Bridal lehenga: राशि के अनुसार चुनें अपने लिए बेस्ट ब्राइडल लहंगा!

Wed, Jun 07, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jun 07, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Bridal lehenga: राशि के अनुसार चुनें अपने लिए बेस्ट ब्राइडल लहंगा!

हर होने वाली दुल्हन के पास एक अच्छा ब्राइडल लहंगा चुनने की कठिन चुनौती होती है। अपने विशेष दिन पर दुल्हन का व्यक्तित्व और शारीरिक सुंदरता उसके लहंगे के रंग से बहुत प्रभावित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी शादी की ड्रेस के लिए सबसे अच्छा रंग आपकी राशि द्वारा निर्धारित किया जा सकता है? 

इस आर्टिकल में हम आपको राशियों और ब्राइडल लहंगे (bridal lehenga) के रंगों के बीच संबंधों के बारे में  बताएंगे। यह आपको एक अपने ब्राइडल लहंगे के लिए सही कलर चुनने में मदद करेगा और साथ ही आपको सही  मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। चाहें आप किसी भी राशि से संबंध क्यों न रखते हों, एक रंग है जो आपकी विशिष्ट विशेषताओं का पूरक है और आपकी आंतरिक चमक को बाहर लाता है, चाहे आप एक साहसी मेष या प्यार करने वाले मीन हों।

अगर आप अपने शादीशुदा जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अभी बात करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट ज्योतिषियों से और पाएं सटीक सुझाव। पहले फ्री कंसल्टेशन के लिए भी क्लिक करें।

राशि के अनुसार ब्राइडल लहंगे के लिए बेस्ट कलर 

तो आइए, ज्योतिशास्त्र के अनुसार जानते हैं कि 12 राशियों के आधार पर ब्राइड के लिए कौन से रंग का लहंगा (lehenga color for bride) सबसे अच्छा सूट करेगा। यह आपको एक बहुत ही खूबसूरत और बैलेंस्ड ड्रेस चुनने में सहायता करेगा।

मेष राशि

मेष अग्नि तत्व की राशि होती है और इनका स्वामी ग्रह मंगल है। यही कारण है कि मेष राशि वाले काफी एग्रेसिव और उत्साहित रहने वाले लोग होते हैं। इस प्रकार इस राशि के लोग ज्यादातर बोल्ड और वाइब्रेंट कलर्स की ओर आकर्षित होते हैं। अगर आप जल्द ही शादी करने वाली हैं और अपने ब्राइडल लहंगे (Bridal Lehanga) के लिए बेस्ट कलर की तलाश कर रही हैं तो आपके लिए मेरून और पिंक कलर सबसे अच्छा है। यह कलर आपको आगे बढ़ते रहने का आत्मविश्वास और मैरिड लाइफ के लिए गुडलक दे सकता है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि, पृथ्वी तत्व वाली राशि होती है। इस राशि के लोग आमतौर पर जमीन से जुड़े हुए और बहुत प्रैक्टिकल नेचर के होते हैं। ऐसे में अगर आप वृषभ राशि वाली दुल्हन हैं तो आपको हल्का हरा रंग जैसे पेस्टल ग्रीन और क्रीम रंग का लहंगा पसंद करना चाहिए। ये रंग आपके लिए बहुत शुभ हो सकते हैं। 

मिथुन राशि 

मिथुन वायु तत्व की राशि है। मिथुन राशि वाले लोग काफी उत्साहित लोग होते हैं जो हर समय कुछ न कुछ नया सीखना चाहते हैं। यह लोग थोड़े वाइब्रेंट कलर्स को पसंद करते हैं। इस कारण मिथुन राशि की ब्राइड के लिए मस्टर्ड येलो या लेमन कलर सबसे बेस्ट होता है। आप इन कलर्स को कॉम्बिनेशन में भी पहन सकती हैं। यह कलर आपके नेचर और आपकी पर्सनैलिटी पर काफी सूट करेंगे।  

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग ज्यादातर भावनात्मक रूप से काफी सेंसिटिव व्यक्ति होते हैं। इसलिए कर्क राशि वालों के लिए हल्के नीले, सिल्वर, या पर्ल व्हाइट जैसे सॉफ्ट और आँखों को आराम देने वाले रंग ज्यादा अच्छे होते हैं। ये रंग प्योरिटी और शांति की भावना पैदा करते हैं, साथ ही पॉजिटिव माहौल भी बनाते हैं। यह आपकी आने वाली मैरिड लाइफ को भी ब्लैस करता है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लोग काफी आत्मविश्वासी होती हैं और इनका नेचर अक्सर तेज़तर्रार व्यक्ति का होता है। सिंह राशि की ब्राइड को रॉयल पर्पल या गोल्डन रंग का लहंगा पहनना चाहिए। यह रंग लग्ज़री और ग्लैमर को दर्शाते हैं, इनकी पर्सनैलिटी इसमें खिल कर नज़र आ सकती है। यह आपकी खुशियों को डबल करने में और आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में बहुत सहायक हो सकता है। 

अगर कुंडली में हैं ये योग तो शादीशुदा जीवन में रहेगी प्यार की बहार। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। यह राशि पृथ्वी तत्व वाली होती है। कन्या राशि की ब्राइड को मेहंदी ग्रीन कलर के साथ-साथ बॉटल ग्रीन या ऑलिव ग्रीन कलर के लहंगे का चुनाव करना चाहिए। यह कलर आपके नेचर से मैच करेगा और आपको एक सोफिस्टिकेटिड ब्राइडल लुक देगा।

तुला राशि 

तुला राशि एक वायु तत्व वाली राशि है। इस राशि के लोग सद्भाव और संतुलन को महत्व देते हैं। तुला राशि वाली ब्राइड को पेस्टल पिंक या लैवेंडर जैसे सॉफ्ट और रोमांटिक कलर का लहंगा पहनना चाहिए। यह आपके जेंटल नेचर को दर्शाते हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी से मैच करेगा और आपको एक बैलेंस्ड लुक देगा। अगर आप अपने वेडिंग लुक को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ को भी स्पेशल बनाना चाहते हैं तो यह कलर्स जरूर चुनें। 

first consutlation free

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है। यह लोग ज्यादातर डीप और मिस्टीरियस नेचर वाले लोग होते हैं। इस कारण आपको बोल्ड व गहरे रंग शुभता देते हैं और आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाते हैं। वृश्चिक राशि वाली ब्राइड को हमेशा मेहरून या डार्क पर्पल कलर का लहंगा पहनना चाहिए। यह कलर्स आपकी लाइफ में गुडलक लाने और आपको अच्छी लाइफ के लिए आशीर्वाद देने में सहायक होंगे।     

धनु राशि 

धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है। यह लोग अक्सर एडवेंचर पसंद लोग होते हैं और इन्हें अपनी आज़ादी बहुत पसंद होती है। आपकी राशि के आधार पर आपकी पर्सनैलिटी में कुछ स्पेशल गुण होते हैं, जो आपके व्यक्तित्व को अट्रैक्टिव बना देते हैं। फ्रेंडली नेचर होने के कारण धनु राशि की ब्राइड को ग्लिटरी और चमकीले रंग ज्यादा सूट होते हैं। यह कलर आपको फ्यूचर में पॉज़िटिव लाइफ जीने के लिए बढ़ावा देते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। यह लोग इमोशनली बहुत स्ट्रांग होते हैं। आपको एलिगेंट और क्लासिक कलर्स ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं। आपकी पर्सनैलिटी पर ब्राउन, नेवी ब्लू और चारकोल ग्रे कलर काफी जचेगा। अगर आप ब्राइडल लहंगे के कलर को लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो इन कलर को चुन सकते हैं। यह कलर्स स्ट्रांग और सक्सेसफुल मैरिड लाइफ का वादा करते हैं।  

कुंभ राशि

कुंभ राशि वायु तत्व की राशि है। यह लोग इंडिपेंडेंट और दूरदर्शी व्यक्ति हैं। आपको अक्सर यूनीक कलर्स के प्रति अट्रैक्शन होता है जो आपके डिफरेंट टेस्ट हैं। कुंभ राशि वाली ब्राइड्स के लिए ब्लू कलर सबसे फायदेमंद कलर हो सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक ब्लू, सिल्वर-ग्रे, या मैटेलिक टोन के शेड्स भी आपके ब्राइडल लहंगे के लिए बेस्ट होंगे। यह कलर आपको मेंटली रूप से शांत और पॉजिटिव रहने में मदद करेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि जल तत्व की राशि है। मीन राशि की लड़कियों को अगर अच्छी एनर्जी वाले, खूसबूरत ब्राइडल लहंगे की तलाश है तो आपको लाइट कलर्स को चुनना चाहिए। आप पर पेस्टल येलो और पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा। यह कलर्स ब्राइड को इंस्पायर करते हैं और आने वाली नई लाइफ की सभी चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत देते हैं। 

ब्राइडल लहंगे पर राशियों का प्रभाव  

अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी के तत्व प्रत्येक राशि से जुड़े होते हैं और इनमें विशिष्ट लक्षण होते हैं। ये सभी एलिमेंट्स आपके दुल्हन के लहंगे (lehenga for bride) के लिए एक आइडल कलर स्कीम का चयन करने में हमारी सहायता कर सकते हैं। अपनी राशि से जुड़े ऊर्जावान गुणों पर विचार करके, आप एक ऐसा कलर चुन सकते हैं जो आपकी नेच्युरल ब्यूटी को बढ़ाता है और आपके स्पेशल दिन पर आपकी पर्सनैलिटी से मैच होता है।

अगर आप ऐसी ही अन्य ज्योतिषीय जानकारियों की तलाश कर रहे हैं और अपनी शादी से संबंधित किसी प्रकार का मार्गदर्शन चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से संपर्क कर सकते हैं। पहला कंसल्टेशन है बिलकुल मुफ्त।

article tag
Zodiac sign
article tag
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!