
Mahashivratri Vrat 2025: इस साल 28 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के पर्व को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना की जाती है। महाशिवरात्रि पर भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उपवास का पालन करते हुए, भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते है। महाशिवरात्रि का दिन बहुत से शुभ कार्यों को करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह दिन रुद्राक्ष धारण करने के लिए भी बहुत शुभ होता है। रुद्राक्ष आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार, रुद्राक्ष पहनते हैं तो आपको इसके बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं। तो इस महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार धारण करें ये रुद्राक्ष।
महाशिवरात्रि का पर्व सभी शिव भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। इस दिन राशि के आधार पर रुद्राक्ष धारण करना बहुत फायदेमंद होता है। जानें-
मेष राशि वालों के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना सबसे शुभ माना जाता है। यह तीन मुखी रुद्राक्ष भगवान अग्निदेव का प्रतीक है और इसे धारण करने से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। महाशिवरात्रि के दिन इसे धारण करने से मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह की राशि होने के कारण उनके लिए छह मुखी रुद्राक्ष अत्यंत लाभकारी होता है। यह रुद्राक्ष भगवान कार्तिकेय का प्रतीक माना जाता है और इसे धारण करने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। महाशिवरात्रि के दिन इस रुद्राक्ष को धारण करने से वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
मिथुन राशि वालों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष बहुत लाभकारी होता है। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और इसे धारण करने से व्यक्ति के ज्ञान व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस रुद्राक्ष को धारण करने से बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सफलता मिलती है।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, और उनके लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। यह रुद्राक्ष भगवान अर्धनारीश्वर का प्रतीक है और इसे धारण करने से मन की शांति बनी रहती है। अगर कर्क राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन इसे धारण करते हैं तो चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव होते हैं और उनके लिए बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना विशेष रूप से लाभकारी होता है। यह रुद्राक्ष भगवान सूर्य का प्रतीक होता है और इसे धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इसे धारण करने से सिंह राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचता है।
कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं और उनके लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि पर इसे धारण करने से कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं, इसलिए उनके लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। आप इस रुद्राक्ष को महाशिवरात्रि पर धारण सकते हैं, इससे तुला राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं और मंगल ग्रह तीन मुखी रुद्राक्ष से जुड़ा होता है। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रुद्राक्ष मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करता है और व्यक्ति को साहस और शक्ति प्रदान करता है। आप अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इसे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर धारण कर सकते हैं।
देव गुरु बृहस्पति की राशि होने के कारण धनु राशि वालों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने सबसे अच्छा होता है। यह रुद्राक्ष व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है और हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है। महाशिवरात्रि पर इसे धारण करने से धनु राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: मार्च 2025 की शुभ तिथियों से बदल सकता है आपका भविष्य!
मकर राशि वालों की बात करें तो इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। शनि देव को प्रसन्न करने और शनि दोष को दूर करने के लिए सात मुखी रुद्राक्ष बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए मकर राशि वालों के लिए भी सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है। यह रुद्राक्ष शनि ग्रह के दुष्प्रभाव को कम करता है और व्यक्ति के जीवन में सफलता के मार्ग खोलता है।
कुंभ राशि भी शनि देव की राशि है। शनि ग्रह से जुड़े होने के कारण कुंभ राशि वालों के लिए भी सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर इसे धारण करने से कुंभ राशि वालों की सभी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
मीन राशि वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना जाता है और इसका सीधा संबंध पंचमुखी रुद्राक्ष से होता है। यही कारण है कि मीन राशि वालों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से आपको मानसिक शांति मिलती है और जीवन में उन्नति होती है।
अगर आप रुद्राक्ष धारण कर रहे हैं तो आपके लिए उस समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। रुद्राक्ष के सभी लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पहनने से पहले उसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए और उसे गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। रुद्राक्ष पहनने के बाद ध्यान रखें, इसे धारण करने वाले को मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, इसे पहनकर श्मशान या किसी अपवित्र स्थान पर जाने से बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने राशि के अनुसार सही रुद्राक्ष धारण करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें और अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की ओर बढ़ें। अन्य किसी ज्योतिषीय जानकारी के एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क करें।