
Phalguna Amavasya 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार, पूरे साल में करीब 12 अमावस्या आती हैं। हिंदू धर्म में अमावस्या (Amavasya 2022) का बहुत अधिक महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं साथ ही पितरों का तर्पण, दान, स्नान का भी इन अमावस्याओं में विशेष महत्व बताया गया है। आज हम एस्ट्रोयोगी के इस लेख में आपको बताएंगे की इस साल 2022 में कब कब अमावस्या पड रही है, साथ ही जानें के फाल्गुन अमावस्या के बारे कुछ अहम बातें।
हिन्दु पञ्चांग में अमावस्या उस दिन होती है, जिस दिन चंद्रमा को नहीं देखा जा सकता है। चंद्रमा 28 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूर्ण करता है। अमावस्या को हिन्दु शास्त्रों में काफी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और इसके अनुसार अमावस्या (Amavasya) को पित्रों का दिन भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की अमावस्या के दिन स्नान कर प्रभुः का ध्यान करना चाहिये, बुरे व्यसनों से दूर रहना चाहिए। आपको बता दें कि हर माह की अमावस्या को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता हैं। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या एक मार्च (March 2022) को रात्रि 01:00 बजे शुरु होगी, जो 02 मार्च को रात्रि 11:04 बजे तक रहेगी। इस दिन शिव योग सुबह 08:21 तक रहेगा। उसके बाद से सिद्ध योग शुरू होगा, जो 03 मार्च को सुबह 05:43 बजे तक रहेगा। अमावस्या पर पितरों की आत्म तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्धकर्म सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक किए जा सकते हैं।
शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन मुख्य रूप से कुछ काम करने चाहिए, जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहती है। तो चालिए जानते हैं क्या हैं वो काम
Amavasya 2022 List: इस वर्ष 2022 में कब-कब पडेगी अमावस्या यहां देखें पूरी लिस्ट
✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी
यह भी पढ़े: - अमावस्या 2022 | मौनी अमावस्या 2022 |