Chandra Grahan 2023 - कब लगेगा चंद्रगहण ? जानें क्या सूतक काल होगा भारत में प्रभावी?

Thu, May 04, 2023
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Thu, May 04, 2023
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
 Chandra Grahan 2023 - कब लगेगा चंद्रगहण ? जानें क्या सूतक काल होगा भारत में प्रभावी?

Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण को हम चंद्रमा के ग्रहण के रूप में भी जानते हैं, यह तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती हैं। पृथ्वी, सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। आमतौर पर यह पूर्णिमा की रात को होता है। चंद्रमा हमारी भावनाओं, जुनून, मनोदशा, मन और रचनात्मकता के कारक हैं। 

कब और कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण?

इस साल 2023 में कुल 4 ग्रहण हैं - 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण और वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को रात्रि में 8:44 बजे से 6 मई 2023 को रात 1: 00 बजे तक चलेगा। इसलिए चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट होगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, अंटार्कटिका, अटलांटिक, एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत महासागर से दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। साल 2023 का अगला और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को पड़ेगा।

क्या भारत में सूतक लगेगा? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान खाने-पीने की मनाही होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : मई 2023 में शादी करने के बारें में सोच रहें है तो अभी पढ़ें ये लेख !

चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव 

चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा। आइए राशि अनुसार जानते हैं इसके प्रभाव - 

मेष राशि 

प्रिय मेष राशि वालों, चंद्रग्रहण के दौरान आपको कुछ मानसिक और भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है और कुछ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय आप नौकरी और करियर के लिहाज से अच्छा पफरफॉर्मन्स करेंगे। आपको इस समय कुछ एजुकेशनल प्रॉफिट भी होंगे, जिसका अर्थ है कि आप में से कुछ लोग खुद को प्रोफेशनल रूप से अपग्रेड करने के लिए नए प्रोग्राम और प्रोजेक्ट्स कर सकते हैं। आपकी आवाज और कम्युनिकेशन में सुधार होगा और आप अपने अच्छे कम्युनिकेशन स्किल से सभी को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। इस समय जो लोग ऑनलाइन काम पर किसी तरह का रिसर्च कार्य कर रहे हैं उन्हें भी लाभ प्राप्त होगा। 

उपाय -  इस अवधि में "ॐ नमः शिवाय" का 108 बार जाप करें। 

वृषभ राशि

प्रिय वृषभ राशि वालों, आप लोगों को इस समय कुछ वित्तीय नुकसान हो सकते हैं इसलिए हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप धीमी गति से चलें और जब आपके मनी मैनेजमेंट की बात आती है तो अग्रेसिव होकर या जल्दबाजी में निर्णय न लें। इस समय कुछ पेंडिंग अदालती मामले बंद हो सकते हैं और आशंका है कि यह आपके पक्ष में नहीं आएंगे। इसलिए कृपया इसके लिए तैयार रहें और अगले वर्क प्लान और रणनीतियों को पहले से तैयार रखें। आप में से कुछ लोग अपने घर और परिवारों से बाहर या दूर भी जा सकते हैं, जो बहुत सुकून देने वाला एहसास नहीं होगा लेकिन स्थिति ऐसी हो जाएंगी कि प्रियजनों से दूर आपका आना-जाना जरुरी हो जाएगा। 

उपाय - इस समय लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन राशि 

प्रिय मिथुन राशि वालों, इस समय ग्रहों की स्थिति और गोचर चार्ट से पता चलता है कि आपको कुछ अच्छे वित्तीय लाभ होंगे जो आय के विभिन्न सोर्सेज से प्राप्त हो सकते हैं। ये लाभ आपके लिए अच्छे होंगे और आपके जीवन में बहुत आराम और लग्जरी लाएंगे। आप में से कई लोग अपने आर्टिस्टिक पक्ष के साथ नया प्रयोग भी करेंगे और अपने जुनून को जीएंगे जो आपके जीवन में खुशी की गहरी भावना लाएगा। इस समय आप में से कुछ लोग एक नई संपत्ति खरीदने के बारे में भी सोचेंगे और यदि पहले से ही काफी समय से योजना बना रहे हैं तो सबसे अधिक संभावना है कि यह सौदे सफल होंगे।

उपाय - कुबेर मंत्र का पाठ करें। 

कर्क राशि

प्रिय कर्क राशि वालों, इस बार चंद्रमा की स्थिति के कारण इमोशनल और मानसिक रूप से बहुत अधिक एक्टिव रहेंगे और चंद्रमा आपके राशि चक्र के स्वामी भी हैं। आपकी संवेदनशीलता का स्तर अपने पीक पर होगा जिसके कारण आप अपने आस-पास के प्रियजनों के साथ कुछ झगड़े और बहस का सामना कर सकते हैं। अत्यधिक भावनात्मक और अग्रेसिव होने से बचें। चीजों को पर्सनल रूप से न लेने की कोशिश करें और उनसे कुछ सीखने का प्रयास करें। आप अपने प्रोफेशनल जीवन और वर्क फील्ड के लोगों के साथ कुछ कठिनाइयों का सामना भी कर सकते हैं। 

उपाय - "ॐ" का 108 बार जाप करें। 

यह भी पढ़ें: साल 2024 में बनेगी किसकी सरकार? जानें ज्योतिषीय विश्लेषण।

सिंह राशि

प्रिय सिंह राशि वालों, इस समय आपके काम में कुछ देरी हो सकती है और आपके धैर्य की वास्तव में इस समय परीक्षा होगी। आपके प्रोफेशनल या पर्सनल जीवन में या दोनों में ही रुकावट हो सकती है। इस समय  शनि इस रुकावट को ला रहे हैं जो बहुत निराशा और आत्म आलोचना या यहां तक कि आपके जीवन में दोष लगाने का खेल भी पैदा कर सकते हैं।  जिसमें आप अन्य लोगों गलती बताना शुरू कर देते हैं। हालांकि यह काम नहीं करेगा। यह केवल आपको अधिक नुकसान पहुंचाएगा और इसलिए सबसे अच्छा यह है कि आप अपने ज्ञान और धैर्य का उपयोग करें और चीजों को अपनी गति से चलने दें। आप में से कुछ लोग इस बार अलौकिक विद्या और आध्यात्मिकता की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं।

उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशि

प्रिय कन्या राशि वालों, आप में से कई लोग संपत्तियों की खरीद और बिक्री में शामिल हो सकते हैं, यह कई तरह की अलग-अलग संपत्तियां भी हो सकती हैं। कुछ खानदानी संपत्ति भी इस बार आपके नाम पर आ सकती है और आपको इससे लाभ होगा। इसके अलावा आपको सावधान रहने और किसी भी रूप में अग्रेसिव होने  से बचने की आवश्यकता है क्योंकि आप लोगों में आक्रामक होने और छोटी बात को बड़ा बनाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होगी। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी उस आदत पर अंकुश लगाएं और कुल जागरूकता के साथ कुछ व्यवहार परिवर्तन करें जो आपको लंबे समय तक मदद करेंगे। 

उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

तुला राशि

प्रिय तुला राशि वालों, आपके लिए चंद्रग्रहण थोड़ा चिड़चिड़ा और गुस्सा होने का समय हो सकता है। आपको वास्तव में अपने क्रोध को संभालने और इस समय अपने मूड स्विंग्स पर नज़र रखने की आवश्यकता है। आप निश्चित रूप से अति संवेदनशील और भावुक होंगे। संभावना है कि आप उन चीजों और स्थितियों के बारे में सोचना शुरू कर दें जो आपको और आपके दिन-प्रतिदिन के जीवन को परेशान कर सकती हैं। तुला राशि के कुछ जातकों को अध्यात्म में भी बहुत रुचि होगी और वे ध्यान करना शुरू कर देंगे और विभिन्न आध्यात्मिक प्रोग्राम में भी शामिल होंगे। 

उपाय- जितनी ज्यादा हो सके सफेद रंग के कपड़े पहनें। 

वृश्चिक राशि

प्रिय वृश्चिक राशि वालों, इस समय आपके काम में रुकावट आएंगी और इसके बारे में आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। यहां तक कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तब भी निराश महसूस करेंगे। आप यह  नहीं जानते कि इस भावना से कैसे निपटें और खुद को फिर से कैसे प्रेरित करें? आपको निराश होने और बहुत कठिन प्रयास करने वाली सीमाओं को पार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस धैर्य के साथ बैठें और आराम करें और इस महीने जो कुछ भी हो रहा है उसे होने दें क्योंकि आखिरकार चीजें बदल जाएंगी और वह भी केवल आपके पक्ष में। 

उपाय-   शनिवार को शनि मंदिर जाएं। 

यह भी पढ़ें : इस महीने अपने प्रॉफिट को करें डबल, मई 2023 के शेयर बाजार की भविष्यवाणियों के साथ।

धनु राशि

प्रिय धनु राशि वालों,  इस समय मन में उतार-चढ़ाव और एनर्जी का उच्च लेबल का अनुभव करेंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत अग्रेसिव होंगे और आमतौर पर बहुत खुश होंगे। आप बहुत मेहनत कर रहे होंगे और पूरे दिन भागदौड़ के बाद भी थकान महसूस नहीं करेंगे। आपके पास इतनी ऊर्जा होगी कि आप नहीं जान पाएंगे कि इसके साथ क्या करना है और इस समय मेहनत करना महत्वपूर्ण होगा। अगर बहुत अधिक ऊर्जा को किसी रचनात्मक जगह पर न लगाया जाए तो दिमाग इसका विनाशकारी उपयोग कर सकता है। आप अपने या किसी प्रियजन के लिए घर खरीदने या बेचने की प्रक्रिया में भी शामिल हो सकते हैं। 

उपाय-  सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। 

मकर राशि

प्रिय मकर राशि वालों, आपको परिवार और आसपास के बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस और घर दोनों में काम करने वाले और कर्मचारी आपसे बहुत खुश रहेंगे। कुछ पेंडिंग पड़े अदालती मामले बंद होने की ओर पहुंच सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें जीतने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आपकी अचानक किसी प्रकार के शोध या रेकी पाठ्यक्रमों में भी बहुत रुचि बढ़ सकती है। गुप्त दुश्मन भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और आपको धोखा दे सकते हैं। इस कारण आपको बहुत सावधान रहने और पूरी तरह से जागरूक होने की आवश्यकता है कि आपके आसपास क्या चल रहा है। 

उपाय- शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।

कुंभ राशि

प्रिय कुंभ राशि वालों, ऐसी आशंका है कि आपको अपनी कड़ी मेहनत और अपेक्षाओं के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं हो पाएंगे। यही कारण है कि दुख और नाराजगी आपके स्वभाव का हिस्सा बन सकती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और महान प्रशंसा व परिणामों की उम्मीद करेंगे, लेकिन आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे या  परिणाम आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं होंगे। इसलिए यह आपके लिए एक परीक्षा का समय होगा और आपको अपने ज्ञान का प्रदर्शन करना होगा जिसे आपने वर्षों से इकट्ठा किया है। जीवन में आप कुछ रुकावटों का अनुभव कर सकते हैं और शायद आप इस बारे में कुछ खास कर भी नहीं पाएंगे।  

उपाय- महामृत्युंजय जाप का पाठ करें। 

मीन राशि

प्रिय मीन राशि वालों, अपनी क्षमता और स्किल सेट को जोड़ेंगे और विभिन्न नए पाठ्यक्रम और प्रोजेक्ट्स लेंगे। इस बार बहुत सारी नई शिक्षा और ज्ञान साझा करने की संभावना है। आपका प्रोफेशन भी इस महीने निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा और आप काम व करियर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि कुछ कठिनाइयां काम पर आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझ और पिछले प्रोफेशनल अनुभवों के साथ आप न केवल इसे प्रबंधित करने में सक्षम होंगे, बल्कि इसके माध्यम से उत्कृष्टता भी प्राप्त कर पाएंगे और सभी मुश्किलों से बाहर आजाएंगे। 

उपाय- गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल का दान करें।  

चंद्रग्रहण से सम्बंधित किसी भी पर्सनल जानकारी के लिए आज ही सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रॉलोजर  टैरो पूजा से।

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Pooja Performance
Others
Festival
Zodiac sign
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Pooja Performance
Others
Festival
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!