जैकलीन फर्नांडिस की कुंडली के कौन-से योग बनाते हैं उन्हें इतना आकर्षक और प्रभावशाली?

Wed, Aug 10, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Aug 10, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जैकलीन फर्नांडिस की कुंडली के कौन-से योग बनाते हैं उन्हें इतना आकर्षक और प्रभावशाली?

जैकलीन फर्नांडिस एक डांसर, मॉडल के साथ एक एक्टर भी है, कौन से सितारे बनाते हैं इन्हें मल्टी टैलेंटेड और सबसे अलग? जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को श्रीलंकन ब्यूटी के नाम से भी जाना जाता है, जैकलीन ने 21 वर्ष की आयु में ही 2006 की मिस यूनिवर्स श्रीलंका का अवार्ड जीता था। यही नहीं जैकलीन ने 2010 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आईफा और स्टारडस्ट अवार्ड भी अपने नाम किया था। इन्‍होंने अपने फिल्मी जगत की शुरुआत 2009 से की थी। जैकलीन ने कई सुपरहिट फिल्मों को अपने नाम किया है। ये अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज कर रहीं है। इनकी बॉलीवुड की शुरुआत तब हुई जब जैकलीन ने मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान अलादीन फिल्‍म के लिए ऑडिशन दिया था और ये आज करोड़ों की हैं। 2022 में ये अपना 37वां जन्मदिन (jacqueline fernandez birthday) मनाएंगी। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि किन-किन सितारों ने और किन योगों ने मिलकर बनाया जैकलीन को बॉलीवुड का चमकता सितारा?

जैकलीन फर्नांडिस कुंडली

  • जैकलीन फर्नांडिस की जन्म तिथि: 11 अगस्त, 1985
  • जन्म समय: दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय)
  • जन्‍म स्‍थान: कोलम्बो, श्रीलंका

कुंडली के आधार जैकलीन फर्नांडिस का परिचय?

वृष (वृषभ) राशि के लोग 

इस राश‍ि के लोग खुशमिजाज, इन्टेलिजन्ट, सुंदर दिखने वाला, सुडौल शरीर वाले और बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे व्‍यक्‍त‍ि  अपने जीवनकाल के मध्यभाग और वृद्धावस्था में सुख का आनंद उठाते हैं। इस राश‍ि वाले धनी, धैर्यवान, चंचल मन वाले, खाने-पीने के शौकीन, दुनिया में लोकप्रिय और भावुक व्‍यक्‍त‍ि होते हैं। इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है।

जैकलीन के पारिवारिक जीवन की एक झलक

जैकलीन फर्नांडिस के पारिवारिक जीवन की बात करें तो इनका जन्‍म बहरीन देश के मनामा शहर में हुआ है। इनके पिता एक म्यूजिशियन और माता एक एयर होस्टेस थिस मलेशियाई मूल की रहने वाली हैं। जैकलीन ने स्‍कूलिंग सेक्रेड हार्ट स्कूल, बहरीन में की और सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया में मास मीडिया में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

  • जैकलीन के पिता: एलरॉय फर्नांडीज

  • जैकलीन की माता: किम फर्नांडीज

  • जैकलीन के भाई: 2 बड़े भाई हैं

  • जैकलीन की बहन: 1 बड़ी बहन है

जैकलीन की कुछ खास बातें

  • जैकलीन बचपन से ही टैलेंटेड और होशियार थी, महज 14 साल की आयु में ही इन्होंने एक टीवी शो होस्ट किया था।
  • ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि जैकलीन एक नहीं बल्कि एक से अधिक भाषाएं बोल सकती हैं। इन्हें स्पेनिश, फ्रेंच, अरबिक आदि भाषाएं भी खूब अच्छी तरह आती है। 
  • जैकलीन को घूमना, जिमनास्टिक, तैराकी, डांस बहुत पसंद है और इनके दोस्‍त इनको जैकी नाम से बुलाना पसंद करते हैं।
  • इन्होंने बहरीन के प्रिंस को भी डेट किया, जिनका नाम हसन बिन राशिद अली था। इनका व्यक्तित्व ही इतना आकर्षक है, जोकि इनकी कुंडली के बने योगो से आता है, जिसे सभी इनसे  प्रभावित हो जाते हैं।
  • बचपन से ही जैकलीन हॉलीवुड स्टार बनना चाहती थी, अपने इस शौक को पूरा करने के लिए जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग से ट्रेनिंग भी ली थी। इसके बाद वे अपने देश श्रीलंका लौट गई और यहां से ही इन्‍होंने रिपोर्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में करियर की शुरुआत कर दी।
  •  

किन सितारों ने बनाया जैकलीन को सुपर स्टार?

इनके सितारे इन्‍हें सात समुन्दर पर से यहां बॉलीवुड में ले आए और इतना हिट भी कर दिया? चलिए जानते हैं इनकी कुंडली के बारे में।

जैकलीन की जन्म कुंडली (Jacqueline Fernandez’s Kundli) वृश्चिक लग्न की है, जिसका स्वामी मंगल है और वह नवें भाव में बैठा हैं। जो जैकलीन को बहुत ही भग्‍यावन बनता है। इनका मंगल नवें भाव में कर्क राशि में विराजमान है, जो मंगल को नीच का बनता है। लेकिन सूर्य से युति के कारण मंगल अच्छा ही प्रभाव दे रहे हैं।

नवें भाव में तीन ग्रहों की युति है - सूर्य, मंगल और बुध। मंगल की इस स्थिति के कारण जैकलीन हमेशा ही लकी रहेंगी और भाग्य हमेशा इनका साथ देगा। साथ ही साथ यह उन्हें बहुत ही नई-नई मौके दिलाएगा और अत्यधिक महत्वाकांक्षी भी बनाएगा। अलग-अलग लोगों से यह प्रेम पूर्वक अपना काम निकलवालेंगी। यह भी एक बहुत बड़ी प्रतिभा होती है।

12वें भाव में शनि के होने से जैकलीन हमेशा अलग-अलग देश-विदेश की यात्रा करती रहेंगी। लेकिन केतु के साथ में होने की वजह से वे कभी भी एक जगह हमेशा के लिए नहीं टिकेंगी।

इनके गुरु तीसरे भाव में मकर राशि में बैठे हैं और चन्द्रमा से 7वें भाव में पंचम की दृष्टि डाले हैं। चन्द्रमा हमारे मन का कारक है और गुरु की इस दृष्टि से जातक एक बहुत मजबूत मन रखता है। मानसिक क्षमता और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ ही अपनी जिंदगी को आगे बढाएंगी।

गुरु की सप्तम दृष्टि सूर्य, मंगल और बुध पर पड़ती है जो जैकलिन को बहुत ही बोल्ड बनती है।

6वें भाव में राहु के होने से यह बहुत ही आसानी से अपने शत्रु को पराजित करेंगी और हर प्रतियोगि‍ता में जीतेंगी।

शुक्र अष्टम में होने के कारण इनके पास तेजी और आसानी से पैसा आएगा। जैसे स्टॉक मार्किट, सत्ता, लॉटरी, इत्यादि।

10वें भाव में, जो की हमारी प्रोफेशनल लाइफ का होता है सिंह राशि है और सूर्य जोकि सिंह राशि के स्वामी है, भाग्य स्थान में चंद्र की राशि के मित्र है और चंद्र यहां उच्च के हैं। यह गृह दशा इन्हें बहुत महत्वाकांक्षी और सफल बनाती आ रही है और आगे भी बनाती रहेगी।

जैकलीन की जन्म कुंडली में सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही बहुत स्ट्रांग है, जिसे पता चलता है की वह लम्बी, ऊंची कद काठी की और मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति है।

लग्न 21 डिग्री का होकर बहुत प्रबल है और यही जैकलीन को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व देता है।

इस समय जैकलिन की गुरु की महादशा चल रही है, जो की 2010 से शुरू हुई थी और अब 2026 तक चलेगी। देव गुरु की महादशा के आने के बाद से सभी सुपर हिट फिल्म हुई हैं। वो एक आम अभिनेत्री से एक टॉप की अभिनेत्री के रूप में उभर कर आई हैं। 2026 में उनकी शनि की महादशा शुरू हो जाएगी।

वर्षफल की बात करें तो आने वाला साल शुभ होगा और आने वाले समय में ये और भी बॉक्स ऑफिस में हिट फिल्‍में देंगी। इनका फोकस इनके काम पर ही रहेगा और अभी इनकी शादी का कोई योग नहीं है।

इनकी जन्‍म कुंडली में एक विशेष गज केसरी योग बनता है। चंद्रमा उच्च के है और गुरु की दृष्टि गज केसरी योग कहलाती है।

यहां विशेष योग जातक में हाथी जैसा बल और मां लक्ष्मी जी की धन वर्षा देता है।

 

जैकलीन फर्नांडिस के नाम रहे ये अवार्ड्स :

  • अलादीन फिल्म डेब्यू ऑफ द ईयर- फीमेल के लिए आईफा अवार्ड्स से सम्मानित साल 2010 में
  • अलादीन फिल्म सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (थ्रिलर/एक्शन) के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित साल 2012 में
  • हाउसफुल 2 सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईफा अवार्ड्स साल 2013 में

  • किक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लोकप्रिय पसंद) के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित साल 2015 में आदि।

बॉलीवुड को कई सुपर हिट फिल्म्स दे चुकीं हैं जैकलीन -

2009- अलादीन

2010- हाउसफुल

2011- मर्डर 2

2012- हाउसफुल 2

2013- रेस 2

2013- रमैया वस्तावैया

2014- किक

2015- ब्रदर्स

2015- रॉय

2016- ढिशुम

2016- हाउसफुल 3

2017- जेंटलमेन

2017- जुड़वा 2

2018- बागी 2

2019- साहो

2020- मिसेज सीरियल किलर

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से जैकलीन फर्नांडिस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

जीवन में आने वाली परेशानियों के समाधान के लिए अभी बात करें एस्ट्रोयोगी पर अनुभवी ज्योतिषाचार्य ज्योतिष टैरो पूजा से!

 

✍️By-  टैरो पूजा 

इंटरनेशनल सेलिब्रिटी गुरु

article tag
Celebrity
Vedic astrology
Cancer
Zodiac sign
article tag
Celebrity
Vedic astrology
Cancer
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!