वृषभ राशि (Taurus) की लव कम्पैटिबिलिटी | मई में जन्मे लोगों का स्वभाव और बेस्ट पार्टनर 2026

Fri, May 01, 2026
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, May 01, 2026
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वृषभ राशि (Taurus) की लव कम्पैटिबिलिटी | मई में जन्मे लोगों का स्वभाव और बेस्ट पार्टनर 2026

वृषभ राशि (Taurus) वाले लोग स्थिर, व्यावहारिक और वफादार होते हैं। इनकी सबसे अच्छी अनुकूलता कन्या, मकर, कर्क और मीन राशि के साथ मानी जाती है। वृश्चिक इनके लिए सबसे passionate partner माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार, हमारा जन्म, समय, तिथि और स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसी आधार पर हमारी राशि भी तय की जाती है। हमारी राशि हमारे व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बता सकती है। हम अक्सर देखते हैं कि जब भी हमें किसी भी व्यक्ति के विषय में जानना होता है या 2 लोगों के बीच अनुकूलता का पता लगाना होता है तो हम ज्योतिष की सहायता लेते हैं। इसके बाद उन लोगों की राशियों का विश्लेषण करते हैं और गहनता से जांच करते हैं कि राशि अनुसार व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, एक व्यक्ति कि राशि दूसरे व्यक्ति के साथ अनुकूल होगी या नहीं और किन दो राशि वालों की अच्छी नहीं बनेगी। ऐसे सभी सवालों के जवाब हमें हमारी राशि और कुंडली के आधार पर पता चलते हैं। 

अब बात आती है की राशि का पता कैसे लगाया जाता है? दरअसल आप जिस महीने में पैदा हुए होते हैं आपकी राशि उसी के अनुसार तय होती है जैसे मई महीने में पैदा होने वाले लोगों की राशि वृषभ या मिथुन होती है। 20 अप्रैल से 20 मई तक के बीच में पैदा होने वाले लोगों की जन्म राशि वृषभ होती है वहीं 21 मई से 20 जून के बीच पैदा होने वाले लोगों की राशि मिथुन होती है। इस लेख में आगे हम जानेंगे कि मई माह में पैदा होने वाले लोगों कि अनुकूलता यानी कंपैटिबिलिटी किस राशि के साथ कैसी होती है।  

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)

जो लोग 20 अप्रैल से 20 मई के बीच पैदा हुए होते हैं वो वृषभ राशि के अंतर्गत आते हैं। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र हैं। यही कारण है कि यह लोग जिसके साथ भी होते हैं उससे दिल खोल कर प्यार करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक अपनी व्यावहारिकता, विश्वसनीयता और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। यह लोग अपने रिश्ते पर मेहनत करने से नहीं चूकते और हर संभव प्रयास करते हैं जिससे उनका रिश्ता अच्छा चल सके। 

यह लोग अपने रिश्तों में धैर्यवान हैं और जिससे भी प्रेम करते हैं उसके लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। यह अपने प्रेम संबंधों में बहुत खुले दिल के होते हैं और एक दोस्त की तरह अपने साथी को समझते हैं। हालांकि अपने रिश्ते में सम्मान और महत्व दोनों ही इनके लिए बहुत जरूरी होता है। अगर इन्हें लगता है कि इन्हें रिश्ते में महत्व नहीं मिल रहा तो यह साथी से उचित दूरी बनाने को भी तैयार रहते हैं। यह लोग अपने लव रिलेशनशिप में काफी पोजेसिव और कुछ हद तक डोमिनेटिंग भी लग सकते हैं। 

  1. वृषभ और मेष कंपैटिबिलिटी: वृषभ के राशि शुक्र और मेष के राशि स्वामी मंगल होते हैं। ऐसे में इन दोनों राशि वाले लोगों के बीच शारीरिक आकर्षण ज्यादा रहता है। इस कारण इनका बॉन्ड काफी सही होता है, लेकिन जब बातचीत और व्यक्तित्व की होती है तो इन राशि वाले लोगों को आपस में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

  2. वृषभ और वृषभ कंपैटिबिलिटी: वृषभ का वृषभ राशि से मैच बेहद खास होता है। इस राशि के दोनों लोग एक जैसे इंटरेस्ट साझा करते हैं। इनका व्यवहार, व्यक्तित्व और पसंद एक जैसी होती है। एक जैसा स्वाभाव रिश्ते को मजबूत करने और उसे सफल बनाने में मदद करता है। हालांकि डोमिनेटिंग स्वभाव रिश्ते में खटास भी ला सकता है। इसलिए इनके रिश्ते में धैर्य का होना बहुत जरूरी है  

  3. वृषभ और मिथुन कंपैटिबिलिटी: वृषभ राशि के लोग अधिक सीधे और व्यावहारिक होते हैं, जबकि मिथुन राशि के लोग ज्यादा क्रिएटिव और एक्सप्रेसिव होते हैं। इस प्रकार इनकी बातचीत काफी दिलचस्प हो सकती और उनके बीच एक इमोशनल बॉन्ड भी बन सकता है। नकारात्मक पहलू की बात करें तो वृषभ रिश्तों में अधिक पजेसिव या ईर्ष्यापूर्ण होते हैं, जो मिथुन राशि के व्यक्ति की आज़ादी पसंद सोच के साथ मैच नहीं होता। इसलिए मिथुन राशि के लोग बहुत बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

  4. वृषभ और कर्क कंपैटिबिलिटी: वृषभ राशि वालों की जल तत्व तत्व की राशि कर्क के साथ अच्छी कम्पैटिब्लिटी होती है। इन दो राशि के लोग सुरक्षा और स्थिरता को महत्व देते हैं, जिससे वे एक लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए एक अच्छा मैच बन जाते हैं। वृषभ राशि के लोग ज्यादा इमोशनल और समझदार होते हैं, जो वृषभ राशि वालों के प्रैक्टिकल नेचर के लिए काफी जरूरी है।

  5. वृषभ और सिंह कंपैटिबिलिटी: वृषभ और सिंह अपने मजबूत व्यक्तित्व और अलग-अलग प्राथमिकताओं के कारण टकरा सकते हैं। उनके रिश्ते के बीच अहंकार एक मुख्य रुकावट हो सकता है। अगर वह जल्दबाजी में आकर रिश्ता बना भी लें तो उसका लंबे समय तक चल पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर वे समझौता करने का तरीका खोज सकते हैं, तो उनके पास एक भावुक और रोमांचक रिश्ता हो सकता है।

  6. वृषभ और कन्या कंपैटिबिलिटी: वृषभ और कन्या दोनों ही अपने स्वभाव के सबसे अच्छे गुण साझा करते हैं। इनका जमीनी और व्यावहारिक स्वाभाव इन्हें एक दूसरे के प्रति अनुकूल बनाता है, जो एक स्थिर और सहायक संबंध बना सकते हैं। यह दोनों राशि वाले लोग समान रूप से मेहनत करने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने में विश्वास करते हैं यही कारण है कि यह एक दूसरे के लिए काफी अच्छा मैच साबित होते हैं। 

  7. वृषभ और तुला कंपैटिबिलिटी: वृषभ और तुला दोनों ही राशियां शुक्र द्वारा शासित होती हैं और शुक्र प्रेम, साझेदारी व विवाह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृषभ और तुला वालों के बीच सुंदरता और सद्भाव देखने को मिलता है। यह लोग एक बेहतर रिश्ता बना सकते हैं, लेकिन उनके अलग-अलग विचार रिश्ते में परेशानियां ला सकते हैं, जो आगे चलकर संघर्ष का कारण बन सकता है। हालांकि इसके कोई गंभीर परिणाम नहीं होते। 

  8. वृषभ और वृश्चिक कंपैटिबिलिटी: वृषभ और वृश्चिक एक शक्तिशाली संबंध बनाते हैं ,इनके बीच बेहद प्यार देखा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने पूरे प्रयास करते हैं और एक दूसरे के प्रति गहरी समझ भी रखते हैं। वैसे तो मुश्किलें हर रिश्ते का हिस्सा होती हैं लेकिन उनसे ऊपर उठ कर समझदारी से रिश्ते को चलाना ही कला होती है। वृषभ और वृश्चिक राशि का मेल इस कला को सबसे बेहतरीन ढंग से निभा सकता है।  

  9. वृषभ और धनु कंपैटिबिलिटी: वृषभ और धनु राशि की अलग-अलग प्राथमिकताएं और जीवन शैली हो सकती है, लेकिन यह दोनों अपने रिश्ते में एक दूसरे को पूरा सम्मान देते हैं। यह दोनों ही एक साथ बैलेंस्ड रिश्ता निभा सकते हैं, जिसमें सम्मान, भावनाएं और आपसी समझ देखने को मिल सकती है। इनके मैच को हम परफेक्ट मैच नहीं कह सकते, लेकिन फिर भी यह एक आइडियल रिश्ते की नींव रख सकते हैं।  

  10. वृषभ और मकर कंपैटिबिलिटी: वृषभ और मकर राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं और एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलते हैं। इन राशियों के राशि स्वामी यानि शुक्र और शनि का संबंध भी लोगों को अच्छे परिणाम देता है। एक अच्छा और मजबूत रिश्ता बनाने के लिए इन्हें ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए वे लंबे समय की साझेदारी के लिए एक अच्छा मैच बनाते हैं।

  11. वृषभ और कुंभ कंपैटिबिलिटी: वृषभ और कुंभ राशि वाले लोग एक-दूसरे की जरूरतों और मूल्यों को समझने के लिए संघर्ष कर सकते हैं, लेकिन अगर वे एक दूसरे को समझने के लिए थोड़ा धैर्य रखें और समझदारी से आगे बढ़ें, तो वे एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं। यह दोनों राशि के लोग एक दूसरे के प्रति थोड़ा अहंकारी लग सकते हैं, लेकिन इससे इन लोगों का रिश्ता कुछ खास प्रभावित नहीं होगा। 

  12. वृषभ और मीन कंपैटिबिलिटी: वृषभ और मीन दोनों रोमांटिक और संवेदनशील हैं, जो एक दयालु और सहायक संबंध बनाते हैं। वृषभ राशि के लोग मीन राशि वाले लोगों की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि इस राशि में भी वृषभ राशि वालों के जमीनी स्वभाव, व्यावहारिकता और स्थिरता वाले गुण शामिल होते हैं। यह दोनों एक जैसे गुण साझा करते हैं इसलिए इनके बीच काफी पटती है। हालांकि, वे व्यावहारिक और निर्णय लेने के मामलों में संघर्ष कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस महीने अपने प्रॉफिट को करें डबल, मई 2023 के शेयर बाज़ार की भविष्यवाणियों के साथ।  

वृषभ राशि के लिए बेस्ट पार्टनर

इस लेख में ऊपर हमने जाना कि वृषभ राशि के लोग अपने रिश्तों में कैसे होते हैं और एक पार्टनर के रूप में उनका व्यवहार कैसा होता है। आपको बता दें कि जब वृषभ राशि वालों के लिए एक कम्पैटिबल राशि की बात आती है, तो ज्योतिशास्त्र के अनुसार, पृथ्वी तत्व वाली राशियां, जैसे कन्या और मकर राशि को काफी सही माना जाता है। (Taurus compatibility with Pisces) वृषभ राशि के लोग सबसे ज्यादा कन्या और मीन राशि वाले लोगों की ओर आकर्षित होते हैं क्योंकि इन राशियों में भी वृषभ राशि वालों के जमीनी स्वभाव, व्यावहारिकता और स्थिरता वाले गुण शामिल होते हैं। यह दोनों एक जैसे गुण साझा करते हैं इसलिए इनके बीच काफी पटती है। 

पृथ्वी तत्व वाली राशियों के अलावा, वृषभ राशि वालों की जल तत्व वाली राशियों के साथ भी अच्छी कम्पैटिब्लिटी होती है, जैसे कर्क और वृश्चिक। इन राशियों के लोग ज्यादा इमोशनल और समझदार होते हैं, जो वृषभ राशि वालों के प्रैक्टिकल नेचर के लिए काफी जरूरी है। यह राशियां भावनात्मक गहराई और संवेदनशीलता भी प्रदान कर सकती हैं, जो किसी भी रिश्ते में सबसे आवश्यक गुण हो सकते हैं। अगर जीवन साथी के रूप में अनुकूलता का पता लगाएं तो वृषभ राशि वालों के लिए वृश्चिक राशि वाले सबसे बेस्ट होते हैं। 

अगर आप भी एक सही साथी की तलाश में हैं तो हमारे विशेषज्ञ astrologers आपको सही सलाह दे सकते हैं और व्यक्तिगत आधार आपके लिए सही पार्टनर चुनने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

article tag
Numerology
Zodiac sign
article tag
Numerology
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!