहा है। परिवार और अपने लोगों के साथ बिताया गया समय आपको अंदर से मजबूत करेगा। यह कार्ड आपको याद दिलाता है कि भले ही कुछ परेशानियां हों, लेकिन आपके पास प्यार और सपोर्ट की कोई कमी नहीं है। इन्हीं रिश्तों में आपको सच्ची खुशी मिलेगी।
पेज ऑफ कप्स आपके अंदर की क्रिएटिविटी को जगाता है। इस महीने कुछ नया सीखने, लिखने, पेंटिंग करने या अपने दिल की बात खुलकर कहने का मन हो सकता है। यह समय है अपने जज़्बातों को दबाने का नहीं, बल्कि उन्हें महसूस करने और व्यक्त करने का। कोई नई शुरुआत या प्यारा सा भावनात्मक कनेक्शन भी बन सकता है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए अपनी चिंताओं को समझने और उन्हें छोड़ते हुए खुशी और प्यार को अपनाने का महीना है। जब आप अपने डर को पीछे छोड़कर रिश्तों और क्रिएटिविटी पर ध्यान देंगे, तो जीवन ज्यादा हल्का और खुशहाल महसूस होगा।
उपाय: अमेथिस्ट का इस्तेमाल करें, यह मन को शांत रखने में मदद करेगा। साथ ही रोज़ क्वार्ट्ज अपने पास रखें, इससे भावनात्मक हीलिंग और प्यार की ऊर्जा बढ़ेगी।
(6 ऑफ वैंड्स, 6 ऑफ कप्स, 2 ऑफ कप्स)
प्रिय वृषभ राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए सफलता, पुरानी यादों और रिश्तों की मिठास लेकर आ रहा है। इस महीने आप अपनी मेहनत का फल भी महसूस करेंगे और दिल से जुड़े लोगों की अहमियत को भी और करीब से समझेंगे।
6 ऑफ वैंड्स यह संकेत देता है कि यह समय आपके लिए मान-सम्मान और सफलता लेकर आ सकता है। आपने जो मेहनत की है, अब उसका अच्छा परिणाम सामने आएगा। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। वृषभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि अपनी इस सफलता को खुशी के साथ स्वीकार करें और अपनों के साथ बांटें।
वहीं 6 ऑफ कप्स आपको पुरानी यादों और रिश्तों की ओर ले जाता है। इस दौरान आप किसी पुराने दोस्त या खास रिश्ते को याद कर सकते हैं। यह समय है उन पलों को फिर से महसूस करने का, जिन्होंने आपकी ज़िंदगी को खूबसूरत बनाया है। ये यादें आपको सुकून भी देंगी।
2 ऑफ कप्स इस महीने रिश्तों में गहराई और आपसी समझ का संकेत देता है। चाहे प्रेम संबंध हो या कोई करीबी रिश्ता, जुड़ाव और भी मजबूत होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई नया और दिल से जुड़ा रिश्ता भी बन सकता है। इस समय एक-दूसरे को समझना और साथ देना बहुत जरूरी रहेगा।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने और रिश्तों को दिल से संवारने का महीना है। जब आप सफलता के साथ-साथ अपनों की कद्र करेंगे, तो जीवन में और ज्यादा संतुलन और खुशी महसूस होगी।
उपाय: अपने लक्ष्यों और रिश्तों को ध्यान में रखते हुए एक विज़न बोर्ड बनाएं। इससे आपको अपनी दिशा साफ रखने और सही चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
(ऐस ऑफ पेंटाकल्स, डेथ, 9 ऑफ पेंटाकल्स)
प्रिय मिथुन राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए बदलाव, नए मौके और अपनी मेहनत का फल देखने का समय लेकर आ रहा है। इस महीने आप एक ऐसे दौर से गुजरेंगे जहां पुरानी चीज़ें पीछे छूटेंगी और नई शुरुआत के रास्ते खुलेंगे।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स यह संकेत देता है कि इस दौरान आपको काम या पैसों से जुड़ा कोई नया मौका मिल सकता है। यह समय है कुछ नया शुरू करने का, जो आगे चलकर स्थिरता और तरक्की देगा। मिथुन राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इन नए अवसरों को पहचानें और पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ें। जो बीज आप अभी बोएंगे, वही भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे।
वहीं डेथ कार्ड एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह किसी अंत का नहीं बल्कि नई शुरुआत का संकेत है। अब समय आ गया है कि आप उन चीज़ों को छोड़ दें जो आपके काम की नहीं रहीं। चाहे वह कोई आदत हो, सोच हो या परिस्थिति, उसे जाने देना ही आपके आगे बढ़ने का रास्ता बनाएगा।
9 ऑफ पेंटाकल्स यह दिखाता है कि आपकी पिछली मेहनत अब रंग लाने लगी है। आप खुद को ज्यादा आत्मनिर्भर और संतुष्ट महसूस करेंगे। यह समय है अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने का। लेकिन साथ ही यह भी याद रखें कि सिर्फ अकेले आगे बढ़ना ही सब कुछ नहीं है, अपनों के साथ जुड़ाव बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए नए मौके और बदलाव को अपनाने का महीना है। जब आप पुरानी चीज़ों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे और अपनी मेहनत पर भरोसा रखेंगे, तो सफलता और संतोष दोनों आपके साथ होंगे।
उपाय: रोज़ या समय मिलने पर “ओपन फ्लो फॉर्च्यून” मंत्र को 108 बार धीरे-धीरे बोलें या मन ही मन दोहराएं। इससे जीवन में अवसर और समृद्धि का प्रवाह बढ़ेगा।
(द फूल, 8 ऑफ पेंटाकल्स, 10 ऑफ स्वॉर्ड्स)
प्रिय कर्क राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए नई शुरुआत, मेहनत और कुछ जरूरी अंत का संकेत लेकर आ रहा है। यह महीना आपको एक नई दिशा में आगे बढ़ने का मौका देगा, लेकिन साथ ही आपको अपने प्रयास और धैर्य भी दिखाने होंगे।
द फूल कार्ड यह बताता है कि आपके सामने एक नई शुरुआत का दरवाज़ा खुल रहा है। यह समय है थोड़ा जोखिम लेने का और अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का। कर्क राशि वालों को सलाह दी जाती है कि ज्यादा डरने या सोचने की बजाय नए मौके को अपनाएं। भरोसा रखें कि जो भी रास्ता आप चुनेंगे, वह आपको कुछ नया सिखाएगा।
8 ऑफ पेंटाकल्स इस बात पर जोर देता है कि सिर्फ शुरुआत करना ही काफी नहीं है, बल्कि लगातार मेहनत करना भी जरूरी है। अपने काम, स्किल या लक्ष्य पर ध्यान दें और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहें। इस दौरान की गई मेहनत आगे चलकर अच्छे परिणाम देगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
वहीं 10 ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि कोई पुराना दर्द, परेशानी या मुश्किल दौर अब खत्म होने की ओर है। हो सकता है आपको किसी सच्चाई का एहसास हो या कोई चीज़ अचानक खत्म हो जाए। लेकिन कर्क राशि वालों को समझना होगा कि यह अंत आपके लिए एक नई शुरुआत का रास्ता खोल रहा है। जो चीज़ अब आपके काम की नहीं है, उसे छोड़ देना ही बेहतर रहेगा।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए नई शुरुआत और मेहनत के साथ-साथ पुरानी परेशानियों को पीछे छोड़ने का समय है। जब आप खुले दिल से बदलाव को अपनाएंगे और खुद पर भरोसा रखेंगे, तो हर मुश्किल के बाद आप और मजबूत होकर उभरेंगे।
उपाय: रोज़ यह पुष्टि वाक्य दोहराएं – “मैं नए अवसरों को अपनाता/अपनाती हूं और हर चुनौती को पार करने की अपनी क्षमता पर भरोसा करता/करती हूं।”
(किंग ऑफ वैंड्स, द हायरोफैंट, 7 ऑफ कप्स)
प्रिय सिंह राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए जोश, लीडरशिप और नए अवसरों से भरा हुआ महीना लेकर आ रहा है। किंग ऑफ वैंड्स यह संकेत देता है कि इस समय आपकी पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास अपने चरम पर रहेगा। आप अपने आइडियाज़ को लेकर काफी क्लियर रहेंगे और दूसरों को भी मोटिवेट कर पाएंगे। यह समय आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का और अपने लक्ष्यों पर फोकस करने का है।
द हायरोफैंट आपको यह सलाह देता है कि इस महीने केवल अपने दम पर ही नहीं, बल्कि अनुभव और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना या किसी सिस्टम को फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परंपराओं या पुराने तरीकों से भी आपको कुछ महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है, जो आगे के रास्ते को आसान बनाएगी।
वहीं 7 ऑफ कप्स थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। इस दौरान आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं, लेकिन हर विकल्प सही नहीं होगा। ज्यादा सोच या भ्रम की स्थिति आपको कन्फ्यूज़ कर सकती है। सिंह राशि वालों को सलाह दी जाती है कि सपनों में खोने के बजाय हकीकत पर ध्यान दें और वही चुनें जो आपके असली लक्ष्यों और मूल्यों से जुड़ा हो।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए जोश और समझदारी के बीच संतुलन बनाने का महीना है। जब आप अपने आत्मविश्वास को सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे और सही मार्गदर्शन लेंगे, तो आप बड़ी सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। बस फैसले लेते समय स्पष्टता बनाए रखें और अपने असली उद्देश्य से जुड़े रहें।
उपाय: अपने पास क्लियर क्वार्ट्ज का छोटा पिरामिड रखें। यह आपके फोकस और सोच में स्पष्टता लाने में मदद करेगा।
(क्वीन ऑफ पेंटाकल्स, द टॉवर, जजमेंट)
प्रिय कन्या राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए बदलाव, समझ और खुद को बेहतर तरीके से संभालने का महीना लेकर आ रहा है। क्वीन ऑफ पेंटाकल्स यह संकेत देती है कि इस समय आपको अपनी देखभाल, स्थिरता और प्रैक्टिकल लाइफ पर ध्यान देना चाहिए। चाहे बात पैसों की हो, घर के माहौल की या आपकी खुद की देखभाल की, संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा।
द टॉवर इस महीने कुछ अचानक बदलाव या झटके की ओर इशारा करता है। कुछ चीज़ें जो अब तक स्थिर लग रही थीं, वे अचानक बदल सकती हैं। शुरुआत में यह थोड़ा असहज लग सकता है, लेकिन कन्या राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इन बदलावों से डरें नहीं। यह आपके जीवन से पुरानी और बेकार चीज़ों को हटाकर कुछ नया और बेहतर लाने का मौका है।
वहीं जजमेंट कार्ड आपको आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करता है। यह समय है अपने पुराने फैसलों, अनुभवों और रास्तों को देखने का और समझने का कि अब आपको किस दिशा में आगे बढ़ना है। अपनी गलतियों से सीखें और अपने असली उद्देश्य के अनुसार फैसले लें।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए खुद की देखभाल और जरूरी बदलावों को अपनाने का महीना है। जब आप पुराने पैटर्न को छोड़कर नए रास्ते को स्वीकार करेंगे, तो जीवन में ज्यादा स्पष्टता और संतुलन महसूस होगा। इस दौरान खुद को समय देना और मानसिक रूप से ग्राउंडेड रहना बहुत जरूरी है।
उपाय: अपने आसपास सेलेनाइट टॉवर रखें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में मदद करेगा।
(क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स, 8 ऑफ वैंड्स, 8 ऑफ पेंटाकल्स)
प्रिय तुला राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए साफ सोच, तेज़ी से आगे बढ़ने और मेहनत के जरिए ग्रोथ का महीना लेकर आ रहा है। क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देती है कि इस समय आपको अपने दिमाग और समझदारी का पूरा इस्तेमाल करना होगा। अपनी बात साफ और सीधे तरीके से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भावनाओं में बहने के बजाय लॉजिक के साथ फैसले लेना इस महीने आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
8 ऑफ वैंड्स इस बात की ओर इशारा करता है कि इस दौरान चीज़ें तेजी से आगे बढ़ेंगी। कोई खबर, मौका या बातचीत अचानक आपके सामने आ सकती है। तुला राशि वालों को सलाह दी जाती है कि तैयार रहें और सही समय पर एक्शन लें। यह समय रुकने का नहीं, बल्कि मौके का उपयोग करने का है।
वहीं 8 ऑफ पेंटाकल्स मेहनत और फोकस का संदेश देता है। जो भी काम आप कर रहे हैं, उसमें लगातार सुधार और मेहनत करना जरूरी होगा। छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान दें, क्योंकि यही आगे चलकर बड़ी सफलता का कारण बनेंगी। अपने स्किल्स को बेहतर बनाने पर फोकस करें, इससे आपको लंबे समय में फायदा मिलेगा।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए क्लैरिटी, स्पीड और डेडिकेशन का महीना है। जब आप सही दिशा में फोकस के साथ मेहनत करेंगे और मौके को पहचानेंगे, तो ग्रोथ अपने आप दिखाई देने लगेगी। बस अपने फैसलों में स्पष्टता बनाए रखें और खुद पर भरोसा रखें।
उपाय: पीले कागज पर नीली स्याही से “Unite Balance Grace” लिखें और इसे अपने वर्कस्पेस में लगाएं। दिन में कई बार इसे पढ़ें, इससे फोकस और संतुलन बना रहेगा।
(7 ऑफ कप्स, द एम्परर, द हैंग्ड मैन)
प्रिय वृश्चिक राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए सोच में स्पष्टता, कंट्रोल और नए नजरिए से चीज़ों को देखने का महीना लेकर आ रहा है। सेवन ऑफ कप्स यह संकेत देता है कि इस समय आपके सामने कई विकल्प या रास्ते हो सकते हैं, लेकिन हर चीज़ वैसी नहीं होगी जैसी दिखती है। कन्फ्यूजन या ओवरथिंकिंग की स्थिति बन सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने फैसले सोच-समझकर लें और हकीकत पर ध्यान दें।
द एम्परर इस महीने आपको अपनी ज़िंदगी की कमान खुद संभालने की सलाह देता है। यह समय है स्ट्रॉन्ग बनने का, अपने फैसलों पर टिके रहने का और एक सही स्ट्रक्चर बनाने का। वृश्चिक राशि वालों को सुझाव दिया जाता है कि अपने लक्ष्यों को साफ रखें और डिसिप्लिन के साथ आगे बढ़ें। आपकी लीडरशिप क्वालिटी इस दौरान आपको आगे ले जाएगी।
वहीं द हैंग्ड मैन यह दिखाता है कि कुछ मामलों में आपको रुककर सोचने की जरूरत पड़ सकती है। हर चीज़ तुरंत आगे नहीं बढ़ेगी, और यह ठीक भी है। कभी-कभी ठहराव भी जरूरी होता है ताकि आप चीज़ों को एक नए नजरिए से समझ सकें। धैर्य रखें और हालात को स्वीकार करना सीखें, इससे आपको सही दिशा मिल सकती है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए कंट्रोल और धैर्य के बीच संतुलन बनाने का महीना है। जब आप जल्दबाज़ी से बचेंगे, सही फैसले लेंगे और समय आने पर एक्शन करेंगे, तो आपके लिए रास्ता साफ होता जाएगा।
उपाय: अगर आपको बार-बार 888 नंबर दिखाई दे, तो इसे प्रगति और समृद्धि का संकेत मानें। साथ ही अपने आसपास 8 नंबर को किसी रूप में रखें, इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
(7 ऑफ स्वॉर्ड्स, जजमेंट, किंग ऑफ स्वॉर्ड्स)
प्रिय धनु राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए सावधानी, आत्ममंथन और साफ सोच के साथ आगे बढ़ने का महीना लेकर आ रहा है। सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स यह संकेत देता है कि इस समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा हो सकता है कि किसी स्थिति में पूरी सच्चाई सामने ना आ रही हो या कोई चीज़ वैसी ना हो जैसी दिख रही है। धनु राशि वालों को सलाह दी जाती है कि शॉर्टकट लेने से बचें और हर फैसले में ईमानदारी बनाए रखें।
जजमेंट कार्ड आपको अपने पिछले फैसलों और अनुभवों पर नजर डालने के लिए प्रेरित करता है। यह समय है खुद से सवाल पूछने का कि क्या आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या नहीं। जो चीज़ें अब आपके काम की नहीं हैं, उन्हें छोड़कर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह आत्मचिंतन आपको एक नई समझ और स्पष्टता देगा।
वहीं किंग ऑफ स्वॉर्ड्स इस महीने आपके लिए क्लैरिटी और लॉजिक की ताकत लेकर आ रहा है। आपको अपने विचार साफ रखने होंगे और बिना झिझक अपनी बात रखनी होगी। आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता इस दौरान आपको मुश्किल हालात से बाहर निकाल सकती है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का महीना है। जब आप ईमानदारी, स्पष्ट सोच और आत्ममंथन को साथ लेकर चलेंगे, तो आप सही दिशा में मजबूत कदम बढ़ा पाएंगे।
उपाय: अपने आसपास चील (Eagle) की तस्वीर या मूर्ति रखें। यह विज़न, स्पष्टता और चुनौतियों से ऊपर उठने की ताकत का प्रतीक है।
(द वर्ल्ड, 5 ऑफ वैंड्स, 6 ऑफ वैंड्स)
प्रिय मकर राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए उपलब्धियों, चुनौतियों और पहचान का मिला-जुला अनुभव लेकर आ रहा है। द वर्ल्ड कार्ड यह संकेत देता है कि आपने अपने जीवन के किसी महत्वपूर्ण चरण को पूरा कर लिया है। यह समय अपनी मेहनत और सफलता को पहचानने का है। आपने जो हासिल किया है, उस पर गर्व करें और इस पल को एंजॉय करें।
5 ऑफ वैंड्स इस महीने कुछ प्रतिस्पर्धा या टकराव की स्थिति दिखाता है। आपके आसपास अलग-अलग विचार या मतभेद हो सकते हैं, जिससे थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। मकर राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इन हालात को समझदारी और धैर्य से संभालें। हर बहस में पड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना ज्यादा जरूरी होगा।
वहीं 6 ऑफ वैंड्स सफलता और सराहना का संकेत देता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। आपको पहचान और प्रशंसा मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यह समय अपनी जीत को स्वीकार करने और उसे सेलिब्रेट करने का है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए सफलता के साथ-साथ खुद को संभालकर आगे बढ़ने का महीना है। जब आप अपनी उपलब्धियों का आनंद लेते हुए चुनौतियों को संतुलन के साथ संभालेंगे, तो आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा।
उपाय: अपने घर या वर्कस्पेस में जेड या स्नेक प्लांट का छोटा गमला रखें। यह स्थिरता, ग्राउंडिंग और प्रैक्टिकल सोच को मजबूत करने में मदद करेगा।
(द स्टार, 4 ऑफ पेंटाकल्स, 5 ऑफ पेंटाकल्स)
प्रिय कुंभ राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए उम्मीद, आत्मविश्वास और थोड़ी सावधानी का मिला-जुला समय लेकर आ रहा है। द स्टार कार्ड यह संकेत देता है कि इस महीने आपके अंदर नई उम्मीद और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। आप अपने सपनों को लेकर ज्यादा क्लियर और इंस्पायर्ड महसूस करेंगे। यह समय है खुद पर भरोसा रखने का और यह मानने का कि आप जो चाहते हैं, वह हासिल कर सकते हैं।
4 ऑफ पेंटाकल्स यह दिखाता है कि आप इस दौरान किसी चीज़ को बहुत कसकर पकड़े हुए हो सकते हैं, चाहे वह पैसा हो, कोई रिश्ता या आपकी सोच। कुंभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि सावधानी रखना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पकड़ बनाना आपको आगे बढ़ने से रोक सकता है। थोड़ा खुलापन रखें और बदलाव को स्वीकार करें।
वहीं 5 ऑफ पेंटाकल्स कुछ असुरक्षा या कमी की भावना की ओर इशारा करता है। कभी-कभी आपको लग सकता है कि चीज़ें आपके हिसाब से नहीं चल रहीं, लेकिन याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं। जरूरत पड़े तो मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। सही समय पर सही सपोर्ट आपको मिल सकता है।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए उम्मीद और प्रैक्टिकल सोच के बीच संतुलन बनाने का महीना है। जब आप अपने डर को छोड़कर नए अवसरों को अपनाएंगे और जरूरत पड़ने पर सहारा लेंगे, तो आगे का रास्ता धीरे-धीरे साफ होता जाएगा।
उपाय: अपने बेड के पास एमिथिस्ट रखें, जिससे मानसिक शांति और स्पष्टता मिले। साथ ही ग्रीन एवेंच्यूरिन रखें, जो अवसर और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करेगा।
(नाइट ऑफ वैंड्स, 3 ऑफ स्वॉर्ड्स, 9 ऑफ स्वॉर्ड्स)
प्रिय मीन राशि वालों, अप्रैल 2026 आपके लिए जोश, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और खुद को समझने का समय लेकर आ रहा है। नाइट ऑफ वैंड्स यह संकेत देता है कि इस महीने आपके अंदर कुछ नया करने का जुनून रहेगा। आप अपने आइडियाज़ और पैशंस को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और जल्दी-जल्दी एक्शन लेने का मन करेगा। लेकिन मीन राशि वालों को सलाह दी जाती है कि जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें, थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें।
3 ऑफ स्वॉर्ड्स इस बात की ओर इशारा करता है कि कुछ पुरानी या नई भावनात्मक तकलीफ सामने आ सकती है। यह दिल से जुड़ी कोई चोट, निराशा या दुख हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय स्वीकार करना जरूरी है। जब आप अपनी भावनाओं को समझेंगे और उन्हें बाहर आने देंगे, तभी असली हीलिंग शुरू होगी।
वहीं 9 ऑफ स्वॉर्ड्स मानसिक तनाव और चिंता को दिखाता है। इस दौरान आपके मन में बार-बार नकारात्मक विचार या डर आ सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस हो सकती है। मीन राशि वालों को सुझाव दिया जाता है कि इन विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने डर को समझें और धीरे-धीरे उनसे बाहर निकलने की कोशिश करें।
कुल मिलाकर, अप्रैल आपके लिए अपने पैशन और भावनाओं के बीच संतुलन बनाने का महीना है। जब आप अपने अंदर की उलझनों को समझेंगे और उन्हें हील करने की दिशा में काम करेंगे, तो आप पहले से ज्यादा मजबूत बनकर बाहर आएंगे।
उपाय: अपनी भावनाओं को लिखने की आदत डालें। रोज़ थोड़ा समय निकालकर जर्नलिंग करें, इससे मन हल्का होगा और आपको अपनी सोच में स्पष्टता मिलेगी।
यह अप्रैल 2026 का टैरो राशिफल आपको दिशा देता है, लेकिन अपनी स्थिति के अनुसार सटीक मार्गदर्शन के लिए आप Tarot Srijan से पर्सनल रीडिंग जरूर लें।